Meri Yojana

Jharbhoomi 2024: Land Record Jharkhand, Naksha, Khatiyan, Register & Complain

Jharbhoomi

आजकल सभी चीजों को डिजिटल किया जा रहा है, लोग आज के समय में घर बैठे ही अधिकतर सभी काम में कर ले रहे हैं। इसी को देखते हुए अधिकतर राज्य सरकारों द्वारा जमीन संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए भी ऑनलाइन पोर्टल चलाए जा रहे हैं। इस Jharbhoomi (Land Record Jharkhand) के जरिए राज्य के नागरिक अपने घर बैठे ही अपने भूमि से जुड़ा हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसी तरह झारखंड राज्य सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए यह सुविधा 2016 में हीं जारी कर दी है। झारखंड में रहने वाले लोगों को इससे काफी ज्यादा फायदा मिलता है। झारखंड सरकार द्वारा Land Record Jharkhand 2024 की जानकारी प्राप्त करने के लिए Jharbhoomi चलाया गया है, ऐसे में अगर आप झारखंड के नागरिक हैं और अपनी जमीन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल के मदद से घर बैठे ही कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आपको अभी तक झारभूमि के बारे में जानकारी नहीं है यह आप इससे जुड़ा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हमने झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया Jharkhand Jharbhoomi से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं। तो अगर आप Jharbhoomi से जुड़ा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

 aahar jharkhand

 e kalyan jharkhand

 Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana

 Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana

 Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana

झारभूमि झारखंड क्या है? (Jharbhoomi Kya Hai?)

Jharbhoomi Jharkhand झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिए राज्य के नागरिक अपने जमीन से जुड़ी सारी जानकारी जैसे – खतौनी, भूलेख खसरा और भू नक्शा आदि आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। इस पोर्टल से किसानों को काफी राहत मिली है क्योंकि अब उन्हें खसरा-खतौनी या भू-नक्शा देखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

झारभूमि पोर्टल (jharbhoomi.nic.in) पर राज्य के सभी किसानों की जमीन संबंधित जानकारी उपलब्ध है। यह झारखंड सरकार का आधिकारिक भूलेख पोर्टल है। इसे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के साथ मिलकर बनाया है।

भारत सरकार ने 2008 में राष्ट्रीय भूलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (NLRMP) शुरू किया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाना, प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को कम करना और पारदर्शिता बढ़ाना है। झारभूमि वेबसाइट का भी यही उद्देश्य है कि राज्य के नागरिकों को उनकी जमीन की जानकारी डिजिटल रूप में आसानी से मिल सके।

Jharbhoomi 2024 Land Record Jharkhand Overview

पोर्टल का नाम झारभूमि (Jharbhoomi)
शुरूआत कर्ता राजस्व विभाग, झारखंड
सहयोग राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को एक ही स्थान पर ज़मीन से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi jharkhand gov in
प्रमुख सेवाएं ●        भूलेख विवरण

●        खसरा खतौनी दस्तावेज़

●        जमीन के स्वामित्व में परिवर्तन का विवरण

●        राजस्व एवं रजिस्ट्री विवरण डिजिटलीकरण

●        भूमि तथा प्रॉपर्टी पर अवैध गतिविधियों को रोकना

●        अपना खाता एवं भू-नक्शा पर विवरण

झारभूमि झारखंड के लाभ क्या है? (Jharbhoomi Benefits)

झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया Jharkhand Jharbhoomi के इस्तेमाल से Land Record Jharkhand 2024 से जुड़ा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इस पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिक को काफी ज्यादा लाभ मिलता है जिसे हमने नीचे बताया है:-

  • इसके मदद से भूलेख और भूलेख संबंधित विवरण ऑनलाइन देखने के लिए आपको किसी भी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • एक ही प्लेटफार्म पर Land Record Jharkhand संबंधित सभी सभी सेवाएं jharbhoomi nic in मौजूद है।
  • भूलेख की जांच ऑनलाइन तरीके से करने में काफी समय की बचत होगी।
  • इसके जरिए प्रॉपर्टी के अवैध कब्जे को आसानी से रोका जा सकता है।
  • इस Land Record Jharkhand यानी वेबसाइट को यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
  • इसके द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान करने की भी सुविधा मिलती है।
  • ऐसे में अब झारखंड का भूलेख मुफ्त में देख सकते हैं और से कर सकते हैं।

झारभूमि पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है? (Jharbhoomi Objective)

इस Land Record Jharkhand का मुख्य उद्देश्य जमीन की खरीद और बिक्री को आसान बनाना है। यह पोर्टल जमीन के मालिकों और खरीदारों को गलत जानकारी से बचने में मदद करता है, जिससे उनके पैसों की सुरक्षा होती है। फर्जी गतिविधियों पर रोक लगाने के अलावा, झारभूमि जमीन रिकॉर्ड वेबसाइट झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार जमीन सुधार, राजस्व और रजिस्ट्रेशन की जानकारी भी अपडेट करती है।

