Meri Yojana

Sevarth Mahakosh: Eligibility Criteria, Important Documents, Benefits and Status Check

नमस्कार प्रिय पाठको आज आप सबके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई Sevarth Mahakosh पोर्टल के संबंध में जानकारी लेकर आए हैं। इस पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र की राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को कई तरह के वित्तीय लाभ प्रदान करेगी। 

यह पोर्टल राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करता है जिसके माध्यम से कर्मचारी अपने जीपीएफ स्टेटमेंट, पे स्लिप तथा अन्य महत्वपूर्ण रोजगार डेटा देख सकते हैं। यदि आप इस पोर्टल से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप हमारा नीचे दिया गया लेख अंत तक पढ़े। 

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको सेवार्थ महाकोष पोर्टल के बारे में सारी जानकारी देने का संपूर्ण प्रयास किया है। हमारे इस लेख से आपको सेवार्थ महाकोष 2024 क्या है, इसका उद्देश्य, महाकोष पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लोगिन करने की प्रक्रिया, वेतन पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया, पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं, संपर्क जानकारी, निष्कर्ष त्यागी के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी। 

सेवार्थ महाकोष पोर्टल के मुख्य बिंदु (Overview of Sevarth Mahakosh)

योजना का नाम सेवार्थ महाकोष
किसने शुरू किया महाराष्ट्र सरकार
राज्य महाराष्ट्र
लाभार्थी महाराष्ट्र सरकारी कर्मचारी
उद्देश्य विभिन्न आय-संबंधी विवरणों को सत्यापित करना संभव बनाना  
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://sevaarth.mahakush.gov.in/  

SHRESHTA Yojana 2024

Yashwantrao Chavan Gharkul Yojana 2024

Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana 2024

Chhattisgarh godhan nyay yojana 2024

सेवार्थ महाकोष  क्या है? ( Sevarth Mahakosh Kya hai? )

महाराष्ट्र की राज्य सरकार के वित्त विभाग ने Sevarth Mahakosh Portal की शुरुआत की है। वित्तीय प्रबंधन के लिए यह एक एकीकृत सिस्टम है। महाराष्ट्र के लाभार्थी इस पोर्टल के माध्यम से अपने पैरोल पैकेट तथा अन्य प्रासंगिक जानकारी देख सकेंगे। यह पोर्टल केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध होगा। 

इस कार्यक्रम से लगभग 19 लाख महाराष्ट्र के निवासी लाभान्वित होंगे। इस वेबसाइट के पांच भागों में पैरोल, जीपीएस ग्रुप डी, ऋण, अग्रिम, डीसीपीएस और एनपीएस तथा निवृत्ती वेतन वाहिनी शामिल है। इस पोर्टल की सहायता से सिस्टम पारदर्शिता बढ़ेगी तथा समय तथा पैसे की भी भारी बचत होगी। यह प्लेटफॉर्म लाभार्थियों को अपने वेतन स्लैब तथा आए देखने का माध्यम बनेगा।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल का उद्देश्य (Objective of Sevarth Mahakosh)

Sevarth Mahakosh पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को एकीकृत, कुशल तथा पारदर्शी ढंग से पूरा करना। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार का लक्ष्य कर्मचारियों को सुविधाजनक तथा समय बचत सेवाएं प्रदान करना है। इस पोर्टल की विशिष्ट उद्देश्य नीचे दिए गए हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं:- 

  • वेतन, भत्ते, ऋण, बचत योजना और अन्य वित्तीय लेनदेन का प्रभावी प्रबंधन। 
  • इस पोर्टल की सहायता से कर्मचारियों को उनकी सेवा, वेतन, छुट्टी और अन्य संबंधित जानकारी तक आसान पहुंच प्रदान होगी। 
  • वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता आएगी तथा जवाब दे ही बढ़ेगी।
  • इस पोर्टल की सहायता से सरकारी कार्यालय में कार्य को काम करके पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जाएगा। 
  • कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे की शिकायत निवारण सुझाव बॉक्स इत्यादि प्रदान किए जाएंगे। 

