Meri Yojana

Ration Card Aadhaar Link 2024: राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें?

भारत में रहने वाले अधिकतर सभी लोगों को राशन कार्ड के बारे में पता होगा। भारत में राशन कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है और राशन कार्ड के द्वारा देश के लोगों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। ऐसे में भारत के लोगों के पास राशन कार्ड होना काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन सरकार के द्वारा अब राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक (Ration Card Aadhaar Link) करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों की सरकारों द्वारा अपने राज्य में दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है जिसके अंतर्गत जिन लोगों के पास राशन कार्ड मौजूद है उन्हें राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है।

सरकार द्वारा ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अभी के समय में फर्जी राशन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं, लेकिन जब राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा तब कोई भी व्यक्ति इसकी जानकारी अच्छे से प्राप्त कर सकेगा। इसके चलते सही लाभार्थी को राशन कार्ड का लाभ दिया जाएगा। इन्हीं सब कर्म के चलते सरकार द्वारा इस कार्य को  सख्ती के साथ किया जा रहा है। आने वाले समय में अगर किसी व्यक्ति ने अपना राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो उनका राशन कार्ड बंद कर दिया जाएगा और उन्हें राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जाएगा।

ऐसे में राशन कार्ड धारकों को जल्द से जल्द अपना Ration Card Aadhaar Link करवा लेना चाहिए। आज के इस लेख के द्वारा हम आपको राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें कि बारे में ही बताने वाले हैं। अगर आप Ration Card Aadhaar Link करना चाहती हैं या इससे जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। राशन कार्ड आधार लिंक से जुड़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

Ration Card Status

Ration Card Download

Ration Card List

Digital Ration Card

Ration Card Aadhaar Card Link 2024 Overview

आर्टिकल का नाम राशन कार्ड आधार लिंक (ration card aadhaar link)
विभाग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
लाभ सरकारी योजनाओं का लाभ
उद्देश्य फ़र्ज़ी कार्यों को कम करना एवं गरीब लोगों को लाभ पहुँचाना
वर्तमान वर्ष 2024 – 25
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन

राशन कार्ड आधार लिंक क्या है? (Ration Card Aadhaar Link Kya Hai?)

मौजूद समय में किसी भी व्यक्ति को अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना चाहिए क्योंकि यह सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई भी राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करता है तो वह राशन कार्ड का लाभ नहीं ले सकेगा क्योंकि उसका राशन कार्ड बंद कर दिया जाएगा।

अभी के समय में राशन कार्ड ही नहीं बल्कि सरकार के द्वारा हर दस्तावेज को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है, फिर आपका मोबाइल नंबर हो या बैंक अकाउंट या कोई जरूरी अन्य दस्तावेज, इन सभी को आधार कार्ड से लिंक करना आवश्यक है। इसी तरह राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना भी अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद अगर कोई भी व्यक्ति यह नहीं करवाते हैं तो वह सरकार द्वारा दी जाने वाली कई योजनाओं से दूर रह जाएंगे।

अगर आप भी अपने राशन कार्ड को करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप अपने घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से यह काम बेहद ही आसानी के साथ कर सकते हैं। नीचे दिए गए लेख में हमने आपको राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें? (Ration Card Aadhaar Link) राशन कार्ड आधार से लिंक है कि नहीं यह चेक कैसे करें? (Ration Card Aadhar Link Status Check) राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन चेक कैसे करें? आदि के बारे में विस्तार से बताया है। इन सभी चीजों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।

राशन कार्ड क्या है? (Ration Card Kya Hai)

राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके द्वारा भारत के लोगों को काफी कम कीमत पर राशन प्रदान की जाती है। सरकार के द्वारा राशन कार्ड को सबसे पहले साल 1940 में शुरू किया गया था। सभी राज्यों में अलग-अलग राशन कार्ड बनाए जाते हैं और इसका इस्तेमाल एक पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है।

राशन कार्ड का सबसे ज्यादा लाभ उन लोगों को मिलता है जिनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी नहीं होती है। राज्य के जिन लोगों के पास राशन कार्ड मौजूद है उन्हें सरकार के द्वारा मुफ्त राशन या काफी कम कीमत पर राशन दिया जाता है। ऐसे में राज्य के लोगों के पास राशन कार्ड होना काफी आवश्यक है क्योंकि यह कई तरीकों से लाभ पहुंचता है।

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है? (Ration Card Types)