यह jharbhoomi jharkhand gov in वेबसाइट जमीन के रिकॉर्ड, म्यूटेशन (मालिकाना हक में बदलाव), रजिस्ट्री, राजस्व रिकॉर्ड, ट्रांसफर रिकॉर्ड, ऑनलाइन लगान पेमेंट, टैक्स रिकॉर्ड और राजस्व अपडेट की जानकारी चेक करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।

झारभूमि पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं। (Jharbhoomi Service Available)

Jharkhand Jharbhoomi झारखंड का भूमि रिकॉर्ड पोर्टल है जो लोगों को एक साथ कई सुविधाएं प्रदान करता है। यहां पर हमने आपको झारभूमि झारखंड के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कुछ प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताया है:-

  • रेवन्यू अपडेट
  • म्यूटेशन (mutation) डॉक्यूमेंट्स
  • रेवन्यू और रजिस्ब्ट्री रिकॉर्ड
  • टैक्स/लगान पेमेंट डिटेल्स
  • भूमि की डिटेल्स जैसे कि मालिक का नाम, भूमि का आकार, भूमि का प्रकार और प्रोपर्टी के पिछले मालिक की डिटेल्स

यह पोर्टल राज्य के निवासियों को इन सर्विसेज़ को लेने की भी अनुमति देता है-

  • लैंडस्केप रिकॉर्ड
  • ऑनलाइन जमीन टैक्स पेमेंट
  • खतियान रजिस्ट्रेशन (Khatian Registration)
  • डोमिसाइल स्टेटस का निर्धारण (Determining)

झारखंड भूलेख पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? (Jharbhoomi Jharkhand Login)

अगर आप झारखंड के निवासी हैं और आपको Land Record Jharkhand 2024 से जुड़ा कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है तो इसके लिए आपको झारखंड भूलेख पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और लोगों करना होगा, इस पोर्टल पर लोगिन करने का प्रक्रिया हमने नीचे बताया है:-

  • jharbhoomi jharkhand gov in पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट jharbhoomi nic in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- https://jharbhoomi.nic.in/
  • इसके इस लिंक के मदद से आप इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे, इस पेज के बाई ओर आपको ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको लॉगिन और रजिस्ट्रेशन दोनों का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अगर आप एक नई यूजर है तो आपको रजिस्ट्रेशन टाइप पर क्लिक करना है और सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना है और ‘आगे बढ़े’ के बटन पर क्लिक करना है।
  • वहीं अगर आप पहले से ही रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं तो आप सीधे ईमेल आईडी और पासवर्ड के मदद से कैप्चा कोड डालकर इस पोर्टल में लॉगिन हो सकते हैं।
  • तो इस तरीके से आप झारभूमि पोर्टल पर खुद को रजिस्टर या लॉगिन करवा सकते हैं।

Jharbhoomi पर झारखंड खतियान रजिस्टर-II ऑनलाइन कैसे चेक करें? (Jharbhoomi khatiyan Register – II Online Check)

झारभूमि झारखंड पोर्टल झारखंड के नागरिकों को भूलेख तथा jharbhoomi khatiyan ऑनलाइन देखने की भी सुविधा प्रदान करती है। Jharbhoomi Portal पर भूलेख देखने के लिए सभी नागरिकों को झारभूमि की ऑफिशल वेबसाइट पर खतियान के रूप में पंजीकरण करना या रजिस्टर-II देखने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिसे हमने नीचे बताया है।

  • झारभूमि पोर्टल पर झारखंड jharbhoomi khatiyan रजिस्टर-II ऑनलाइन देखने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिशल वेबसाइट jharbhoomi nic in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के ऑफिशियल पेज पर जाने के बाद आपके सामने इसका होम पेज खुलकर आ जाएगा।

Jharbhoomi

  • होम पेज पर आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे लेकिन आपको बाए और दिए गए पैनल पर “खाता एवं रजिस्टर-II देखे” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • खाता एवं रजिस्टर-II पर क्लिक करने के बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी जैसे जिला का नाम, अंचल का नाम, अंतिम नाम, हल्का नाम, मौज नाम, खाता संख्या और जमीन की किस्म भरे आदि।

jharbhoomi nic in

  • इसके बाद आपको वहां पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना है और खतियान या रजिस्टर 2 का विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर jharbhoomi khatiyan जानकारी खुलकर आ जाएगी।

Jharbhoomi पर जमीन का भूलेख ऑनलाइन कैसे देखें?

