Bhavantar Bharpai Yojana 2024: Eligibility, Registration, Apply Online & Crops List

Bhavantar Bharpai Yojana 2024: आमतौर पर देखा जाए तो किसान फसल उगाने में जितनी मेहनत करते हैं उस हिसाब से उन्हें इसकी सही कीमत नहीं मिल पाती है। आमतौर से किसानों को अपने फसल मंडी में बेचने पर कम कीमत मिलती है, इस कारण से उन्हें कई तरह के नुक्सान का सामना करना पड़ जाता हैं।
इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा के राज्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा किसानों के समस्या का भरपाई करने हेतु Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2024 की शुरुआत की है। किसानों के हित में जारी किया गया यह एक बहुत ही अच्छा योजना है।
आपको बता दे की Haryana Bhavantar Bharpai Yojana (हरियाणा भावांतर भरपाई योजना) के तहत हमारे किसान भाइयो को सरकार द्वारा कृषि में विविधता लाने के लिए लगातार प्रोत्साहित भी कर रही हैं। भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने किसानो के लिए 10 फसलों को शामिल किया है। जैसे टमाटर, आलू, प्याज, फूलगोभी, किन्नू, गाजर, मटर, अमरूद, शिमला मिर्च, बैंगन आदि। लाभार्थी किसानो को इन फसलों का समर्थन मूल्य भी प्रदान किया जायेगा।
इस आर्टिकल के माध्यम से इस Bajra Bhavantar Bharpai Yojana से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ व दिशानिर्देश आदि आपके साथ साझा करने जा रहे है।
यदि आप इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी जानना चाहते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल के अंत तक बने रहिए। तो चलिए Bhavantar Bharpai Yojana Haryana से जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं।
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana Kya Hai?
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना हरियाणा के राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए जारी किया गया एक बहुत ही बढ़िया Bajra Bhavantar Bharpai Yojana 2023 है। इस योजना के तहत राज्य में रहने वाले सभी किसानों की अपनी फसलों का उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
आमतौर पर सभी किसान अपनी फसलों को मंडी या फिर बाजारों में बेचते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उन्हें अपनी फसलों का उचित दाम नहीं मिल पाता जिसके कारण उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ता है।
इसी समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत उन किसानों को मुआवजा या फिर फसल के उचित कीमत के अनुसार भरपाई के रूप में प्रोत्साहन राशि की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2024 का लाभ राज्य के हर एक छोटे-बड़े किसानों को मिलेगा जिसकी मदद से किसानों को खेती करने के दौरान तथा उसके उत्पादन के बाद होने वाले नुकसानों से राहत मिलेगा।
Overview Of Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2024
योजना का नाम | Haryana Bhavantar Bharpai Yojana (हरियाणा भावांतर भरपाई योजना) |
वर्ष | 2024 |
शुरू की गयी | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों के फसलों की उचित कीमत प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://subsidy.hortharyana.gov.in/ |
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana के लाभ (Bhavantar Bharpai Yojana Benefits)
इस योजना की शुरुआत हरियाणा के राज्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा अपने राज्य के किसानों के हित के लिए शुरू की गई है, जिसके तहत हरियाणा राज्य के किसानों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है। तो चलिए इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ पर एक नजर डालें-
- इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य के छोटे-बड़े सभी किसानों को दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत किसानों को अपने फसल बेचने के तहत होने वाले घाटे के लिए सरकार द्वारा मुआवजा या फिर भरपाई के रूप में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से किसानों को खेती-बाड़ी के कामकाज में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
- हरियाणा भावांतर भरपाई योजना की मदद से किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिल सकेगा।
- इस योजना की मदद से किसानों के फसलों में होने वाले घाटे कम होंगे और साथ हि किसानों के आय में भी काफी वृद्धि होगी।
- राज्य सरकार द्वारा भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत कुल 10 फसलों को शामिल किया गया है, जिसे बाजार या मंडी में बेचने पर और घाटा होने पर उन फसलों का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
- सरकार द्वारा उन 10 फसलों में शामिल किए गए फसल आलू, मटर, फूलगोभी, प्याज, अमरूद, टमाटर, गाजर, मिर्च, बैगन, किन्नू है, और सरकार द्वारा इन फसलों का उचित मूल्य किसानों को प्राप्त होगा।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना का उद्देश्य (Bhavantar Bharpai Yojana Objective)
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे भारत देश में किसानों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है इनके माध्यम से ही देश के हर एक कोने में पर्याप्त भोजन की पूर्ति की जाती है इसीलिए किसानों को हमारे देश में सर्वप्रथम प्राथमिकता दी जाती है। हमारा भारत देश एकमात्र ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्यादा खेती की जाती है, और हमारे देश में आधे से ज्यादा लोगों का जीवन खेती-बाड़ी पर ही निर्भर होता है।
लेकिन वर्तमान में ऐसे बहुत से किसान है जिन्हें अपने फसल बेचने पर उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पाता है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक रूप से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य मंत्री द्वारा हरियाणा भावांतर भरपाई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत खेती बाड़ी पर निर्भर किसानों को उनके फसलों का उचित मुआवजा तथा भरपाई के रूप में धनराशि प्रदान की जाएगी।
इस Bhavantar Bharpai Yojana 2024 को लागू करने का एकमात्र उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा प्रदान करना है तथा उनके फसलों में होने वाले घाटे को भी काम करना है ताकि किसानों के आय में वृद्धि हो सके और वे अपना जीवन यापन बिना किसी समस्या के कर सके।
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana के अंतर्गत कौनसी फसले शामिल है? (Which Crops Are Included Under Haryana Bhavantar Bharpai Yojana?)
