UP E DISTRICT 2024: ई डिस्ट्रिक्ट यूपी (Online) जाति, आय, निवास, दिव्यांग & प्रमाण पत्र
नमस्कार दोस्तों MeriYojana.com में आप सभी का स्वागत है। आज हम अपने इस वेबसाइट पर आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए UP E District Portal के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्धि करवाने वाले हैं। दोस्तों यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार के विभागों की सारी सूचना नागरिकों तक उपलब्ध करवाती है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने का आसान तरीका उपलब्ध करवाया जा रहा है।
यह पोर्टल विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से लैस है जिसमें राशन कार्ड ,प्रमाण पत्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। आज हम इसी पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में आपको विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाएंगे तो चलिए शुरू करते।
Overview UP E District Portal
पोर्टल | उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (UP E District Portal) |
राज्य | उत्तप्रदेश |
विभाग | उत्तरप्रदेश के सम्पूर्ण सरकारी विभाग |
पोर्टल संचालन | नैशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर |
उद्देश्य | सारी सरकारी सुविधाएं नागरिकों तक पोर्टल के माध्यम से पहुँचाना |
पोर्टल सुविधा | विभिन्न प्रकार के सरकारी प्रमाण पत्र, पेंशन, सोशल सिक्योरिटी,राशन कार्ड, |
पोर्टल लाभ | ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेजीकरण |
लाभर्थी | उत्तरप्रदेश के नागरिक |
पोर्टल स्थिति | सक्रिय |
वेबसाइट | Edistrict.up.nic.in |
UP E District Portal Kya Hai?
भारत में डिजिटल क्रांति के अंतर्गत विभिन्न राज्यों में विभिन्न प्रकार के प्लेटफार्म नागरिकों की सुविधाओं के लिए शुरू किया जा रहे हैं। सरकार नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इन प्लेटफार्म का गठन कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न प्रकार की सेवाएं देने के लिए UP E District Portal की शुरुआत की गई है। UP E District Portal उत्तर प्रदेश सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध करवा रही है।
UP E DISTRICT PORTAL के माध्यम से संपूर्ण राज्य में उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों की सारी जरूरी सुविधाएं नागरिकों को घर बैठे उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है। इस पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने घर बैठे ही विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ लें।
जहां उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े और ना ही उन्हें किसी प्रकार का कोई कष्ट हो। वही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया यह ई डीस्ट्रिक्ट पोर्टल यह सुनिश्चित करता है कि नागरिकों और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे।
जैसा कि हमने आपको बताया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया यह UP E District Portal विभिन्न डिजिटल सेवाओं का एकछत्र स्थान है जहां पर नागरिकों को सरकार द्वारा शुरू की गई सभी सुविधाओं का लाभ करवाया जा रहा है । इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक राशन कार्ड और वहीं विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा नागरिक यहां से उत्तर प्रदेश के संपूर्ण राज्य में विभिन्न जिलों में चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जान सकते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर इस पोर्टल पर विभिन्न विभागों की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
UP E District Portal मुख्य तथ्य
- E District UP NIC portal उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे नेशनल इनफॉर्मेटिव सेंटर के द्वारा बनाया गया है।
- इस पोर्टल को बनाने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य यही है कि सभी नागरिकों को जरूरी सुविधाएं और सेवाएं आसानी से पहुंचाई जा सके।
- नागरिकों को किसी प्रकार की सरकारी सुविधा या सरकारी लाभ के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने न पड़े वही सभी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे और आवेदन स्थिति से लेकर प्रमाण पत्र डाउनलोड करने तक का सारा ब्यौरा आवेदक को e district up nic पोर्टल पर ही उपलब्ध करवाया जाए।
UP E DISTRICT PORTAL की विशेषताएं
- UP E District Portal की विशेषताओं की यदि बात करें तो इस पोर्टल पर संपूर्ण सेवाओं को कंप्यूटराइज्ड माध्यम से नागरिकों तक उपलब्ध करवाया जा रहा है।
- इस पोर्टल पर उपलब्ध सारी सुविधा नागरिकों को एकछत्र पहुंचाई जा रही है जहां नागरिकों को बार-बार अलग-अलग सरकारी दफ्तर में जाने से मुक्ति मिल जाती है ।
- इस पोर्टल पर नागरिकों को प्रमाण पत्र ,जन वितरण प्रणाली ,पेंशन, खतौनी आदि से संबंधित सारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध करवाई जा रही है।