झारभूमि पोर्टल को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी जमीन का रिकॉर्ड देखना और डाउनलोड करने की सुविधा देने के लिए बनाया गया है, ऐसे में अगर आप Jharbhoomi Portal के जरिए भूलेख के ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़ें।

  • झारभूमि पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जमीन का भूलेख देखने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट jharbhoomi nic in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- https://jharbhoomi.nic.in/
  • इस लिंक के मदद से आप इस वेबसाइट के ऑफिशियल होम पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • होम पेज पर बाई और आपको ‘अपना खाता देखें’ का ऑप्शन दिखेगा जहां आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आएगी जहां डिजिटल मैप पर संबंधित जिले का चयन करना होगा।
  • जिले का चयन करने के बाद आपके सामने जिले में मौजूद ब्लॉक कि मैप खुलकर आ जाएगी।
  • मैप पर मौजूद संबंधित ब्लॉक को आपको चयन करना होगा।
  • ब्लॉक का चयन करने के बाद आपके सामने एक और स्क्रीन खुल कर आ जाएगा जहां आपको ड्रॉप डाउन मेनू से “हल्का” और जमीन का प्रकार का चयन करना होगा।
  • वही दस्तावेज सर्च करने या देखने के लिए आपको मौजा का नाम, खसरा संख्या के अनुसार मौजा, खाता संख्या या खाता धारक के नाम जैसे विकल्प मौजूद है।
  • इसमें से दिए गए ऑप्शंस में आपको इन्हें एक का चयन करना है और सर्च बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके स्क्रीन पर रिकॉर्ड खुल कर आ जाएगी।

झारभूमि पोर्टल का इस्तेमाल करके टैक्स का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें?

अगर आप jharbhoomi jharkhand gov in पोर्टल के मदद से टैक्स का ऑनलाइन भुगतान करना चाहते हैं तो आप भी यह भी आसानी के साथ कुछ स्टेप्स को फॉलो करके अपने टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन टेक्स भुगतान के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें:-

  • टैक्स भुगतान करने के लिए सबसे पहले आपको झारभूमि के ऑफिसियल वेबसाइट jharbhoomi nic in पर जाकर लॉगिन करना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको ऑनलाइन लगन के लिए (For Online Lagaan) विकल्प का चयन करना होगा।
  • ऑनलाइन लगन का ऑप्शन चुनने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको ऑनलाइन भुगतान (Pay Online) का ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुलकर आएगी जहां आपको जिले का नाम, हल्का का नाम, मौजा का नाम और अंचल का नाम जैसी जानकारी हम दर्ज करनी है।
  • यहां पर आपको रायता का नाम, प्लॉट संख्या और खाता संख्या के जरिए दस्तावेज खोजने का ऑप्शन दिखेगा।
  • सभी विवरण को दर्ज करने के बाद वहां पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना है और सर्च बटन पर क्लिक करना है, इसके बाद आपके सामने विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • स्क्रीन पर भुगतान का जानकारी दिखाई देने के बाद आप आसानी से भुगतान कर सकते हैं, वही भुगतान करने के लिए आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jharbhoomi के मदद से दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

झारभूमि पोर्टल के मदद से अगर आप दाखिल खारिज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • दाखिल खारिज ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Jharbhoomi Portal के ऑफिसियल वेबसाइट jharbhoomi nic in पर जाना है।

jharbhoomi jharkhand

  • इस वेबसाइट के होम पेज के बिन और आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर्ड यूजर के नाम और पासवर्ड के जरिए लोगों करना है।
  • इसके बाद ड्रॉप डाउन सूची के अंतर्गत जिला और सर्कल चुने।

land record jharkhand

  • इसके बाद आपको ‘Apply New Mutation’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभी तक के विवरण जैसे नाम, पता, जिला, पिन कोड और दाखिल खारिज का प्रकार चुना है।
  • इसके बाद दाखिल खारिज के प्रकार में ‘By Sale’ का ऑप्शन चुनना है।
  • इसके बाद फिर से खरीदार का विवरण जैसे नाम, अभिभावक का नाम, संबंध, लिंग, जाति, मोबाइल नंबर और पता दर्ज करें।
  • इसके बाद जिला, सर्कल, राजस्व थाना, सब डिवीजन, हल्का नाम और थाना नाम जैसे प्लॉट या प्रॉपर्टी का विवरण भी दर्ज करें।
  • इसके बाद फिर से आपको खाता संख्या, भूखंड संख्या, ट्रांजैक्ट एरिया 1, ट्रांजैक्ट एरिया 2 और सीमाओं जैसी प्रॉपर्टी का विवरण देना है।
  • इसके बाद बिक्री भूलेख या पंजीकरण को पीएफ के रूप में अपलोड करना है।
  • Jharbhoomi Register 2 सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है, इसके बाद दाखिल खारिज आवेदन करने की रसीद मिल जाएगी जिसे आप आगे कभी इस्तेमाल कर सकते हैं इसलिए इसे संभाल कर अपने पास रख ले।

झारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन लगान का भुगतान कैसे किया जाता है?