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उनको सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक बहुत ही लाभकारी योजना है। इस योजना के तहत किसानों को उनके फसलों का उचित मूल्य प्रदान करना एक मात्र उद्देश्य है।
इस Bhavantar Bharpai Yojana Bajra के मदद से किसानों को विभिन्न फसलों के पैदावार का उचित मुआवजा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें सब्जियों में आलू, प्याज, फूल गोभी, मटर, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, बैगन, भिंडी, मिर्च, लौकी, करेला, हल्दी, पत्ता गोभी, लहसुन, मूली, आदि फसले शामिल है तथा इसके साथ ही फलों में अमरूद, आम, किन्नू, आदि चीजे शामिल है।
सरकार द्वारा इन सभी फसलों की संरक्षित मूल्य पहले से ही निर्धारित कर दिए गए हैं, जिसके आधार पर हि राज्य के सभी लाभार्थी किसानों को उनके फसलों का उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना पात्रता ( Haryana Bhavantar Bharpai Yojana Eligibility Criteria )
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले निर्धारित की गई जरूरी पत्रताओं का पालन करना अनिवार्य है। इन पत्रताओं के आधार पर ही राज्य के किसान इस योजना के तहत आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते है। तो चलिए भावांतर भरपाई योजना के लिए निर्धारित की गई पत्रताओं के बारे में जानते हैं-
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आवेदक को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी किसानों को सर्वप्रथम सुनिश्चित की गई तारीख के अनुसार की पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना अनिवार्य है।
- लाभार्थी किसानों का अपना खुद का एक बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक भी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की मंडियों द्वारा निर्धारित की गई तारीख के अनुसार ही अपने फसलों के उपज की बिक्री सुनिश्चित करनी होगी।
- भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को इस योजना के माध्यम से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को प्राप्त करने के लिए अपने फसलों के उपज को बेचने के दौरान “जे” फॉर्म लेना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले किसानों को अपनी बुवाई के समय बागवानी एक्स्पोज़र की पोर्टल के जरिए मार्केटिंग बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना दस्तावेज़ ( Haryana Bhavantar Bharpai Yojana Required Documents )
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना हरियाणा के किसानों के लिए निकल गई है, जिसका लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ पत्रताओं का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके लिए उन्हें कुछ आवश्यक दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ेगी, जो की निम्नलिखित है-
- हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- फसलों का विवरण
- बीज वाली फसल का वर्णन
- बैंक अकाउंट पासबुक
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना में शामिल फसलों की सूची (Haryana Bhavantar Bharpai Yojana Crops List)
क्रं सख्या | फसल का नाम | संरक्षित मूल्य(रुपये प्रति क्विंटल ) | निर्धारित उत्पादन(क्विंटल प्रति एकड़) |
1. | आलू | 600 | 120 |
2. | प्याज | 650 | 100 |
3. | टमाटर | 500 | 140 |
4. | फूलगोभी | 750 | 100 |
5. | गाजर | 700 | 100 |
6. | मटर | 1100 | 50 |
7. | शिमला मिर्च | 900 | 80 |
8. | बैंगन | 500 | 110 |
9. | भिन्डी | 1050 | 70 |
10. | मिर्च | 950 | 70 |
11. | लौकी | 450 | 110 |
12. | करेला | 1350 | 40 |
13. | हल्दी | 1400 | 80 |
14. | पत्ता गोभी | 650 | 100 |
15. | लहसुन | 2300 | 50 |
16. | मूली | 450 | 100 |
भावांतर भरपाई योजना पंजीकरण समय की अवधि (Bhavantar Bharpai Yojana Registration Time Period)
फसल का नाम | पंजीकरण अवधि | सत्यापन अवधि | सत्यापन इत्यादि के विरुद्ध अपील अवधि | बिक्री अवधि | |
आरंभ तिथि | समापन तिथि | तक | तक | दौरान | |
Vegetables | |||||
आलू | 15 सितंबर | 31 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 31 मार्च |
प्याज | 15 दिसम्बर | 15 फरवरी | 15 मार्च | 25 मार्च | 1 अप्रैल – 31 मई |
टमाटर | 15 दिसम्बर | 15 फरवरी | 15 मार्च | 25 मार्च | 1 अप्रैल- 15 जून |
