Bihar Makhana Vikas Yojana 2024: जाने आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सब्सिडी और लाभ
नमस्कार दोस्तों MeriYojana.com में आप सभी का स्वागत है। आज हम बात करने वाले हैं बिहार सरकार द्वारा चलाई जाने वाली Bihar Makhana Vikas Yojana (बिहार मखाना विकास योजना) के बारे में। जैसा की आप सब जानते ही है कि बिहार राज्य में मखाने की खेती सबसे ज्यादा की जाती है।
लेकिन इसकी खेती करना अन्य फसलों की खेती करने से महंगा होता है इसलिए मखाने की खेती केवल बड़े बड़े किसान ही करते है और मुनाफा कमाते है, लेकिन बिहार सरकार इस खेती पर सब्सिडी दे रही है जिससे सभी किसानों का आर्थिक विकास हो सके।
अगर आप एक किसान है और बिहार राज्य से तालुक रखते है या आपकी जमीन बिहार राज्य में है तो आपके लिए यह एक बहुत ही खुशी की खबर है क्योंकि बिहार सरकार ने मखाने की खेती पर सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। अब लघु और सीमांत किसान भी मखाने की कर पाएंगे और इसका लाभ ले पाएंगे। इस योजना में आपको मखाने की खेती करने पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है।
अगर आप भी मखाने की खेती करना चाहते है और बिहार मखाना विकास योजना 2024 (Makhana Vikas Yojana Bihar) का लाभ उठाना चाहते है तो यह लेख आपके लिए ही है क्योंकि इस लेख में हमने आपको मखाना विकास योजना क्या है? तथा इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया के साथ साथ जरूरी पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी है जो की आपको इस योजना को समझने और इसका फायदा उठाने में लाभदायक हो सकती है।
बिहार मखाना विकास योजना क्या है? (Bihar Makhana Vikas Yojana Kya Hai)
बिहार में केवल अधिक पूंजी वाले किसानों द्वारा ही मखाना की खेती की जाती है जिससे इसका उत्पादन कम होता है क्योंकि इसकी खेती करने और इसे संग्रहित करने में बहुत खर्चा आता है। इसलिए बिहार सरकार ने मखाने की खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने और मखाना का उत्पादन बढ़ाने के लिए Makhana Vikas Yojana Bihar शुरू की है।
इस योजना में बिहार के किसानों को मखाने की खेती करने तथा इसके संग्रहण में लगने वाले खर्च का 75 प्रतिशत अनुदान सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा। इस योजना के द्वारा बिहार के किसानों को मखाने की खेती करने के लिए बढ़िया किस्म के बीज देना तथा इस पर लगने वाले खर्च को कम करना है क्योंकि मखाने का 70% से 90% उत्पादन केवल बिहार राज्य में ही किया जाता है।
मखाना विकास योजना के फायदे ( Benefits of Makhana Vikas Yojana Bihar )
बिहार सरकार द्वारा लागू की गई Bihar Makhana Vikas Yojana एक बहुआयामी योजना है। जिसके लाभ निम्नलिखित है …
- बिहार राज्य के किसान इस योजना से मखाने की खेती में अपनी लागत को कम कर सकते है जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
- इस योजना के द्वारा मखाने की खेती की उत्पादन क्षमता 16 क्विंटल से बढ़ाकर 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने का लक्ष्य है जिससे किसानों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
- Bihar Makhana Vikas Yojana के द्वारा मखाने की खेती पर लगने वाले खर्च का 75% खर्च बिहार सरकार वहन करेगी। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- मखाने की खेती में वृद्धि होने से बिहार में इससे जुड़े उद्योग स्थापित होंगे जिससे बिहार में रोजगार अधिक मिलेगा।
- इस योजना में 30% महिलाओ को भी लाभ देने का लक्ष्य है।
- मखाने की खेती की उत्पादकता में वृद्धि होने पर बाजारवाद बढ़ेगा जिससे बाजार में अधिक पूंजी का निवेश होगा।
- मखाने की खेती में उत्पादकता बढ़ने पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बन सकेगी। जिसके कारण यह योजना गावो को बाजार से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगी।
मखाना विकास योजना का उद्देश्य (Makhana Vikas Yojana Objective)
बिहार सरकार बिहार राज्य को मखाना खेती में आत्मनिर्भर बनाना है और इसका अधिक से अधिक उत्पादन करना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मखाने की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है जिससे उनकी आय में वृद्धि की जा सके और किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सके।