संक्षिप्त में बताएं तो सेवार्थ महाकोष पोर्टल सरकारी कर्मचारियों के समग्र कल्याण तथा कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में काम कर रहा है।

सेवार्थ महाकोष पर मिलने वाली सेवाएं 

Sevarth Mahakosh के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की सूची कुछ इस प्रकार है:-

  • वेतन पर्चियों तक ऑनलाइन पहुंच।
  • कर्मचारी विभिन्न बिलों का भुगतान कर सकते हैं, जैसे बिजली, पानी और फोन बिल।
  • महाराष्ट्र सरकार के ग्रुप-डी कर्मचारी अपने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों को देख और प्रबंधित कर सकते हैं।
  • कर्मचारी अपने आयकर विवरण तक पहुंच सकते हैं।
  • कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • पेंशनभोगी अपने पेंशन खातों को देख और प्रबंधित कर सकते हैं।
  • कर्मचारी सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर सभी वित्तीय लेनदेन के लिए ई-रसीदें तैयार कर सकते हैं।
  • उपयोगकर्ता-अनुकूल डैशबोर्ड।
  • सेवार्थ पोर्टल वित्तीय प्रणाली में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करता है।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं (Benefits of Sevarth Mahakosh)

Sevarth Mahakosh पोर्टल के मुख्य लाभ तथा विशेषताएं नीचे दिए गए हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं:

  • सरकारी कर्मचारियों को उनकी मासिक वेतन पर्चियों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करना।
  • इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी के पास अन्य वित्तीय विवरणों तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान होगी। 
  • इस पोर्टल पर आपको एक उपयोगकर्ता अनुकूल डैशबोर्ड जो की सभी लेनदेन तथा गतिविधियों का सारांश प्रदान करता है उपलब्ध होगा। 
  • बिजली पानी तथा टेलीफोन बिल सहित विभिन्न बिलों का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करने की सुविधा भी इस पोर्टल पर प्रदान होगी। 
  • इस पोर्टल की सहायता से कर्मचारी पोर्टल के माध्यम से किए गए सभी वित्तीय लेनदेन के लिए ई रसिदें तैयार कर सकते हैं।
  • यह राज्य के बिहार तथा प्राप्तियां के लिए एक एमआईएस पोर्टल है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारी परिभाषित अंशदान पेंशन योजना और राष्ट्रीय पेंशन योजना के माध्यम से अपना अंशदान बनाए रख सकते हैं तथा जमा कर सकते हैं। 
  • अब ग्रुप डी कर्मचारियों को अपने सामान्य भविष्य निधि खातों को ऑनलाइन देखने तथा प्रबंध करने की सुविधा प्राप्त होगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों का स्वीकृत ऋण तथा आग्रह राशि वितरण की जाएगी तथा प्रचलित नियमों और विनियमों नियमों के अनुसार ऋण अग्रिमों की वसूली की जाएगी।
  • कर्मचारी अपने आयकर विवरण तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों तक पहुंच सकते हैं।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया (Sevarth Mahakosh Online Registration)

यदि आप सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको सेवार्थ महाकोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर आपके सामने मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा। 
  • मुख्य पृष्ठ पर आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • रजिस्टर बटन पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने पंजीकरण फार्म खुल जाएगा। 
  • फार्म में पूछी गई सारी जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, विभाग का विवरण, ईमेल आईडी इत्यादि ध्यान पूर्वक भरे।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • सबमिट करवाने के पश्चात आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। 
  • अब सत्यापन के लिए आपको प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। 
  • सत्यापन पूरा होने के पश्चात आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा। 

सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर लोगिन करने की प्रक्रिया (Sevarth Mahakosh Login)

सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर लोगिन करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको सेवार्थ महाकोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • होम पेज पर आपको ऊपरी दाएं कोने में लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके पश्चात आपको उपयुक्त उपयोगकर्ता प्रकार का चयन करना होगा अर्थात कर्मचारी/ पेंशन भोगी या विभाग लॉगिन। 
  • संबंधित फील्ड में अपना उपयोगकर्ता आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करें। 
  • इसके पश्चात आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड टाइप करना होगा। 
  • अब अपना खाता खोलने के लिए आपको लोगों के बटन पर क्लिक करना होगा। 

सेवार्थ महाकोष भुगतान पर्ची प्राप्त करने की प्रक्रिया 

यदि आप Sevarth Mahakosh Salary Slip Download करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको सेवार्थ महाकोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा। 
  • होम पेज पर आपको पंजीकृत उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपने पंजीकृत खाते में लोगिन करने के लिए लोगों के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • सफल लॉगिन हो जाने के पश्चात आपको कर्मचारी सेवा टेब के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पे स्लिप विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब वित्तीय वर्ष तथा वह महीना चुने जिसके लिए आपको भुगतान पर्ची डाउनलोड करनी है। 
  • अंत में आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा तथा वेतन पर्ची आपका डिवाइस पर खुद डाउनलोड हो जाएगी।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर पासवर्ड बदलने की प्रक्रिया (Procedure for changing password on Sevaarth Mahakosh portal)

यदि आप अपना सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर पासवर्ड बदलना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको Sevarth Mahakosh पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा। 
  • होम पेज पर आपको ऊपरी दाएं कोने में लॉगिन के बटन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको उपयुक्त उपयोगकर्ता प्रकार का चयन करना होगा अर्थात कर्मचारी/ पेंशन भोगी या विभाग लॉगिन।
  • लॉगिन के बटन के नीचे पासवर्ड भूल गए की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना पंजीकृत उपयोगकर्ता आईडी दर्ज करना होगा तथा सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • सुरक्षा प्रश्न का उत्तर दें तथा सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। 
  • दिए गए स्थान में ओटीपी दर्ज करें तथा सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नया पासवर्ड बना सकते हैं तथा इसकी पुष्टि कर सकते हैं। 
  • नया पासवर्ड सुरक्षित करने के लिए आपको दोबारा सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। 

नोट: यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि अपना पासवर्ड बदलने के लिए निर्देशों का पालन करना होगा तथा खाते की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अक्षरों, संख्याओं या विशेष वर्णन के संयोजन से एक मजबूत पासवर्ड बनाना होगा।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल का भविष्य 

Sevarth Mahakosh पोर्टल का भविष्य डिजिटलकरण और नागरिक केंद्रित सेवाओं की दिशा में अग्रसर है:-

संभावित विकास 

  • पोर्टल पर एआई तथा मशीन लर्निंग तकनीक को लागू करके सेवाओं को और अधिक कुशल तथा व्यक्तिगत बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए चैट बॉक्स का उपयोग कर्मचारियों की पूछताछ का जवाब देने के लिए किया जा सकता है। 
  • एक उपयोगकर्ता अनुकूल मोबाइल एप विकसित किया जा सकता है ताकि कर्मचारी चलते फिरते सेवाओं का लाभ उठा सकें। 
  • बढ़ते साइबर के खतरों को ध्यान में रखते हुए पोर्टल की सुरक्षा को लगातार अपडेट करते रहना चाहिए। 
  • इस पोर्टल को अन्य सरकारी पटलो तथा सेवाओं के लिए एकीकृत किया जा सकता है जिससे कर्मचारियों को एकल खिड़की सेवाएं मिलेंगी। 
  • कर्मचारियों के फीडबैक को नियमित रूप से लिया जा सकता है तथा पोर्टल के विकास में शामिल किया जा सकता है। 