झारखंड में मौजूद नागरिक Jharkhand Jharbhoomi का इस्तेमाल करके ऑनलाइन लगन का भुगतान बेहद हीं आसानी से अपने घर बैठे ही कर सकते हैं। यहां झारखंड लगान का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए हमने नीचे बताया है।

  • Jharbhoomi Portal के मदद से ऑनलाइन लगान का भुगतान करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट jharbhoomi nic in पर जाना है।
  • इस वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- https://jharbhoomi.nic.in/
  • इस लिंक के मदद से आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको ऑनलाइन लगान (Online Lagan) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको View Pending Dues (बकाया देखें) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको जिला, हल्का, अंचल और मौजा नाम जैसे जानकारी को दर्ज करना है।
  • इसके बाद अगर आप लगान भुगतान ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो ‘Online Bhugtan Kare’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपसे मांगी गई सभी जानकारी का दर्ज करना होगा और भुगतान हो जाएगा।
  • वही आप इस पोर्टल के मदद से पिछले लगान भुगतान रिकॉर्ड भी बेहद आसानी के साथ देख सकते हैं।

Jharkhand Jharbhoomi Portal के मदद से पिछले भुगतान का विवरण कैसे देखें?

Jharkhand Jharbhoomi Portal के जरिए ऑनलाइन लगान करने के साथ-साथ कोई भी व्यक्ति पिछले भुगतानों का भी स्थिति जांच सकता है। झारभूमि पोर्टल के जरिए पिछले भुगतान की स्थिति जांच करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

  • झारखंडJharbhoomi Portal के द्वारा पिछले भुगतान का विवरण देखने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको कई ऑप्शंस दिखाई देंगे जहां आपको ‘ऑनलाइन लगान’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद फिर से आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगी जहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको ‘पिछले भुगतान देखें’ (view previous payments) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर सबसे पहले आपको जिले का नाम, हल्का नाम, मौजा का नाम, क्षेत्र का नाम, वर्तमान भाग, वर्तमान पेज संख्या आदि जैसे जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके अलावा आप चाहे तो रायता नाम, प्लॉट नंबर और खाता नंबर जैसे ऑप्शन का इस्तेमाल करके इस विवरण को खोज सकते हैं।
  • आप चाहे तो नाम का उपयोग करके पूरे पंजी 2 रजिस्टर्र को भी आसानी से देख सकते हैं।
  • इन सभी विवरण को दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • वही सही कैप्चा को दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना है।

झारभूमि पोर्टल के द्वारा खसरा विवरण कैसे चेक करें? (How to Check Khasra Details through JharBhoomi Jharkhand?)

Jharkhand Jharbhoomi Portal पर खसरा विवरण ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया मौजूद है, लेकिन खसरा विवरण ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स सीखने होंगे जिससे हमने नीचे बताया है।9

  • खसरा विवरण चेक करने के लिए सबसे पहले आपको Jharbhoomi Portal के ऑफिसियल वेबसाइट jharbhoomi nic in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद बाई ओर आपको खसरा का संपूर्ण विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने जिले का नक्शा खुलकर आ जाएगा।
  • यहां पर सबसे पहले आपको अपने जिले पर क्लिक करना है और इसके बाद एक बार फिर आपके सामने ब्लॉक का नक्शा दिखाई देगा जिसमें से आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगी जहां आपको जिले का नाम, आंचल नाम, हल्का का नाम और मौजा का नाम आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ऑनलाइन विवरण दिखाई देगा जिसे प्रिंट आउट करके निकलवा सकते हैं।

Jharbhoomi Portal पर शिकायत दर्ज कैसे करें? (How to Register a Complaint On Jharbhoomi Portal?)

झारखंड के इस ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा मौजूद है, ऐसे में अगर आप झारभूमि पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक पढ़े।

  • Jharbhoomi Portal पर शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • इस वेबसाइट के ऑफिसियल पेज पर पहुंचने के बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे जिसमें से आपको Public Grievances (लोक शिकायत) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपसे कई सारी जानकारी मांगी जाएगी।
  • इस पेज में आपको जिले का नाम, अंचल का नाम, हल्का का नाम, मौजा का नाम, नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, खाता संख्या, प्लॉट संख्या, रजिस्टर 2 पेज नंबर, रजिस्टर 2 वॉल्यूम नंबर, प्रश्न जैसी जानकारी भरनी है।
  • सभी विवरण को सही-सही दर्ज करने के बाद आपको दस्तावेज अपलोड करने हैं और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद झारभूमि पोर्टल पर शिकायत दर्ज हो जाएगा।

झारभूमि पोर्टल से झारभूमि नक्शा या भूमि का नक्शा कैसे प्राप्त करें? (How to Get JharBhoomi Naksha or Land Map from JharBhoomi portal?)