फूलगोभी | 15 सितंबर | 31 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 31 मार्च |
गाजर | 1 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 31 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 28 फ़रवरी |
मटर | 1 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 31 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 28 फरवरी |
शिमला मिर्च | 10 फरवरी | 15 मार्च | 31 मार्च | 15 अप्रैल | 15 अप्रैल – 30 जून |
बैंगन | 10 फरवरी | 15 मार्च | 31 मार्च | 15 अप्रैल | 15 अप्रैल – 30 जून |
भिन्डी | 1 फरवरी | 31 मार्च | 31 मार्च | 15 अप्रैल | 15 अप्रैल – 30 जून |
मिर्च | 1 फरवरी | 31 मार्च | 31 मार्च | 15 अप्रैल | 15 अप्रैल – 30 जून |
लौकी | 1 फरवरी | 31 मार्च | 31 मार्च | 15 अप्रैल | 15 अप्रैल – 30 जून |
करेला | 1 फरवरी | 31 मार्च | 31 मार्च | 15 अप्रैल | 15 अप्रैल – 30 जून |
हल्दी | 1 जून | 31 जुलाई | 15 अगस्त | 15 अगस्त | 1 अप्रैल – 30 अप्रैल |
पत्ता गोभी | 1 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 31 मार्च |
लहसुन | 1 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 1 अप्रैल – 15 मई |
मूली | 1 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 31 मार्च |
Fruits | |||||
अमरूद | 15 अप्रैल | 15 मई | 15 जून | 30 जून | 1 जुलाई – 31 अगस्त |
आम | 1 मार्च | 15 मई | 15 मई | 31 मई | 15 जून – 31 अगस्त |
किन्नू | 1 सितंबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 31 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 28 फरवरी |
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Haryana Bhavantar Bharpai Yojana Online Application Process)
हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए हरियाणा भावांतर भरपाई योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले इस योजना के तहत जारी किए गए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा, जिसे करने की प्रक्रिया निम्नलिखित विस्तृत की गई है-
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक इस योजना के ऑफिसियल वेबसाइट https://subsidy.hortharyana.gov.in/ पर जाना होगा।
- ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खोलकर आएगा इस होम पेज के अंतर्गत आपको एक किसान पटेल का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
- इस ऑप्शन के नीचे किसान पंजीकरण करें का ऑप्शन नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- किसान पंजीकरण कर के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म नजर आएगा।
- उसे रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जरूरी जानकारी जैसे की भूमिका विवरण, किसान का नाम, किसान का विवरण, बैंक का विवरण, आदि चीजों को ध्यान पूर्वक भरना है।
- सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरने के बाद अब आपको नीचे एक सेब का बटन दिखाई देगा आपको उस बटन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद अब आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद अब आपको अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करते हैं आपका इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
- आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद आपका फॉर्म तथा आपका दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और आवेदन सत्यापित होते ही आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
पंजीकृत किसानो का विवरण कैसे देख सकते हैं? (Bhavantar Bharpai Yojana Haryana Payment Status)
Bhavantar Bharpai Yojana Status के लिए निम्नलिखित चरण को पालन करे:
- सरकार द्वारा किसानो को मिले प्रोत्साहन प्राप्त करने के बाद जे फॉर्म पर बिक्री करना जरूरी है।
- बिक्री करने के बाद बिक्री का विवरण बी बी वाइ ई के पोर्टल पर जाकर अपलोड करना अनिवार्य हैं।
- इस बात का आपको ध्यान रखना होंगे की थोक क़ीमत सुनिश्चित क़ीमत से कम होता है तो भावांतर की भरपाई किसान को की जाएगी।
- आपको बता दे की इस सुविधा का लाभ प्रत्येक संबंधित मार्केट कमेटी के कार्यालयो में आपको आसानी से देखने को मिलेंगी।
- जे फॉर्म पर बिक्री, किसानो को प्रोत्साहन की क़ीमत, तथा अवधारित उत्पादन प्रति एकड़ के भाव के अंतर से गुणा करने पर देनी होगी।