- इस पोर्टल पर यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार द्वारा शुरू की गई सारी योजनाएं पारदर्शी रूप में नागरिकों तक पहुंचाई जाए।
- इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के पैसे और समय की बचत करने की कोशिश की जा रही है।
- वहीं पोर्टल पर प्रदर्शित होने की वजह से विभिन्न योजनाओं में अब भ्रष्टाचार में भी कमी देखने को मिल रही है।
- इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के सभी डाटा को सरकार द्वारा सुरक्षित रखा जाता है वहीं जरूरत पड़ने पर डाटा रिट्रीव कर नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से भी जोड़ा जाता है ।
- इस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रमाण पत्रों को डिजिटल रूप से नागरिकों तक उपलब्ध करवाया जाता है ।
- वहीं नागरिक चाहे तो डिजिलॉकर की सुविधा लेकर सारे प्रमाण पत्रों को एक साथ स्टोर भी कर सकती है जहां न प्रमाण पत्र क्षतिग्रस्त होने का डर होता है और ना ही प्रमाण पत्र के खोने का कोई भय।
UP E District Portal Registration
UP E District Portal पर लॉगिन करने के लिए नागरिकों को निम्नलिखित चरण फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले आवेदक को ई डिस्ट्रिक्ट अप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आवेदक को सिटीजन लोगों के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
- सिटीजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदक यदि नवीन पंजीकरण करता है तो आवेदक को नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदक के सामने एक आवेदन पत्र आ जाता है।
- आवेदक कोई इस आवेदन पत्र को सावधानी पूर्वक भरना होगा।
- सारी जरूरी जानकारी भरने के बाद आवेदक को सबमिट कर देंगे होगी।
- जानकारी सबमिट होते ही आवेदक के सामने एक नया पेज आ जाता है जहां आवेदक को लॉगिन आईडी, आवेदक का नाम, जन्मतिथि, लिंग ,आवासीय पता, पिन कोड ,जिला, मोबाइल नंबर ,मेल आईडी, सुरक्षा कोड इत्यादि विवरण भरना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी ।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होते ही आवेदक को लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त हो जाते हैं।
E District UP Gov In पर लॉगिन कैसे करे?
- उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन क्रैडेंशियल्स प्राप्त होने के पश्चात आवेदक सिटीजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर सकता है।
- सिटीजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदक को लॉगिन के पेज पर क्लिक करना होगा ।
- लॉगिन के पेज पर क्लिक करने के बाद आवेदक को यहां यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- सारा जरूरी विवरण दर्ज करने के बाद आवेदक को सिटीजन लॉगिन कर लेना होगा।
- इस प्रकार आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर लेता है।
E District Portal Uttar Pradesh Services
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और उपलब्ध विभिन्न सेवाओं की यदि बात करें तो इस पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं नागरिकों के लिए उपलब्ध करवाई गई है।
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नागरिकों के लिए प्रमाण पत्र से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई गई है। जहां से नागरिक विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवेदन कर सकता है और उन्हें ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकता है। इस सुविधा से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की ही बचत हो रही है। प्रमाण पत्र सेवाओं के माध्यम से नागरिक निम्नलिखित प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकता है।
-
जन्म प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से नागरिक जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए आवेदन कर सकता है और जन्म प्रमाण पत्र मिलने के बाद उसे डाउनलोड कर सकता है। जानकारी के लिए बता दे जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में गिना जाता है जिसे विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कामों में उपयोग में लाया जाता है।
-
मृत्यु प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से नागरिक मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कर सकता है। वही मृत्यु प्रमाण पत्र आ जाने के पश्चात पोर्टल से ही डाउनलोड कर सकता है। मृत्यु प्रमाण पत्र विभिन्न बीमा क्षेत्र और कानूनी प्रक्रियाओं के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग में लाया जाता है।
-
जाति प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से नागरिक जाति प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। जाति प्रमाण पत्र विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग में लाया जाता है।
-