भारत में राशन कार्ड के एक नहीं बल्कि कई प्रकार मौजूद है जो कि व्यक्ति के वार्षिक आय के अनुसार लागू किया जाता है। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं या इसके प्रकार के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे पढ़ें:-

  • बीपीएल राशन कार्ड (Below Poverty Line):

बीपीएल राशन कार्ड राज्य के उन लोगों के लिए लागू किया जाता है जो की गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीपीएल राशन कार्ड प्राप्त करने वाले लोगों की वार्षिक आय ₹10000 से भी कम होती है। साथी इन लोगों को सरकार के द्वारा हर महीने 25 किलो से लेकर 35 किलो तक का अनाज दिया जाता है। इन राशन कार्ड धारकों को सरकार के द्वारा राशन के रूप में चावल, दाल, तेल, आटा, गेहूं, केरोसिन आदि दिया जाता है।

  • एपीएल राशन कार्ड (Above Poverty Line):

एपीएल राशन कार्ड को राज्य के उन लोगों को दिया जाता है जो अपना जीवन गरीबी रेखा से ऊपर जी रहे हैं। आपको बता दें कि एपीएल राशन कार्ड प्राप्त करने वाले लोगों की वार्षिक आय ₹10000 से अधिक होती है और इन्हें सरकार के द्वारा हर महीने 15 किलो तक अनाज दिया जाता है। सरकार के द्वारा इन धारकों को मुफ्त में अनाज नहीं दिया जाता है बल्कि सरकार इन लोगों को विशेष पैकेज के साथ अनाज देती है। सरकार के द्वारा बीपीएल राशन कार्ड धारकों को अनाज देने के बाद जब अनाज बचता है तभी एपीएल राशन कार्ड को अनाज दिया जाता है।

  • अंत्योदय राशन कार्ड:

अंत्योदय राशन कार्ड सरकार के द्वारा राज्य के उन लोगों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रहे लोगों से भी ज्यादा गरीब होते हैं। इन लोगों के पास कोई भी सुनिश्चित आए नहीं होती है और इन्हें राज्य का सबसे गरीब माना जाता है। सरकार द्वारा सबसे ज्यादा अनाज अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को ही दिया जाता है, इन्हें हर महीने 35 किलो तक अनाज दिया जाता है। राज में मौजूद सभी विधवा विकलांग और सीनियर सिटीजन जैसे लोग अंत्योदय राशन कार्ड के अंतर्गत ही आते हैं।

  • सफेद राशन कार्ड:

सफेद राशन कार्ड एक ऐसा राशन कार्ड होता है जिसे भारत का कोई भी नागरिक बनवा सकता है। आपको बता दे की सफेद राशन कार्ड के द्वारा कोई भी व्यक्ति अनाज नहीं खरीद सकता है क्योंकि सफेद राशन कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ पहचान पत्र के रूप में ही किया जाता है। जिन लोगों को पहचान पत्र के लिए एक आवश्यक दस्तावेज रखना है वह सफेद राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • टेंपरेरी राशन कार्ड:

टेंपरेरी राशन कार्ड एक ऐसा राशन कार्ड होता है जिसका वैलिडिटी मात्र 3 महीना तक ही रहता है। टेंपरेरी राशन कार्ड का उपयोग सबसे ज्यादा बंजारों के द्वारा किया जाता है क्योंकि वह एक जगह से दूसरे जगह अपना घर बदलते रहते हैं और उनका कोई ठिकाना नहीं होता है।

  • डुप्लीकेट राशन कार्ड:

डुप्लीकेट राशन कार्ड का इस्तेमाल ओरिजिनल राशन कार्ड खो जाने के बाद किया जाता है। डुप्लीकेट राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होता है और साथ ही इसके लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होता है। अगर आपका राशन कार्ड कहीं खो गया है तो आप डुप्लीकेट राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का उद्देश्य। (Ration Card Aadhaar Link Objective)

राशन कार्ड से सबसे ज्यादा लाभ राज्य के गरीब लोगों को होता है क्योंकि उन्हें सरकार के द्वारा मुफ्त में या काफी कम कीमत में राशन दिया जाता है। लगातार महंगाई पर रही है जिसके कारण गरीब लोगों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राशन कार्ड के मदद से उनको काफी राहत मिलती है।

