CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किसानों को निशुल्क शिक्षा प्रोत्साहन
राजस्थान सरकार, अपने राज्य के कम आय वर्ग के लघु, सीमांत और बटाईदार किसानों तथा खेतिहर श्रमिकों के बच्चों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा मुफ्त में उपलब्ध करने के लिए एक योजना पर काम कर रही है। इस योजना का नाम है CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana, जिसमें पात्र किसान और श्रमिकों के बच्चों को KG से लेकर PG (पोस्ट ग्रेजुएशन) तक की फ्री शिक्षा प्रदान की जाएगी।
1 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत होने पर इस CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024 को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। यदि आप ऐसे ही किसी वर्ग से संबंधित हैं और सीएम किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़ें।
सीएम किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना क्या है? (CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana Kya Hai?)
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल ने अपने अंतरिम बजट में CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana की घोषणा की। जिसके तहत राज्य के वंचित वर्ग, अल्प आय वर्ग, लघु सीमांत किसान, बटाईदार किसान और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों के लिए KG से लेकर PG तक की निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया है।
राजस्थान सरकार ने इस योजना के लागू होने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब केवल 1 जुलाई 2024 का इंतजार करना शेष है। क्योंकि इसी तारीख से नए सत्र की शुरुआत के साथ इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।
अधिकांशताः ऐसा देखा गया है कि छोटे किसान, बटाईदार किसान और श्रमिकों के बच्चों को पर्याप्त शिक्षा नहीं मिल पाती। वे सरकारी खर्च पर प्राथमिक शिक्षा के लिए तो सोच पाते हैं लेकिन इससे आगे का नहीं। इसका परिणाम यह होता है कि उनके बच्चों को भी उनके साथ मजदूरी या खेती किसानी में लगना पड़ता है।
और इस तरह किसान का बच्चा किसान और श्रमिक का बच्चा श्रमिक जैसी परंपरा बन जाती है। Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024 इसी व्यवस्था को दुरुस्त करेगी। यह न केवल प्राथमिक शिक्षा को फ्री करती है बल्कि प्राथमिक शिक्षा के बाद भी पोस्ट ग्रेजुएशन तक कोई भी पात्र विद्यार्थी अपनी पढ़ाई बिना किसी तनाव के कर सकता है।
CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024: Overview
आर्टिकल का नाम | CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana |
किसने शुरू किया | राजस्थान सरकार ने |
वर्ष | 2024 |
योजना का उद्देश्य | राज्य के वंचित वर्ग, अल्प आय वर्ग, लघु सीमांत किसान, बटाईदार किसान और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मास्टर डिग्री तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करना। |
लाभार्थी | राजस्थान के सभी सम्बंधित परिवार |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://education.rajasthan.gov.in/ |
सीएम किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के के लाभ तथा विशेषताएं (CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana Benefits & Key Feature)
- इसमें गरीब खेतीहर मजदूर, किसानों के बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाएगी।
- कोई भी पात्र विद्यार्थी KG से लेकर मास्टर डिग्री तक की पढ़ाई मुफ्त में कर सकेंगे।
- CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana Rajasthan के माध्यम से किसानों तथा इन मजदूरों के बच्चे बिना किसी आर्थिक तंगी के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
- इसका लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को दिया जाएगा जो सरकारी विद्यालय या राज्य की महाविद्यालय में अध्यनरत है।
- योजना में किसी को डायरेक्ट वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की जाएगी। बल्कि पढ़ाई का सारा खर्च राज्य कोष द्वारा माफ कर दिया जाएगा।
- अब राजस्थान के किसी भी गरीब बच्चों की पढ़ाई अधूरी नहीं रहेगी।
सीएम किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता (Chief Minister Kisan Shiksha Protsahan Yojana)
- योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा।
- केवल लघु, सीमांत तथा बटाईदार किसान और श्रमिकों के बच्चे ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
- बच्चों के अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पहले से अध्यनरत छात्र-छात्राओं को योजना में तभी शामिल किया जाएगा जब वह किसी सरकारी विद्यालय या महाविद्यालय में अध्यनरत हैं ।
आवश्यक दस्तावेज (Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana Document List)
- बच्चे और माता-पिता का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मनरेगा जॉब कार्ड या श्रमिक कार्ड
- बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक दस्तावेज (यदि हो तो)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करें? (Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana Apply Online)
यदि आप राजस्थान सरकार की इस शिक्षा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी इसे लागू करने की घोषणा की गई है, जबकि लागू नहीं किया गया है। योजना के लागू होने पर आवेदन प्रक्रिया कुछ इस तरह रहेगी-
- सबसे पहले आपको CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन का विकल्प मिल जाएगा।
- इस विकल्प पर CLICK करके आगे बढ़ना होगा और आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- आवेदन फॉर्म भर जाने के पश्चात जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अंत में सबमिट पर CLICK कर दें।
Note: Rajasthan Kisan Shiksha Protsahan Yojana को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों के माध्यम से निगरानी तंत्र में रखा जाएगा। इसके लिए प्रवेश नीति 2024-25 में सभी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। योजना के लागू होने तक अर्थात 1 जुलाई 2024 तक सभी पात्र लाभार्थियों को इंतजार करना होगा। क्योंकि इसके आवेदन करने, पात्रता संबंधी मानकों को और ढंग से जानने तथा अन्य लाभों को समझने के लिए विस्तृत जानकारी योजना के लागू होने पर ही जारी की जाएगी। इसके अलावा आप यहाँ क्लिक करके पूर्व में जारी किए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से अन्य जानकारी ले सकते हैं।