निवास प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से नागरिक निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकता है। वही निवास प्रमाण पत्र बनने के पश्चात अधिकारी वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकता है ।जानकारी के लिए बता दे निवास प्रमाण पत्र आपके निवास स्थान की पुष्टि करता हुआ एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है।
UP E District Portal Other Services ( उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल अन्य सेवाएं )
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अन्य सेवाओं के क्षेत्र में नागरिकों को खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं से भी जोड़ा जाता है जहां राशन कार्ड से जुड़ी विभिन्न प्रकार की सेवाएं विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जाते हैं।
E-district portal Uttar Pradesh Ration Card
- ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नागरिकों को खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण प्रमाण प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न सुविधाओं से जोड़ने के लिए राशन कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है ।
- इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन राशन कार्ड बनाने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
- वहीं आवेदक इसी पोर्टल पर राशन कार्ड प्राप्त कर राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका इस्तेमाल मुफ्त राशन प्राप्ति के लिए भी कर सकते हैं।
E-district Portal Ration Card आवेदन प्रक्रिया
E District UP Ration Card के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी कर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।
- सबसे पहले आवेदक को ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारीक वेबसाइट के होम पेज पर आवेदक को लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन हेतु संपूर्ण विवरण भरने के बाद आवेदक को सेवाओं के विकल्प के राशन कार्ड विकल्प चुनना होगा।
- राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदक को राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदक को राशन कार्ड आवेदन का सारा फॉर्म भरना होगा और मांगे गए दस्तावे स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
- इसके पश्चात आवेदक को सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आवेदन राशन कार्ड के लिए ई डिस्ट्रिक्ट UP पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेता है।
UP E District Portal Ration Card Status
- उत्तरप्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदक राशन कार्ड की आवेदन स्थिति भी समय-समय पर जान सकता है।
- आवेदन स्थिति जांचनेके लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश की डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आवेदक को राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदक को स्थिति जांच के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- स्थिति जांच के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदक को यहां अपना पंजीकरण नंबर और आधार कार्ड नंबर अथवा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- जानकारी दर्ज करते ही आवेदक के सामने राशन कार्ड की स्थिति का संपूर्ण विवरण आ जाता है।
E District UP Certificate Download
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नागरिक विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- सबसे पहले आवेदक को उत्तर प्रदेश में डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारीक वेबसाइट के होम पेज पर आवेदक को लॉगिन करने के विकल्प पर क्लिक कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- लॉगिन करने के बाद आवेदक को प्रमाण पत्र सेवाओं के विकल्प का चयन करना होगा ।
- इस विकल्प का चयन करने के बाद आवेदक जिस प्रमाण पत्र को डाउनलोड करना चाहता है आवेदक को उसका चयन करना होगा।
- प्रमाण पत्र का चयन करने के बाद आवेदक यदि उसकी स्थिति जांचना चाहता है तो आवेदक को स्थिति जांचे के विकल्प पर क्लिक करना होगा अथवा आवेदक यदि प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहता है तो डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आवेदक अपनी मनचाही जरूरत के अनुसार स्थिति जांच के साथ-साथ प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकता है।
Edistrict UP NIC पोर्टल की भूमिका
- e district up nic पोर्टल की भूमिका मुख्य रूप से संपूर्ण उत्तर प्रदेश के नागरिकों को डिजिटल इंडिया से जोड़ना है।
- इस पोर्टल के माध्यम से संपूर्ण उत्तर प्रदेश को डिजिटल क्रांति से जोड़कर नागरिकों तक सारी सेवाएं डिजिटल रूप में उपलब्ध करवाई जा रही है।
- इस up edistrict के माध्यम से नागरिकों तक सारे सेवाओं और सुविधाओं को पहुंचाया जा रहा है जिससे नागरिकों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ते और ना ही दस्तावेजीकरण प्रक्रिया से ही गुजरना पड़ता है।