लेकिन मौजूद समय में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो नकली राशन कार्ड बनवाकर इसका लाभ लेते हैं, जो की कानूनी जुर्म है। इन्हीं सब फर्जी लोगों के चलते राज्य के गरीब परिवारों को सरकार द्वारा अनाज देने में दिक्कत आती है और वह लोग इसका लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए देश में बढ़ती हुई फर्जी बाजी को देखते हुए सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का निर्देश दिया है ताकि फर्जी काम करने वाले लोगों को रोका जा सके।

राशन कार्ड से आधार लिंक करने के फायदे। (Ration Card Aadhaar link Benefits)

Ration Card Aadhaar Link करने के फायदे नीचे बताए गए हैं:-

  • राज्य में गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को राशन कार्ड के द्वारा लाभ सुनिश्चित करना।
  • राशन कार्ड से धोखेदारी करने वाले लोगों को रोकने के लिए आधार लिंक करना जरूरी है।
  • इसके साथ बायोमेट्रिक का इस्तेमाल राशन बांटने वाले पीडीएस दुकानों के द्वारा किया जाएगा, इसके बाद वास्तविकता लाभार्थी की पहचान की जाएगी।
  • जिन लोगों ने अपना राशन कार्ड गैरकानूनी तरीके से बनाया है उनका राशन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक होने के बाद बंद कर दिया जाएगा।
  • देश में मौजूद वास्तविक गरीब लोगों को पर्याप्त अनाज दिया जाएगा।
  • राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद किसी भी परिवार में एक से अधिक राशन कार्ड नहीं बनवा सकते हैं।
  • आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के बाद राशन में चोरी को रोका जा सकेगा।
  • इसके द्वारा देश में बढ़ रही भ्रष्टाचार को भी काम किया जा सकता है।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए महत्पूर्ण दस्तावेज। (Ration Card Aadhaar Link Document List)

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए किसी भी व्यक्ति के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य है तभी जाकर उनका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए जरूरी दस्तावेज निम्न है:-

  • राशन कार्ड में मौजूद जितने भी परिवार के सदस्य हैं उनके आधार कार्ड का फोटो कॉपी।
  • परिवार के जिस सदस्य के नाम पर राशन कार्ड बना हुआ है उनका पासपोर्ट साइज फोटो।
  • ओरिजिनल राशन कार्ड एवं राशन कार्ड का फोटो कॉपी।
  • अगर व्यक्ति का बैंक अकाउंट उसके आधार कार्ड से लिंक है तो उसके बैंक खाते का पासबुक।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें? (How to link Ration card with Aadhaar card?)

देश में मौजूद बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अभी तक अपने Ration Card Aadhaar Link नहीं करवाया है, लेकिन आपको बता दे कि उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा भी राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। ऐसे में सभी लोगों को जिनके पास राशन कार्ड मौजूद है उन्हें अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना होगा अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह राशन कार्ड का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द अपने Ration Card Aadhaar Link करवा लेना चाहिए। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का दो तरीका मौजूद है, पहला तो आप Ration Card Aadhaar Link Online तरीके से लिंक कर सकते हैं जिसके लिए आपको कहीं जाने का भी जरूरत नहीं है। वही राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आप दूसरा यानि ऑफलाइन तरीका भी अपना सकते हैं। यहां पर हमने दोनों तरीके को बताया है आप अपने हिसाब से अपने सुविधा के अनुसार किसी एक को अपना सकते हैं।

ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें – Ration Card Aadhaar Link Online

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया सभी राज्यों में ऑनलाइन तरीके से नहीं किया जा रहा है, ऐसे में जो भी राज्य में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है वह ऑफलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

लेकिन कई राज्यों में ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की सुविधा मौजूद है। यहां पर हम आपको पश्चिम बंगाल के राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक (Ration Card Aadhaar Link West Bengal) करने का तरीका बता रहे हैं। इसी तरह आप अपने राज्य में भी राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े जिसके बाद आपको पता चल जाएगा की Ration Card Aadhar Link Online West Bengal कैसे किया जाता है?