झारभूमि पोर्टल भू नक्शा या भू मानचित्र प्राप्त करने की भी सुविधा प्रदान करती है ऐसे में Jharkhand Jharbhoomi Naksha का इस्तेमाल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक भरे।

  • झारभूमि नक्शा या भू नक्शा की जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको Jharbhoomi Portal के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इस वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- https://jharbhoomi.nic.in/
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको धीरू ऑप्शंस दिखाई देगा।
  • लेकिन यहां पर आपको बाई ओर के पैनल पर ‘भू नक्शा टैब’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

jharbhoomi naksha

  • इसके बाद आपके सामने झारभूमि नक्शा की निम्नलिखित पेज खुलकर आ जाएगा।
  • Jharbhoomi Naksha के लिए यहां आपको जिला, सर्कल, हल्का, मौजा और सीट नंबर जैसे भी विवरण दर्ज करने होंगे।
  • इसके बाद आपके द्वारा चयनित प्लॉट का विवरण नाम और अन्य विवरण के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Jharbhoomi Portal के द्वारा झारखंड में मौजूद भूमि बैंक का विवरण कैसे प्राप्त करें?

Land Record Jharkhand Portal के द्वारा झारखंड सरकार के पास उपलब्ध भूमि बैंक का विवरण अब बेहद ही आसानी के साथ जान सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जिसे हमने नीचे बताया है।

  • सबसे पहले आपको झारभूम में पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने ऊपर दिया है।
  • इसके बाद आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा, होम पेज की बाई और “भूमि बैंक” का ऑप्शन दिखाई देगा जहां आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने विभिन्न पेज खुलकर आएगा।
  • इसके बाद आपको भूमि बैंक का सारांश बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने पूरा विवरण दिखाई देगा, वही आप भूमि रिपोर्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

झारभूमि पोर्टल पर खसरा खतौनी की स्थिति कैसे जांच करें? (How to Check the Status of Khasra Khatauni on JharBhoomi Portal?)

झारभूमि झारखंड (Jharbhoomi Jharkhand) पोर्टल ने जमीन के खसरा खतौनी से संबंधित समस्याओं को कम कर दिया है। पहले, झारखंड में जमीन परिवर्तन का आवेदन ऑफलाइन किया जाता था, जो बहुत समय लेने वाली और जटिल प्रक्रिया थी। लेकिन अब Jharbhoomi Portal की मदद से, आप इंटरनेट पर आसानी से खसरा खतौनी की स्थिति देख सकते हैं। खसरा खतौनी की स्थिति देखने के लिए निम्नलिखित सरल चरणों का पालन करें:

  • Jharkhand Jharbhoomi Khatiyan के मदद से खसरा खतौनी की स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले झारभूमि वेबसाइट ऑफिशल वेबसाइट पर (https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/newhome2) जाना होगा।
  • इस लिंक के मदद से आप इस वेबसाइट के ऑफिशियल होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद बाईं ओर दिए गए ‘आवेदन की स्थिति (Application Status)’ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने झारखंड का जिलेवार नक्शा खुलेगा।
  • जहां पर आपको उस जिले का चयन करें, जहां प्लॉट स्थित है। जिला चुनने के बाद, आपको ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • ब्लॉक चुनने के बाद, एक फॉर्म दिखाई देगा। इसमें आप लंबित मामलों, निपटाए गए मामलों, आपत्तिजनक मामलों, अस्वीकृत मामलों आदि के विवरण देख सकते हैं।
  • आप केस नंबर, आवेदक के नाम या मौजा के अनुसार खसरा खतौनी की स्थिति देख सकते हैं।
  • विवरण चुनने के बाद, खोज बटन पर क्लिक करें। खसरा खतौनी की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Jharbhoomi Portal के मदद से स्टाम्प शुल्क की गणना कैसे करें?

Jharkhand Jharbhoomi Portal यूजर को स्टंप्स ड्यूटी कैलकुलेटर की सुविधा उपलब्ध करता है। कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Jharbhoomi Portal के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने ऊपर दिया है।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाने के बाद आपको Useful Links के तहत ‘state portal for revenue’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एक वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • इस वेबसाइट पर आपको होम पेज पर स्टांप ड्यूटी कैलकुलेटर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगी जहां आपको Deed type and District के ऑप्शन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मौजा का नाम, अंचल का नाम, जमीन का प्रकार, मूल्यांकन, विक्रय दर, क्षेत्रफल तथा यूनिट जैसे जानकारी को दर्ज करना है।
  • इन सभी विवरण को दर्ज करने के बाद एड बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद स्टैंप ड्यूटी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Jharkhand Jharbhoomi पर जमीन की खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज लगते हैं?