बिहार सरकार मखाने की खेती पर सब्सिडी देकर इसके उत्पादन को बढ़ाना चाहती हैं। अधिक उत्पादन होने पर किसानों की आय में वृद्धि होगी जिससे बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। इसके साथ ही मखाना में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
बिहार सरकार का मखाने की खेती पर सब्सिडी देने का एक उद्देश्य यह भी है की मखाने को अधिक धूप में नहीं रखा जा सकता है इसके लिए इसके भंडारण हेतु भंडारण ग्रह का निर्माण किया जाता है लेकिन इसको बनाने में बहुत अधिक खर्च आता है जिससे किसान मखाने की खेती को अधिक महत्व नहीं देते है। किसानों का ध्यान मखाने की खेती की ओर आकर्षित करने के लिए इस योजना में अधिक अनुदान दिया जाता है।
मखाना विकास योजना 2024 के तहत किस चीज पर कितनी सब्सिडी या अनुदान मिलेगा? (Makhana Vikas Yojana Subsidy)
बिहार सरकार द्वारा मखाना विकास योजना में दी जाने वाली सब्सिडी या अनुदान को चार भागों में बांट गया है। जिनके आधार पर आप इस योजन का लाभ ले सकते है। इनका पूरा विवरण निम्न प्रकार है…
मखाना की उन्नत प्रजाति पर अनुदान:
वैदेही, प्रभेद और सबौर किस्म की प्रजाति को मखाना की सबसे उन्नत और बढ़िया प्रजाति माना जाता है। इन प्रजातियों की खेती करने पर आपको 97 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर (बिहार सरकार के अनुसार) का खर्च आता है। जिस पर बिहार सरकार के द्वारा आपको कुल लागत का 75% यानी की 72750 रुपए प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी आपके बैंक खाते में दे दी जाती हैं।
भंडार गृह पर अनुदान:
Bihar Makhana Vikas Yojana में किसानों को भंडार गृह निर्माण करने के लिए भी सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए बिहार सरकार में 5MT यानी 5 मिट्रिक टन के भंडार गृह को आधार माना है जिसे बनाने में 10 लाख रुपए का खर्चा आता है। इस योजना के माध्यम से आपको भंडार गृह के कुल लागत का 75% यानी 7.5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाता है।
मखाना खेत विस्तार पर अनुदान:
मखाना खेती के लिए खेत विस्तार या नया खेत जोतने के लिए भी बिहार सरकार अनुदान देती है। बिहार सरकार नए खेत जोतने के लिए प्रति हेक्टेयर का खर्च 97 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक मानती है जिसमे आपको 75% का अनुदान मिल जाता है।
बीज वितरण में अनुदान:
इस योजना में बिहार सरकार द्वारा अच्छी किस्म के बीजों का वितरण किया जाता है जिनकी उत्पादन क्षमता 22 से 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है। मखाना खेती के लिए प्रति हेक्टेयर बीज का खर्च 5400 रुपए होता है। जिसका 75% खर्च बिहार सरकार द्वारा दिया जाता है।
मखाना विकास योजना पात्रता (Makhana Vikas Yojana Eligibility)
बिहार सरकार द्वारा मखाने की खेती पर सब्सिडी केवल उन्हीं किसानों को दी जाएगी तो इस योजना से जुड़े सभी पात्रता मापदंडों को पूरा करते है। अगर आप मखाना विकास योजना के तहत मखाने की खेती पर सब्सिडी प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई शर्तो का पालन करना आवश्यक है…
- इस योजना में आवेदन करने वाला किसान बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता किसान को मखाने की खेती करने का अनुभव होना चाहिए।
- लघु और मध्यम वर्ग के किसानों को ही इस योजना में शामिल किया गया है।
- मखाना विकास योजना के तहत आपको एक भंडारण ग्रह का निर्माण करना होगा।
- यह योजना केवल 10 जिलों की किसानों के लिए ही लागू की गई है। ( जिनमे कटिहार, पूर्णिया, मधेपुर, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, खड़गिया और सहरसा जिले शामिल हैं)
- आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के नाम स्वयं की भूमि होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
मखाना विकास योजना आवश्यक दस्तावेज ( Makhana Vikas Yojana Documents Required )
आप सभी जानते है की आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते है लेकिन इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिनकी जानकारी निम्न प्रकार है…
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (जो पिछले 6 महीनों में बना हो)
- पैन कार्ड
- किसान कार्ड
- बैंक पासबुक
- भूमि की जमाबंदी या खतौनी
- आवेदक की फोटो
- मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से जुड़ा हो)
बिहार मखाना विकास योजना आवेदन कैसे करे? (How to Apply for Bihar Makhana Vikas Yojana?)