चुनौतीयां

  • बढ़ते साइबर खतरों के कारण डेटा सुरक्षा एक प्रमुख चुनौती होगी।
  • सभी कर्मचारियों के लिए डिजिटल साक्षरता सुनिश्चित करना आवश्यक होगा। 
  • पोर्टल को नवीनतम तकनीकों के साथ अपडेट रखने के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता होगी। 

संक्षेप में बताएं तो महाराष्ट्र सेवार्थ महाकोष पोर्टल का भविष्य तकनीक संचालित, उपयोगकर्ता केंद्रित तथा सुरक्षित प्लेटफार्म के रूप में देखा जा सकता है।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल संपर्क जानकारी 

यदि आपको Sevarth Mahakosh पोर्टल से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न हो रही है या फिर कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको संपर्क विवरण जैसे की ईमेल आईडी फोन नंबर या फिर पते की तलाश करनी होगी जो कि आपको आसानी से मिल जाएंगे। 
  • आप यहां पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी संपर्क जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप अपने क्षेत्र के निकटतम सरकारी कार्यालय जैसे कि जिला कलेक्टर कार्यालय या संबंधित विभाग का कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल सारांश 

महाराष्ट्र Sevarth Mahakosh Portal राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल का उद्देश्य कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे की वेतन, भत्ते, ऋण, बचत योजनाएं और अन्य प्रशासनिक कार्य आसानी से उपलब्ध कराना है। 

  • इस पोर्टल के उपयोग से कर्मचारियों के समय तथा प्रयास की बचत होगी तथा सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी होगी। 
  • अब सरकारी कर्मचारी विभिन्न सेवाओं तक एक ही स्थान से पहुंच सकते हैं। 
  • यह पोर्टल कागजी कार्यों में भी कमी लाएगा जिससे कि पर्यावरण को लाभ मिलेगा। 
  • इस पोर्टल की सहायता से वेतन, पेंशन तथा अन्य भुगतानों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होती है।
  • इस पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है।
  • एआई तथा मशीन लर्निंग का उपयोग करके इस पोर्टल को और अधिक विकसित बनाया जा सकता है। 
  • इस पोर्टल को साइबर सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। 

संक्षिप्त में कहें तो Sevarth Mahakosh पोर्टल सरकारी कर्मचारियों के लिए एक उपयोगी उपकरण है जो उनके कार्य जीवन को सरल बनता है तथा भविष्य में और भी बेहतर होने की संभावना रखता है। 

निष्कर्ष सेवार्थ महाकोष पोर्टल

महाराष्ट्र Sevarth Mahakosh पोर्टल राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन मंच है। यह पोर्टल कर्मचारियों को विभिन्न सेवाओं तक आसन तथा त्वरित पहुंच प्रदान करता है जिससे उनके दैनिक कार्यों में सुविधा होती है। पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला, पारदर्शी प्रक्रियाएं तथा उपयोगकर्ता अनुकूल इंटरफेस इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए एक मूल्यवान संसाधन बनाते हैं।

हालांकि पोर्टल की सफलता इसके निरंतर विकास तथा सुधार पर निर्भर करती है। भविष्य में पोर्टल को नई तकनीक को अपनाने तथा कर्मचारियों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया जाना होगा। 

अंत में हम यही कहेंगे कि यदि आपको हमारे ऊपर दिए गए लेख से कुछ जानकारी प्राप्त हुई हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों तथा सगे संबंधियों के साथ साझा करना ना भूले। ताकि अधिक से अधिक लोग इस पोर्टल के बारे में जानकारी प्राप्त कर इस पोर्टल से जुड़ सकें तथा इसका लाभ उठा सकें। 

यदि आप इस प्रकार की और अधिक योजनाओं या पुतलों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या फिर अन्य राज्यों या केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें क्योंकि हम अपनी वेबसाइट पर इस प्रकार की जानकारी लाते ही रहते हैं। 

FAQs Sevarth Mahakosh

सेवार्थ महाकोष क्या है?