यहां पर हमने आपको उन जरूरी दस्तावेजों की सूची बताई है जिन्हें आप जमीन की खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • आधार कार्ड
  • विक्रय विलेख
  • राशन कार्ड
  • स्टांप के साथ खसरा खतौनी के लिए आवेदन
  • अपेक्षित मूल्य के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र
  • नवीनतम संपत्ति कर भुगतान की प्राप्ति
  • पंजीकरण विलेख (पुराना और नया)

झारखंड में ऑनलाइन लगान का भुगतान कैसे करें? (How to Pay Land Tax Online in Jharkhand?)

झारभूमि (Jharbhoomi) पोर्टल पर अब आप ऑनलाइन लगान का भुगतान भी कर सकते हैं। पहले लगान का भुगतान मैनुअल तरीके से किया जाता था, लेकिन अब इसे आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:

  • झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट (https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/) पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘ऑनलाइन लगान’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन भुगतान विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, जिला, अंचल, हल्का, मौजा आदि विवरण भरें। आप प्रॉपर्टी को रैयत के नाम, प्लॉट नंबर और खाता संख्या से भी खोज सकते हैं।
  • सिक्योरिटी कोड भरें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • विवरण दिखाई देने के बाद, ऑनलाइन लगान का भुगतान शुरू करें।
  • भुगतान के लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

झारखंड में Jharbhoomi पर भुगतान की स्थिति कैसे जांचे? (How to Check Payment Status On Jharbhoomi in Jharkhand?)

झारभूमि झारखंड पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा के अलावा आप ऑनलाइन भुगतान की स्थिति भी बेहद ही आसानी के साथ देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस पोर्टल के जरिए ऑनलाइन भुगतान की स्थिति जांच करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्वाइंट्स को ध्यान से पढ़ें।

  • Jharbhoomi Portal पर भुगतान की स्थिति जांच करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट jharbhoomi nic in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे जिसमें से आपको ‘ऑनलाइन लगान’ के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुल कर आएगा जहां आपको “भुगतान की स्थिति देखें” कि ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद फिर से आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपना ट्रांजैक्शन आईडी दर्ज करना है।
  • ट्रांजैक्शन आईडी टच करने के बाद आपको वेरीफाई बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

झारखंड भूमि मोबाइल एप डाउनलोड कैसे करें? (How to Download Jharkhand Bhoomi Mobile App?)

झारखंड संग्राकर ने भूलेख से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को नागरिकों तक पहुंचाने के लिए बंदोबस्त कर चुकी है। झारखंड सरकार ने इसके लिए ऑफिशल वेबसाइट बनाने के साथ-साथ झारखंड भूमि एप्लीकेशन भी बनाया है जिसे झारभूमि ऐप (Jhar Bhoomi App) के नाम से जाना जाता है।

ऐसे में अगर आप इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहते हैं और इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप बेहद ही आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने स्मार्टफोन में इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आप को गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद आप को वहां पर दिए गए सर्च बॉक्स Jhar Bhoomi टाइप करना होगा और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद रिजल्ट के रूप में आपके सामने झारभूमि एप्लीकेशन खुलकर आ जाएगा जिस पर आप को क्लिक करना है और अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना है। इसके बाद आप इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में ओपन करके बेहद दिया सनी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। हां लेकिन आप को यह भी बता दें कि इस एप्लीकेशन को अभी तक आईओएस (IOS) पर लॉन्च नहीं किया गया है, इसका मतलब है कि एप्पल एप स्टोर पर यह एप्लीकेशन मौजूद नहीं है।

झारभूमि (Jharbhoomi) पोर्टल का नया वर्जन कैसा है?