  • Ration Card Aadhar Link West Bengal करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जानी होगी।
  • इस वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- https://food.wb.gov.in/
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप पश्चिम बंगाल के खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जहां आपको Link Aadhaar with ration card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगी जहां आपको सबसे पहले आपका राशन कार्ड की क्रांतिकारी को सेलेक्ट करना है और उसके बाद राशन कार्ड का नंबर दर्ज करना है।
  • सभी विवरण को सही-सही दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको राशन कार्ड धारक की जानकारी जैसे मुखिया का नाम और आधार नंबर लिंक स्थिति दिखाई देगी।
  • यहां पर आपको Link Aadhaar and mobile number के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा इसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजी जाएगी, इस ओटीपी को आपको दिए गए ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके, Do eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज की गई आधार कार्ड की डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • यहां पर आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए Verify & Save बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप सफलतापूर्वक अपना WB Ration Card Aadhaar Link कर सकेंगे।

ration card aadhaar link

ऑफलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें? – Ration Card Aadhar Link Offline

अगर आपके राज्य में ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की सुविधा मौजूद नहीं है तो आप इसे ऑफलाइन तरीके से पूरा कर सकते हैं। ऑफलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पूरा पढ़ें:-

  • ऑफलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको अपने नजदीकी पीडीएस केंद्र या जहां से आप राशन प्राप्त करते है वहां जाना होगा।
  • जहां जाने से पहले आपको यह सुनिश्चित कर लेना है कि आप अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, घर के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक अकाउंट की पासबुक की फोटो कॉपी भी लेकर जाना है।
  • इसके बाद वहां जाकर आपको एक Ration Card Aadhar Link Form मिलेगा जिसे आपको सही-सही दर्ज करना है और आवेदन फार्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को भी अटैच करना है।
  • इसके बाद Ration Card Aadhar Link Form को वहां पर मौजूद कर्मचारियों के पास जमा कर देना है।
  • इसके बाद राशन कार्ड की दुकान के मालिक के द्वारा आपका आधार को वेरीफाई करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा और आपका फिंगरप्रिंट भी लिया जाएगा।
  • इस सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जाएगा जिसमें आपको सूचित कर दिया जाएगा कि आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो गया है।

Ration Card Aadhar Link Status Check कैसे करें?

अगर राज्य के नागरिक को यह जानकारी प्राप्त नहीं है कि उनका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है कि नहीं तो इसके लिए वह Ration Card Aadhar Link Status Check कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी को राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं इसका स्टेटस चेक करने नहीं आता है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके वह आसानी से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:-

  • Ration Card Aadhar Link Status Check करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में खाद्य विभाग की ऑफिशियल मोबाइल एप्लीकेशन Mera Ration को डाउनलोड करना होगा।
  • इस एप्लीकेशन को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, डाउनलोड करने हेतु हमने यहां पर लिंक भी दिया है जिस पर सीधा क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं:- My Ration
  • मोबाइल फोन में इसे डाउनलोड करने के बाद इसे आपको ओपन करना है। वही ओपन करने के बाद आपको सबसे पहले अपनी भाषा चुनाना है।
  • अगर आपको हिंदी भाषा पसंद है तो हिंदी पर क्लिक करें वही अगर आप इंग्लिश भाषा चुनना चाहते हैं तो इंग्लिश पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर इस एप्लीकेशन का होम पेज खुलकर आ जाएगा जहां आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे।
  • लेकिन हमें Ration Card Aadhar Link Status Check करना है इसलिए वहां पर दिए गए Aadhaar Seeding के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर का ऑप्शंस दिखाई देगा जिसमें से आपको राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करके नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • जब आपका राशन कार्ड नंबर वेरीफाई होगा तब आपके स्क्रीन पर राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड में मौजूद सभी सदस्यों का नाम एवं उसके सामने आधार कार्ड लिस्टिंग स्टेटस दिखाई देगा।
  • परिवार के जीस सदस्यों के नाम के सामने Yes लिखा होगा उनका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुका है।
  • वही परिवार के जी सदस्यों के नाम के सामने No लिखा होगा उनका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है।
  • ऐसे में जिस सदस्य का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं हुआ है उनका आप राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से करवा सकते हैं, इसके बारे में हमने ऊपर बताया है।
  • तो इस तरह से बेहद ही आसानी के साथ आप Ration Card Aadhar Link Status Check कर सकते हैं।

Ration Card Aadhaar Link Karnataka करने की प्रक्रिया।

अगर कर्नाटक का कोई भी स्थानीय निवासी अपना राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना चाहता है तो वह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके को अपना सकता है। यहां पर हमने ऑनलाइन तरीके से Ration Card Aadhar Link Karnataka करने की पूरी प्रक्रिया बताइ है जिसे पढ़ने के बाद कोई भी व्यक्ति बेहद ही आसानी के साथ अपना राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकता है।