- इसीके साथ औसतन दैनिक थोक राशि मंडी बोर्ड द्वारा मार्क की गई मंडियों के दैनिक भाव के आधार पर अवधारित किया जाएगा।
- Bajra Bhavantar Bharpai Yojana Status के तहत 15 दिन के बिक्री की समय के अंदर प्रोत्साहन क़ीमत किसान के आधार लिंक खाते में भेज दी जाएगी।
Conclusion of Bhavantar Bharpai Yojana
आज के समय में केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए तरह-तरह कि योजनाओं का गठन किया जाता है, जिसका सीधा लाभ किसानों को दिया जाता है और इस योजना के काफी अच्छे परिणाम भी देखने को मिलते हैं। लेकिन आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें इन योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त न होने के कारण वे इस योजना का लाभ उठाने में असमर्थ होते हैं।
ठीक इसी तरह आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए जारी किए गए योजना हरियाणा भावांतर भरपाई योजना से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद करते हैं कि आप सभी को हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2024 के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।
FAQs of Bhavantar Bharpai Yojana
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना क्या है?
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना हरियाणा सरकार द्वारा 2021 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य किसानों को बाजार में कम दाम मिलने पर उनकी बागवानी फसलों के नुकसान की भरपाई करना है।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत कौन सी फसलें शामिल हैं?
इस योजना में 10 फसलें शामिल हैं: टमाटर, आलू, प्याज, फूलगोभी, किन्नू, गाजर, मटर, अमरूद, शिमला मिर्च, और बैंगन।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को कितनी राशि मिलेगी?
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार मूल्य के बीच अंतर की राशि मिलेगी।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत भुगतान कैसे किया जाएगा?
किसानों के बैंक खातों में सीधे ई-भुगतान के माध्यम से राशि जमा की जाएगी।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के लिए पात्रता क्या है?
- हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
- पंजीकृत किसान होना चाहिए।
- भावांतर भरपाई पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
- न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम बाजार मूल्य होना चाहिए।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
किसान भावांतर भरपाई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि फसल कटाई के बाद 7 दिन के अंदर है।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना से जुड़ी अधिक जानकारी कहां से प्राप्त कर सकते हैं?
- भावांतर भरपाई पोर्टल: https://ekharid.in/Home/BhavantarBharpaiiYojana
- कृषि विभाग, हरियाणा सरकार: https://agriharyana.gov.in/
✔️ क्या हरियाणा भावांतर भरपाई योजना में कोई बदलाव हुआ है?
हाँ, 21 मार्च 2024 को बाजरे की फसल को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
✔️ क्या हरियाणा भावांतर भरपाई योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को कोई अन्य योजना का लाभ भी मिल सकता है?
हाँ, हरियाणा भावांतर भरपाई योजना का लाभ उठाने वाले किसान अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
✔️ क्या हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत कोई धोखाधड़ी हुई है?
हाँ, कुछ मामलों में धोखाधड़ी की शिकायतें मिली हैं।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत सरकार धोखाधड़ी को रोकने के लिए क्या कर रही है?
सरकार ई-वेरिफिकेशन और सख्त निगरानी के माध्यम से धोखाधड़ी को रोकने के लिए कदम उठा रही है।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना का किसानों पर क्या प्रभाव पड़ा है?
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिली है और उनकी आय में वृद्धि हुई है।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना से हरियाणा में कृषि क्षेत्र में कोई बदलाव आया है?
हाँ, हरियाणा भावांतर भरपाई योजना से किसानों ने बागवानी फसलों की ओर रुख किया है और कृषि विविधता में वृद्धि हुई है।
✔️ हरियाणा भावांतर भरपाई योजना का भविष्य क्या है?
सरकार हरियाणा भावांतर भरपाई योजना को अधिक प्रभावी बनाने और अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।