सेवार्थ महाकोष महाराष्ट्र सरकार का एक ऑनलाइन पोर्टल है जो सरकारी कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, और अन्य वित्तीय लेनदेन को प्रबंधित करता है।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। पहली बार लॉगिन करने पर पासवर्ड बदलने का निर्देश दिया जा सकता है।

क्या सेवार्थ महाकोष पर अपनी सैलरी स्लिप देख सकते हैं?

हाँ, आप Sevarth Mahakosh पोर्टल पर अपनी सैलरी स्लिप देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल का पासवर्ड भूलने पर क्या करें?

पासवर्ड भूल जाने पर, ‘फॉरगॉट पासवर्ड’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। वहां से निर्देशों का पालन करके पासवर्ड रीसेट करें।

सेवार्थ महाकोष पर पेंशनर के लिए क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं?

पेंशनर अपने पेंशन विवरण देख सकते हैं, पेंशन भुगतान की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं, और वार्षिक पेंशन स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

सेवार्थ महाकोष पर नया यूजर आईडी कैसे प्राप्त करें?

नया यूजर आईडी प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।

क्या सेवार्थ महाकोष पर मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं?

हाँ, आप अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल से बैंक खाते की जानकारी कैसे अपडेट करें?

बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने के लिए, आपको अपने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आवेदन करना होगा।

क्या सेवार्थ महाकोष पर भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है?

हाँ, आप Sevarth Mahakosh पोर्टल पर अपने वेतन या अन्य भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

सेवार्थ महाकोष पर वेतन में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?

वेतन में किसी भी त्रुटि के लिए अपने विभाग के लेखा अधिकारी से संपर्क करें।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर किस प्रकार की रिपोर्ट्स उपलब्ध हैं?

सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर सैलरी स्लिप, पेंशन स्टेटमेंट, और अन्य वित्तीय रिपोर्ट्स उपलब्ध हैं।

क्या सेवार्थ महाकोष का मोबाइल ऐप है?

फिलहाल सेवार्थ महाकोष का कोई आधिकारिक मोबाइल ऐप नहीं है, लेकिन पोर्टल को मोबाइल ब्राउजर पर एक्सेस किया जा सकता है।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

शिकायत दर्ज करने के लिए पोर्टल के ‘हेल्प डेस्क’ या ‘संपर्क करें’ सेक्शन का उपयोग कर सकते हैं।

सेवार्थ महाकोष पर मासिक कटौती (जैसे पीएफ) की जानकारी कैसे देखें?

आप अपनी मासिक सैलरी स्लिप में पीएफ और अन्य कटौतियों का विवरण देख सकते हैं।

क्या सेवार्थ महाकोष पोर्टल हिंदी भाषा में उपलब्ध है?

हाँ, सेवार्थ महाकोष पोर्टल हिंदी और मराठी भाषाओं में उपलब्ध है। आप अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुन सकते हैं।

 

Other Yojana:

  • All Posts
  • Admit Card
  • Agra
  • Agriculture & Farmer Yojana
  • Agriculture Yojana
  • Ahmedabad
  • Amritsar
  • Andaman and Nicobar Islands Ration Card
  • Andaman and Nicobar Islands Sarkari Yojana
  • Andhra Pradesh Ration Card
  • Andhra Pradesh Sarkari Yojana
  • Arunachal Pradesh Ration Card
  • Arunachal Pradesh Sarkari Yojana
  • Assam Ration Card
  • Assam Sarkari Yojana
  • Aurangabad
  • Banking Yojana
  • Bengaluru
  • Bhopal
  • Bihar Ration Card
  • Bihar Sarkari Yojana
  • Business Fund Yojana
  • Central Government Sarkari Yojana
  • Chandigarh Ration Card
  • Chandigarh Sarkari Yojana
  • Chemical & Fertilizer Yojana
  • Chennai
  • Chhattisgarh Ration Card
  • Chhattisgarh Sarkari Yojana
  • Coimbatore
  • Commerce & Industry Yojana
  • CSC Digital Seva Portal
  • Dadra & Nagar Haveli Sarkari Yojana
  • Daman & Diu Ration Card
  • Daman & Diu Sarkari Yojana
  • Delhi Ration Card
  • Delhi Sarkari Yojana
  • Education & Learning Yojana
  • Education Yojana
  • Entrepreneur Yojana
  • Faridabad
  • Finance & Banking Yojana
  • Finance Yojana
  • Forest & Climate Yojana
  • Goa Ration Card
  • Goa Sarkari Yojana
  • Gramin Vikas Yojana
  • Gujarat Ration Card
  • Gujarat Sarkari Yojana
  • Guwahati
  • Haryana Ration Card
  • Haryana Sarkari Yojana
  • Health & Wellness Yojana
  • Himachal Pradesh Ration Card
  • Himachal Pradesh Sarkari Yojana
  • Hyderabad
  • Indore
  • IT & Technology Yojana
  • Jaipur
  • Jammu and Kashmir Ration Card
  • Jammu and Kashmir Sarkari Yojana
  • Jamshedpur
  • Jharkhand Ration Card
  • Jharkhand Sarkari Yojana
  • Jodhpur
  • k
  • Karnataka Ration Card
  • karnataka Sarkari Yojana
  • Kerala Ration Card
  • Kerala Sarkari Yojana
  • Kisan Vikas Yojana
  • Kochi
  • Kolkata
  • Ladakh Ration Card
  • Ladakh Sarkari Yojana
  • Lakshadweep Ration Card
  • Lakshadweep Sarkari Yojana
  • Law & Justice Yojana
  • Lucknow
  • Ludhiana
  • Madhya Pradesh Ration Card
  • Madhya Pradesh Sarkari Yojana
  • Maharashtra Ration Card
  • Maharashtra Sarkari Yojana
  • Mangaluru
  • Manipur Ration Card
  • Manipur Sarkari Yojana
  • Meerut
  • Meghalaya Ration Card
  • Meghalaya Sarkari Yojana
  • Mizoram Ration Card
  • Mizoram Sarkari Yojana
  • MSME Schemes Yojana
  • Mumbai
  • Nagaland Ration Card
  • Nagaland Sarkari Yojana
  • Nagpur
  • Nasik
  • New Delhi
  • Odisha Ration Card
  • Odisha Sarkari Yojana
  • Parivahan
  • Patna
  • PM Awas Yojana
  • PM Kisan Yojana
  • PM Kishan Yojana
  • PM Modi Yojana
  • PM Rojgar Yojana
  • Puducherry Ration Card
  • Puducherry Sarkari Yojana
  • Pune
  • Punjab Ration Card
  • Punjab Sarkari Yojana
  • Rajasthan Ration Card
  • Rajasthan Sarkari Yojana
  • Rajkot
  • Ration Card
  • Rural Yojana
  • Sarkari Yojana
  • Sarkari Yojana Notification
  • Scholarship Yojana
  • Sikkim Ration Card
  • Sikkim Sarkari Yojana
  • State Wise Sarkari Yojana
  • Student Yojana
  • Surat
  • Tamil Nadu Ration Card
  • Tamil Nadu Sarkari Yojana
  • Telangana Ration Card
  • Telangana Sarkari Yojana
  • The Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu Ration Card
  • Tripura Ration Card
  • Tripura Sarkari Yojana
  • Uncategorized
  • Urban Yojana
  • Uttar Pradesh Ration Card
  • Uttar Pradesh Sarkari Yojana
  • Uttarakhand Ration Card
  • Uttarakhand Sarkari Yojana
  • Vadodara
  • Varanasi
  • Vishakhapatnam
  • West Bengal Ration Card
  • West Bengal Sarkari Yojana