  • Ration Card Aadhar Link Karnataka करने के लिए सबसे पहले कर्नाटक के खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर जाने के बाद आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे जहां आपको ‘राशन कार्ड को आधार से लिंक करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन के सामने Ration Card Aadhar Link Form खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में आपसे जो रिक्वेस्ट जानकारी मांगी जाएगी जैसे आपका राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और रजिस्टर किया हुआ मोबाइल नंबर।
  • यहां पर आपको मांगे गए सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करना है और साथी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • इन सभी चीजों को करने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • इस ओटीपी को वहां पर दिए गए बॉक्स में दर्ज करना है और आधार को अपने राशन कार्ड से लिंक करने के लिए नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • तो इस प्रकार आप अपना Ration Card Aadhar Link Karnataka का प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

Digital Ration Card Aadhar Link करने की प्रक्रिया।

अभी के समय में बहुत से लोगों के पास डिजिटल राशन कार्ड भी मौजूद होता है, ऐसे मैं आपको बता दें कि Digital Ration Card Aadhar Link करना भी अवश्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप Digital Ration Card Aadhar Link करने की पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पूरा पढ़ें:-

  • Digital Ration Card Aadhar Link करने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य उपभोक्ता विभाग के ऑनलाइन वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑनलाइन वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे जिसमें से आपको आधार सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको अपना डिजिटल राशन कार्ड नंबर, परिवार के मुखिया का नाम और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपके यहां पर दर्ज करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप Digital Ration Card Aadhar Link करने की प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

Conclusion of Ration Card Aadhaar Link

ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक (Ration Card Aadhaar Link) करने का तरीका बताया है। मौजूद समय में सभी राज्य सरकारों द्वारा राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कहा जा रहा है, इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करता है तो वह राशन कार्ड का लाभ नहीं उठा सकता है। ऐसे में राशन कार्ड को आधार से लिंक करना बेहद जरूरी है।

अगर आप भी Ration Card Aadhaar Link करने के बारे में जानना चाहते हैं या इससे जुड़ा कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ध्यान से अंत तक पढ़े। उम्मीद है कि यह लेख आप को पसंद आया होगा और इससे अच्छी जानकारी भी प्राप्त हुई होगी। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

FAQs of Ration Card Aadhaar Link

✔️ सभी राज्य सरकारों द्वारा राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए क्यों कहा जा रहा है?

सभी राज्य सरकारों द्वारा राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कई लोग गैर कानूनी तरीके से राशन कार्ड बनाते हैं और इसका लाभ प्राप्त करते हैं जिसके चलते गरीबों को सही ढंग से राशन नहीं मिल पा रहा है, साथ हीं भ्रष्टाचार भी बढ़ रहा है।

✔️ राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद क्या फायदा मिलेगा?

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद वास्तविकता लाभार्थी की पहचान होगी, और धोखाधड़ी करने वाले लोगों को पकड़ा जाएगा।

✔️ राशन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक किया जा सकता है?

राशन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से लिंक किया जा सकता है, ऑनलाइन तरीके से लिंक करने के लिए आपको अपने राज्य के खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जानी होगा। वही ऑफलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी पीडीएस केंद्र या जहां से आप राशन प्राप्त करते हैं वहां जाना होगा।

✔️ राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज लगेंगे?

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आधार कार्ड का फोटो कॉपी, जिसके नाम पर राशन कार्ड बना हुआ है उसका पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड का फोटो कॉपी और बैंक खाता पासबुक का फोटो कॉपी जैसे जरूरी दस्तावेज लगेंगे।

✔️ गैर कानूनी तरीके से राशन कार्ड बनवाने वाले लोगों को कैसे रोका जा सकता है?

गैर कानूनी तरीके से राशन कार्ड बनवाने वाले लोगों को राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा कर रोका जा सकता है।

✔️ पश्चिम बंगाल राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए किस वेबसाइट पर जानी होगी?

पश्चिम बंगाल राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए राज्य के खाद्य विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जानी होगी, इसका लिंक हमने यहां पर भी दिया है:- https://food.wb.gov.in/

✔️ जिस राज्य में ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का सुविधा मौजूद नहीं है वह क्या करेंगे?