मखाना खेती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार मखाना विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रोसेस निम्न प्रकार हैं…
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप बिहार के कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद इसके मुख्य पृष्ठ पर आपको Scheme नाम से एक विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने उन सभी योजनाओं की लिस्ट आ जायेगी जो बिहार सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही है।
- इसके बाद आप मखाना विकास योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें इस योजना से जुड़े नियम और शर्तों की जानकारी होगी।
- इस पेज पर मखाना विकास योजना से जुड़ी सभी शर्तों की जानकारी दी होगी जिन्हे पढ़कर आप Agree And Continue के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे किसान पंजीकरण यानी किसान कार्ड की जानकारी मांगेगा जानकारी भरने के बाद विवरण प्राप्त करें के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने मखाना विकास योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- इसके बाद इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां भरे और।
- इसके बाद इस आवेदन फार्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर दिए और अपने आवेदन फार्म की एक बार समीक्षा कर ले।
- इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
मखाना विकास योजना में चयन प्रक्रिया (Selection Process in Makhana Development Scheme)
- आपके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपका आवेदन फॉर्म बिहार के कृषि विभाग में चला जायेगा।
- इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म तथा आपके दस्तावेजों की जांच होगी।
- अगर आप इस योजना से जुड़े नियमों और शर्तों का पालन नहीं करते है तो आपका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा और आपको इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से दे दी जाएगी।
- अगर आप Bihar Makhana Vikas Yojana की सभी शर्तों और नियमों का सही तरह से पालन करते है और आप इस योजना के लिए पात्र है तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- इसके बाद आपके अनुदान की राशि आपके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।
- यह एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है इसमें कुछ दिनों का समय लग सकता है।
मखाना विकास योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें ( Makhana Vikas Yojana Importance)
- यह योजना केवल लघु और सीमांत किसानों के लिए ही है जिनके पास 4 हेक्टेयर से कम भूमि है।
- इस योजना के द्वारा किसानों को मखाना खेती से जुड़ी विकास गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा।
- मखाना विकास योजना में किसानों को अच्छे उत्पादन या उत्पादन में सुधार करने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
- इस योजना में बजाए मेलों का आयोजन किया जाएगा जिससे किसान अपनी फसल को आसानी से बेच सकेगा।
- इस योजना में मखाने की खेती को सरल बनाने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकर दी जाएगी।
- इस योजना में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से आवेदन कर सकते है।
- यह योजना अभी तक बिहार के 10 जिलों में ही लागू की गई है। इन जिलों से जुड़े किसान ही मखाना विकास योजना का लाभ ले सकते है।
- इस योजना में 16% अनुसूचित जाति तथा 1% अनुसूचित जनजाति को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
- अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में जमा की जाएगी।
निष्कर्ष बिहार मखाना योजना 2024
मखाना विकास योजना 2024 किसानों के लिए एक बहुत ही लाभदायक योजना साबित हुई है इस योजना की शुरुआत अभी तक बिहार के 10 जिलों में ही की गई है। भविष्य में इसे और जिलों में बढ़ाया जाएगा। इस योजना के द्वारा किसानों को मखाना खेती पर अनुदान देकर इस खेती पर होने वाले खर्च को कम करना है जिससे अधिक से अधिक किसान इसकी खेती करे और मखाना का उत्पादन बढ़ाए।
क्योंकि भारत का लगभग 90% मखाने का उत्पादन बिहार में ही किया जाता है इस कारण बिहार सरकार इस उपलब्धि को अवसर में बदलने के लिए बिहार के किसानों को मखाने की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना में किसानों को बढ़िया किस्म के मखाना खेती के बढ़िया किस्म के बीज दिए जा रहे है जिससे मखाने की पैदा दोगुनी हो रही है।
इस योजना में किसान अपनी कम भूमि से ही अधिक पैदा लेकर आर्थिक रूप से विकसित हो रहे है। आपको इस लेख में बताई गई जानकारी कैसी लगी है हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं। और इसे अपने अन्य दोस्तो को भी शेयर करे जिससे उन्हें भी इस योजना के बारे में पता चले और वो भी इसका लाभ उठा सके।
FAQs of Bihar Makhana Vikas Yojana
✔️ बिहार मखाना विकास योजना क्या है?