झारखंड का भू-राजस्व विभाग जल्द ही झारभूमि (jharbhoomi nic in) पोर्टल का नया और एडवांस वर्जन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे झारभूमि 2 कहा जाएगा। झारभूमि 2 पोर्टल में अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की समस्याओं को कम करने का प्रयास किया गया है। इसकी सुरक्षा को और मजबूत किया गया है ताकि वेबसाइट से किसी तरह की छेड़छाड़ न हो सके। पोर्टल पर अपलोड किए गए भूमि संबंधी डेटा को हटाया या बदला नहीं जा सकेगा, इसके लिए विभाग ने NIC को निर्देश दिए हैं।

Jharbhoomi Portal में सबसे आम समस्याएं लॉगइन से जुड़ी थीं। कई बार भुगतान करते समय आवेदन बीच में ही रुक जाता था। राजस्व अधिकारियों के लिए भी समस्या थी कि इंटरनेट कनेक्शन टूटने पर उनका काम सहेजा नहीं जाता था और उन्हें फिर से शुरू करना पड़ता था। ऑनलाइन रसीदें जनरेट करने और भूमि की जानकारी प्राप्त करने में भी दिक्कतें थीं।

झारभूमि 2 के नए वर्जन में इन समस्याओं को ठीक किया गया है। इसमें शिकायत निगरानी प्रणाली (CMS) को सरल बनाया गया है, जिससे किसी भी शिकायत को सीधे दर्ज किया जा सकेगा और इसे NIC द्वारा तय समय सीमा के भीतर हल किया जाएगा। इसके अलावा, अगर आवेदन खारिज होता है, तो रैयत अब DCLR में अपील कर सकेंगे।

Conclusion of Jharbhoomi

मौजूद समय में अधिकतर सभी राज्यों को डिजिटल रूप में बदला जा रहा है ऐसे में झारखंड सरकार ने वहां के नागरिकों के लिए जमीन संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए Jharkhand Jharbhoomi Portal को शुरू किया है। इस पोर्टल के मदद से झारखंड का कोई भी व्यक्ति को उनकी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है वह इस पोर्टल के मदद से अपने घर बैठे ही लैपटॉप के जरिए सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आप Jharkhand Jharbhoomi Portal के बारे में नहीं जानते हैं या इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। इस लेख में हमने जहां भूमि पोर्टल से जुड़ा सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताया है। उम्मीद करता हूं कि यह लेख आप को पसंद आया होगा और इससे अच्छी जानकारी भी मिली होगी, इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

FAQs of Jharbhoomi

✔️ झारभूमि पोर्टल को क्यों शुरू किया गया है?

झारभूमि पोर्टल को झारखंड के नागरिकों के लिए शुरू किया गया है जिसके द्वारा वाहन के नागरिक अपने घर बैठे ही जमीन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

✔️ झारभूमि पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए कौन सा लिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है?

झारभूमि पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

✔️ क्या झारखंड के नागरिकों के लिए झारभूमि मोबाइल ऐप मौजूद है?

जी हां झारखंड के नागरिकों के लिए झारभूमि मोबाइल एप मौजूद है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, इस ऐप का नाम Jharbhoomi App है।

✔️ झारभूमि पोर्टल के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कौन सा नंबर है?

झारभूमि पोर्टल के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए 0651-2401716 नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

✔️ क्या झारभूमि पोर्टल के द्वारा झारखंड भू नक्शा डाउनलोड किया जा सकता है?

जी हां, झारखंड भूमि पोर्टल के द्वारा झारखंड भू नक्शा डाउनलोड किया जा सकता है।

✔️ झारभूमि पोर्टल में लोगिन कैसे करें?

झारभूमि पोर्टल में लोगिन करने के लिए आप को इसके होम पेज पर जाना है और बाय ओर ऑनलाइन एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आप को अगर रजिस्टर करना है तो रजिस्ट्रेशन टाइप पर क्लिक करते हुए खुद को रजिस्टर करना होगा और फिर यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके झारभूमि पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

✔️ झारभूमि पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है?

झारभूमि पोर्टल का मुख्य उद्देश्य झारखंड के लोगों को अपने घर बैठे ही अपनी जमीन से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करने के लिए सुविधा प्रदान करना है। इस पोर्टल के जरिए लोगों को काफी सहायता मिलेगी और उन्हें अपनी जमीन से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है जिससे उनकी समय और पैसों की बचत होगी।

✔️ झारखंड में खतियान क्या होता है?

झारखंड में खतियान एक कानूनी दस्तावेज है जिसमें जमीन के मालिक से जुड़ा सभी जानकारी रहता है। प्रॉपर्टी पर अपना कानूनी अधिकार साबित करने के लिए खतियान बहुत ही जरूरी होता है। आमतौर पर खतियां बिहार और झारखंड में जमीन के रिकॉर्ड के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला जरूरी दस्तावेज है।

✔️ झारखंड में अपने जमीन जायदाद का नक्शा कहां से डाउनलोड किया जा सकता है?

झारखंड में अपने जमीन जायदाद का नक्शा आप झारभूमि पोर्टल के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं।

✔️ झारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन लगन का भुगतान किस माध्यम से किया जा सकता है?

झारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन लगन का भुगतान ऑफ ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, भुगतान करने के लिए आप क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Other Yojana:

  • All Posts
  • Admit Card
  • Agra
  • Agriculture & Farmer Yojana
  • Agriculture Yojana
  • Ahmedabad
  • Amritsar
  • Andaman and Nicobar Islands Ration Card
  • Andaman and Nicobar Islands Sarkari Yojana
  • Andhra Pradesh Ration Card
  • Andhra Pradesh Sarkari Yojana
  • Arunachal Pradesh Ration Card
  • Arunachal Pradesh Sarkari Yojana
  • Assam Ration Card
  • Assam Sarkari Yojana
  • Aurangabad
  • Banking Yojana
  • Bengaluru
  • Bhopal
  • Bihar Ration Card
  • Bihar Sarkari Yojana
  • Business Fund Yojana
  • Central Government Sarkari Yojana
  • Chandigarh Ration Card
  • Chandigarh Sarkari Yojana
  • Chemical & Fertilizer Yojana
  • Chennai
  • Chhattisgarh Ration Card
  • Chhattisgarh Sarkari Yojana
  • Coimbatore
  • Commerce & Industry Yojana
  • CSC Digital Seva Portal
  • Dadra & Nagar Haveli Sarkari Yojana
  • Daman & Diu Ration Card
  • Daman & Diu Sarkari Yojana
  • Delhi Ration Card
  • Delhi Sarkari Yojana
  • Education & Learning Yojana
  • Education Yojana
  • Entrepreneur Yojana
  • Faridabad
  • Finance & Banking Yojana
  • Finance Yojana
  • Forest & Climate Yojana
  • Goa Ration Card
  • Goa Sarkari Yojana
  • Gramin Vikas Yojana
  • Gujarat Ration Card
  • Gujarat Sarkari Yojana
  • Guwahati
  • Haryana Ration Card
  • Haryana Sarkari Yojana
  • Health & Wellness Yojana
  • Himachal Pradesh Ration Card
  • Himachal Pradesh Sarkari Yojana
  • Hyderabad
  • Indore
  • IT & Technology Yojana
  • Jaipur
  • Jammu and Kashmir Ration Card
  • Jammu and Kashmir Sarkari Yojana
  • Jamshedpur
  • Jharkhand Ration Card
  • Jharkhand Sarkari Yojana
  • Jodhpur
  • k
  • Karnataka Ration Card
  • karnataka Sarkari Yojana
  • Kerala Ration Card
  • Kerala Sarkari Yojana
  • Kisan Vikas Yojana
  • Kochi
  • Kolkata
  • Ladakh Ration Card
  • Ladakh Sarkari Yojana
  • Lakshadweep Ration Card
  • Lakshadweep Sarkari Yojana
  • Law & Justice Yojana
  • Lucknow
  • Ludhiana
  • Madhya Pradesh Ration Card
  • Madhya Pradesh Sarkari Yojana
  • Maharashtra Ration Card
  • Maharashtra Sarkari Yojana
  • Mangaluru
  • Manipur Ration Card
  • Manipur Sarkari Yojana
  • Meerut
  • Meghalaya Ration Card
  • Meghalaya Sarkari Yojana
  • Mizoram Ration Card
  • Mizoram Sarkari Yojana
  • MSME Schemes Yojana
  • Mumbai
  • Nagaland Ration Card
  • Nagaland Sarkari Yojana
  • Nagpur
  • Nasik
  • New Delhi
  • Odisha Ration Card
  • Odisha Sarkari Yojana
  • Parivahan
  • Patna
  • PM Awas Yojana
  • PM Kisan Yojana
  • PM Kishan Yojana
  • PM Modi Yojana
  • PM Rojgar Yojana
  • Puducherry Ration Card
  • Puducherry Sarkari Yojana
  • Pune
  • Punjab Ration Card
  • Punjab Sarkari Yojana
  • Rajasthan Ration Card
  • Rajasthan Sarkari Yojana
  • Rajkot
  • Ration Card
  • Rural Yojana
  • Sarkari Yojana
  • Sarkari Yojana Notification
  • Scholarship Yojana
  • Sikkim Ration Card
  • Sikkim Sarkari Yojana
  • State Wise Sarkari Yojana
  • Student Yojana
  • Surat
  • Tamil Nadu Ration Card
  • Tamil Nadu Sarkari Yojana
  • Telangana Ration Card
  • Telangana Sarkari Yojana
  • The Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu Ration Card
  • Tripura Ration Card
  • Tripura Sarkari Yojana
  • Uncategorized
  • Urban Yojana
  • Uttar Pradesh Ration Card
  • Uttar Pradesh Sarkari Yojana
  • Uttarakhand Ration Card
  • Uttarakhand Sarkari Yojana
  • Vadodara
  • Varanasi
  • Vishakhapatnam
  • West Bengal Ration Card
  • West Bengal Sarkari Yojana