जिस राज्य में ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का सुविधा मौजूद नहीं है वह ऑफलाइन तरीके को अपना सकते हैं।

Other Yojana:

  • All Posts
  • Admit Card
  • Agra
  • Agriculture & Farmer Yojana
  • Agriculture Yojana
  • Ahmedabad
  • Amritsar
  • Andaman and Nicobar Islands Ration Card
  • Andaman and Nicobar Islands Sarkari Yojana
  • Andhra Pradesh Ration Card
  • Andhra Pradesh Sarkari Yojana
  • Arunachal Pradesh Ration Card
  • Arunachal Pradesh Sarkari Yojana
  • Assam Ration Card
  • Assam Sarkari Yojana
  • Aurangabad
  • Banking Yojana
  • Bengaluru
  • Bhopal
  • Bihar Ration Card
  • Bihar Sarkari Yojana
  • Business Fund Yojana
  • Central Government Sarkari Yojana
  • Chandigarh Ration Card
  • Chandigarh Sarkari Yojana
  • Chemical & Fertilizer Yojana
  • Chennai
  • Chhattisgarh Ration Card
  • Chhattisgarh Sarkari Yojana
  • Coimbatore
  • Commerce & Industry Yojana
  • CSC Digital Seva Portal
  • Dadra & Nagar Haveli Sarkari Yojana
  • Daman & Diu Ration Card
  • Daman & Diu Sarkari Yojana
  • Delhi Ration Card
  • Delhi Sarkari Yojana
  • Education & Learning Yojana
  • Education Yojana
  • Entrepreneur Yojana
  • Faridabad
  • Finance & Banking Yojana
  • Finance Yojana
  • Forest & Climate Yojana
  • Goa Ration Card
  • Goa Sarkari Yojana
  • Gramin Vikas Yojana
  • Gujarat Ration Card
  • Gujarat Sarkari Yojana
  • Guwahati
  • Haryana Ration Card
  • Haryana Sarkari Yojana
  • Health & Wellness Yojana
  • Himachal Pradesh Ration Card
  • Himachal Pradesh Sarkari Yojana
  • Hyderabad
  • Indore
  • IT & Technology Yojana
  • Jaipur
  • Jammu and Kashmir Ration Card
  • Jammu and Kashmir Sarkari Yojana
  • Jamshedpur
  • Jharkhand Ration Card
  • Jharkhand Sarkari Yojana
  • Jodhpur
  • k
  • Karnataka Ration Card
  • karnataka Sarkari Yojana
  • Kerala Ration Card
  • Kerala Sarkari Yojana
  • Kisan Vikas Yojana
  • Kochi
  • Kolkata
  • Ladakh Ration Card
  • Ladakh Sarkari Yojana
  • Lakshadweep Ration Card
  • Lakshadweep Sarkari Yojana
  • Law & Justice Yojana
  • Lucknow
  • Ludhiana
  • Madhya Pradesh Ration Card
  • Madhya Pradesh Sarkari Yojana
  • Maharashtra Ration Card
  • Maharashtra Sarkari Yojana
  • Mangaluru
  • Manipur Ration Card
  • Manipur Sarkari Yojana
  • Meerut
  • Meghalaya Ration Card
  • Meghalaya Sarkari Yojana
  • Mizoram Ration Card
  • Mizoram Sarkari Yojana
  • MSME Schemes Yojana
  • Mumbai
  • Nagaland Ration Card
  • Nagaland Sarkari Yojana
  • Nagpur
  • Nasik
  • New Delhi
  • Odisha Ration Card
  • Odisha Sarkari Yojana
  • Parivahan
  • Patna
  • PM Awas Yojana
  • PM Kisan Yojana
  • PM Kishan Yojana
  • PM Modi Yojana
  • PM Rojgar Yojana
  • Puducherry Ration Card
  • Puducherry Sarkari Yojana
  • Pune
  • Punjab Ration Card
  • Punjab Sarkari Yojana
  • Rajasthan Ration Card
  • Rajasthan Sarkari Yojana
  • Rajkot
  • Ration Card
  • Rural Yojana
  • Sarkari Yojana
  • Sarkari Yojana Notification
  • Scholarship Yojana
  • Sikkim Ration Card
  • Sikkim Sarkari Yojana
  • State Wise Sarkari Yojana
  • Student Yojana
  • Surat
  • Tamil Nadu Ration Card
  • Tamil Nadu Sarkari Yojana
  • Telangana Ration Card
  • Telangana Sarkari Yojana
  • The Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu Ration Card
  • Tripura Ration Card
  • Tripura Sarkari Yojana
  • Uncategorized
  • Urban Yojana
  • Uttar Pradesh Ration Card
  • Uttar Pradesh Sarkari Yojana
  • Uttarakhand Ration Card
  • Uttarakhand Sarkari Yojana
  • Vadodara
  • Varanasi
  • Vishakhapatnam
  • West Bengal Ration Card
  • West Bengal Sarkari Yojana