बिहार मखाना विकास योजना बिहार सरकार द्वारा मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, सरकार मखाना बीज बोने, सिंचाई, मछली पालन, भंडारण और विपणन सहित मखाना उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर अनुदान प्रदान करती है।
✔️ बिहार मखाना विकास योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
बिहार राज्य के किसान, जो मखाना उत्पादन करना चाहते हैं, तो बिहार मखाना विकास योजना का लाभ उठा सकते हैं।
✔️ बिहार मखाना विकास योजना के तहत क्या-क्या अनुदान मिलते हैं?
- मखाना बीज: प्रमाणित मखाना बीज खरीदने पर 50% अनुदान।
- सिंचाई: सिंचाई उपकरणों की स्थापना पर 50% अनुदान।
- मछली पालन: मछली पालन के लिए आवश्यक उपकरणों और बुनियादी ढांचे पर 60% अनुदान।
- भंडारण: मखाना भंडारण गृहों के निर्माण पर 75% अनुदान।
- विपणन: मखाना उत्पादों के विपणन के लिए 50% अनुदान।
✔️ बिहार मखाना विकास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
किसान बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट या कृषि विज्ञान केंद्रों पर जाकर बिहार मखाना विकास योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
✔️ बिहार मखाना विकास योजना पात्रता के लिए क्या-क्या दस्तावेज आवश्यक हैं?
- जमीन का स्वामित्व का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट आकार का फोटो
✔️ बिहार मखाना विकास योजना के तहत अनुदान राशि कब और कैसे मिलती है?
अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाती है। भुगतान विभिन्न चरणों में किया जाता है, जैसे कि बीज बोने, सिंचाई उपकरणों की स्थापना, मछली पालन तालाबों के निर्माण आदि के बाद।
✔️ बिहार मखाना विकास योजना के क्या लाभ हैं?
- मखाना उत्पादन में वृद्धि
- किसानों की आय में वृद्धि
- रोजगार सृजन
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
- मखाना उत्पादों की बेहतर गुणवत्ता
✔️ बिहार मखाना विकास योजना से जुड़ी कोई शर्तें हैं?
हाँ, बिहार मखाना विकास योजना से जुड़ी कुछ शर्तें हैं। किसानों को मखाना उत्पादन के लिए निर्धारित प्रथाओं का पालन करना होगा और समय पर योजना का लाभ उठाना होगा।
✔️ यदि बिहार मखाना विकास योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो मैं कहां संपर्क कर सकते हैं?
आप अधिक जानकारी के लिए बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/krishi | https://horticulture.bihar.gov.in/ या अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
✔️ क्या बिहार मखाना विकास योजना में कोई बदलाव हुआ है?
हाँ, सरकार समय-समय पर योजना में बदलाव करती रहती है। नवीनतम जानकारी के लिए, किसानों को सलाह दी जाती है कि वे कृषि विभाग की वेबसाइट या कृषि विज्ञान केंद्रों से संपर्क करें।
✔️ क्या बिहार मखाना विकास योजना के तहत कोई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं?
हाँ, बिहार कृषि विभाग मखाना उत्पादन पर किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।
✔️ क्या बिहार मखाना विकास योजना में महिला किसानों के लिए कोई विशेष प्रावधान हैं?
हाँ, बिहार मखाना विकास योजना में महिला किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। महिला किसानों को योजना के तहत कुछ अतिरिक्त अनुदान और छूट मिलती हैं।
✔️ क्या बिहार मखाना विकास योजना के तहत सिर्फ नई खेती शुरू करने पर ही अनुदान मिलता है?
नहीं, पहले से मखाना की खेती करने वाले किसान भी बिहार मखाना विकास योजना के तहत उन्नत किस्म के बीज, मशीनरी और भंडारण के लिए अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
✔️ क्या बिहार मखाना विकास योजना में किसी प्रकार का लक्ष्य निर्धारित है?
हां, बिहार सरकार इस योजना के तहत मखाना उत्पादन और क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करती है।
✔️ बिहार मखाना विकास योजना में समूह में आवेदन करने का प्रावधान है?
जी हां, कुछ मामलों में, किसान समूह बनाकर सामूहिक रूप से बिहार मखाना विकास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग से संपर्क करें।