PM Awas Yojana 2024: Eligibility, Documents, Documents, Online Apply & List
किसी भी इंसान को जीवन यापन के लिए तीन मुख्य चीजों की आवश्यकता होती है रोटी, कपड़ा और मकान। हर एक इंसान चाहता है कि हमारा भी एक खुद का पक्का मकान हो। बहुत से लोग आज भी कच्चे मकान या फिर झुग्गी-झोपड़िया में रहते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी स्थिति अधिकतर देखी जाती है।
इसी समस्या को देखते हुए हमारे भारत सरकार आवास योजना की शुरुआत की थी। इस PM Awas Yojana के अंतर्गत गरीब परिवार जो अपना घर बनाने में असमर्थ है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसका लाभ देश के करोड़ों परिवारों को दिया जा चुका है और अभी भी यह योजना जारी है।
अगर आपका भी मकान अभी तक नहीं बना और आपको भी इस PM Awas Yojana 2024 का लाभ लेकर अपना आशियाना बनाना है तो आप भी आवेदन कर सकते हैं। जिसकी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। हमने इस आर्टिकल में नीचे विस्तार पूर्वक बताया है कि आप इस योजना के तहत आवेदन कैसे कर सकते हैं और इसकी पात्रता क्या है? तथा आवेदन करने में आवश्यक दस्तावेज क्या होनी चाहिए। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को विस्तार पूर्वक ध्यान से पढ़ें और इस योजना का लाभ प्राप्त कर के अपने सपनों का घर बनायें।
PM Awas Yojana क्या है?
PM Awas Yojana 2024: पीएम आवास योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत देश भर के गरीब परिवार जिनके पास अभी भी कच्चा मकान है और झुग्गी-झोपड़िया में रहते हैं, उन्हें इस Prime Minister Awas Yojana के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस आवास योजना के तहत करोड़ों परिवारों का अपना घर बनाने का सपना पूरा हुआ है। जिसमें अधिकतर लोग शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले निवासी हैं। समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग जो अपना घर बनाने में सक्षम नहीं है। इस योजना की शुरुआत उन्हीं लोगों के लिए की गई है। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता पर भी सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है जो की उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाती है।
PM Awas Yojana Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2015 में |
योजना की शुरुआत किसके द्वारा हुई | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर समस्त भारतीय नागरिक |
योजना का उद्देश्य | पक्का मकान बनाने में आर्थिक सहायता प्रदान करना |
Helpline number | 075 5-2706201 |
Official Website | https://pmaymis.gov.in/ |
PM Awas Yojana 2024 का उद्देश्य
सरकार द्वारा इस Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों का पक्का मकान बनाने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। भारत में ऐसे करोड़ों लोग हैं जिनका पक्का मकान बनाने का सपना नहीं पूरा हो पा रहा है, लेकिन इस योजना के माध्यम से यह सच होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग और शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग सभी लाभ उठा रहे हैं।
पीएम आवास योजना में कितनी धनराशि मिलती है?
PM Awas Yojana Gramin के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले और शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ₹120000 रुपए से लेकर ₹ 250000 रुपए तक की धनराशि प्रदान की जा रही है। यह अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से निर्धारित की जाती है। इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से भेज दिया जाता हैं।
PM Awas Yojana के लाभ और विशेषताएं
- इस योजना के तहत लाभार्थी को बहुत कम ब्याज पर 20 वर्षों तक के लिए लोन मिल जाता है।
- आपको जो लोन मिलता है उसे पर 6.5 0% का ब्याज देना होता है।
- विशेष वर्ग के लोग जो दिव्यांग हैं या जो वरिष्ठ नागरिक को बहुत कम ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाता है।
- मैदान इलाकों में निवास करने वाले पत्र नागरिकों को 120000 तक की सहायता प्रदान की जाती है वही पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को 130000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- योजना के अंतर्गत अगर आप शौचालय का निर्माण करना चाहते हैं तो इसके अतिरिक्त ₹12000 तक की धनराशि प्रदान की जाती है।
- योजना की तहत मिलने वाली धनराशि साहब की खाते में डीबीटी के माध्यम से जल्द से जल्द भेज दी जाती है।
PM Awas Yojana Eligibility
- आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली व्यक्ति की सालाना आएय 3 लाख से लेकर 6 लाख रुपये के बीच में होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास राशन कार्ड होना आवश्यक है।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है।
PM Awas Yojana 2024 के तहत महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- लाभार्थी का जॉब कार्ड
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- स्वच्छ भारत मिशन पंजीकरण संख्या
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Awas Yojana 2024 Online Apply
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 Online Apply: अगर आपका भी मकान अभी तक कच्चा है और आपकी भी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो आप भी PM Awas Yojana Apply Online करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं और अपने सपनों का घर बना सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें जो कि इस प्रकार है-
- PM Awas Yojana Apply Online के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की Official Website https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं।
- Website पर जाने के बाद आपके सामने मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा। जहां आपको मेनू बार पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने कुछ विकल्प खुलकर आ जाएंगे। जहां पर आपको और “Awaassoft” का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी। इसमें आपको “Data Entry” का विकल्प चुनना है।
- इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुलकर आ जाएगा, जहां आपको “Data Entry for AWAAS” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना राज्य और जिले का चयन करना है और Continue के बटन पर क्लिक कर देना है।
- यहां पर आपको अपना Username, Password और कैप्चा कोड दर्ज करना है और Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक अकाउंट जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारी करनी है।
- अंतिम कॉलम में भी डिटेल्स है वह कंसर्न ऑफिस में भरी जाएगी।
- पूरी प्रक्रिया ध्यानपूर्वक करके आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PM Awas Yojana List 2024 कैसे देखें?
PM Awas Yojana Gramin List: प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2024 की नई लिस्ट जारी हो चुकी है। अगर आपने भी इस योजना के तहत इस वर्ष आवेदन किया था तो आपको भी यह जानने की इच्छा होगी कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आप अपना नाम इस लिस्ट में देख सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-
- PM Awas Yojana Gramin List देखने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की Official Website https://pmaymis.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको मेनू बार में “Awassoft” का विकल्प दिखेगा।
- अब आपको उसे महीने में मौजूद “Report“ के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज खुलकर आ जायेगा। जिसमें मौजूद Beneficiary details for verification के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने MIS Report का पेज खुलकर आ जाएगा।
- आपको अपने राज्य का नाम, जिला, ब्लाक और गांव का चयन करना है।
- चयन करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करके “Submit” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने आपके गांव की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी। जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।