- इस up edistrict के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार द्वारा शुरू की गई सारी योजनाएं पारदर्शी रूप से उत्तर प्रदेश के लोगों तक पहुंचे जिससे योजनाओं और नागरिकों के बीच में कोई भी बिचौलिया ना आए और योग्य उम्मीदवार को सभी लाभ उपलब्ध करवाई जा सके।
- इस पोर्टल के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े जिससे न ही उनके आय पर किसी प्रकार का असर हो और ना ही उनका समय व्यर्थ हो।
- कुल मिलाकर इस पोर्टल से या सुनिश्चित किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई सारी सुविधाएं तेजी से नागरिकों तक पहुंचाई जा सके।
UP E District Portal पोर्टल प्रमुख सेवाएं
UP E District Portal उत्तर प्रदेश पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती है जो इस प्रकार से हैं
GAV पंजीकरण
UP E District Portal पर आप GAV पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।
- GAV पंजीकरण पूरी करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारीक वेबसाइट के होम पेज पर आपके GAV पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी सत्यापित करना होगा।
- ओटीपी सत्यापित होने के बाद आपके सामने पंजीकरण फार्म खुल जाता है।
- इस पंजीकरण फार्म में पूछी गई सारी जरूरी जानकारी भरने के बाद आप की भी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
SSDG Login
- SSDG LOGIN करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश की डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा ।
- आधिकारीक वेबसाइट के होम पेज पर आपको ssdg login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आ जाता है।
- इस नए पेज़ पर आपको लॉगिन टाइप का चयन करना होगा। इसके बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा। विवरण दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप ssdg लॉगिन कर सकते हैं।
डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर लिस्ट
- डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर आपको संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको डिस्ट्रिक्ट वाइज सर्विस प्रोवाइडर की कॉन्टेक्ट लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।इस प्रकार आप पोर्टल से डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर लिस्ट आसानी से देख पाते हैं।
फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड वॉलेट रिचार्ज
- इस सुविधा की जानकारी प्राप्त करने के लिये आपको डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर आपको रिचार्ज वॉलेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन टाइप का चयन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आप आसानी से फाइनेंशियल मैनेजमेंट और वॉलेट रीचार्ज सर्विस का लाभ उठा पाते हैं।
E District Portal UP सेवा केंद्र की सूची
- उत्तर प्रदेश E district UP Portal पर सेवा केंद्र की सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- UP E District Login करने के बाद आपको सेवा केंद्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- सेवा केंद्र के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको अपने क्षेत्र का नाम या पिन कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको SHOW के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप पोर्टल से सेवा केंद्र की सूची देख पाते है।
UP E District Portal शिकायत निवारण
UP E District Portal पर आप शिकायत निवारण भी कर सकते है।
आप यहाँ विभिन्न विभागों अथवा विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुडी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- शिकायत दर्ज करने के लिए आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिकायत के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ क्लिक करने के बाद आपको अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।
- शिकायत का विवरण दर्ज करने के बाद आपको इसे सबमिट कर देना होगा।
- आप चाहें तो समय समय पर पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत की स्थिति भी देख सकते हैं।
Conclusion of UP E District Portal
इस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP E District Portal की शुरुआत की गई है । जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश में बेहतर सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं साथ ही साथ नागरिकों को भी विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे वे अपना काम आसानी से और बिना किसी अव्यवस्था के पूरा कर सके। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल विभिन्न सरकारी विभागों की सारी सुविधाएं एक छात्र रूप से पूरा करने के लिए सुविधा है।
FAQs of UP E District Portal
✔️ Uttar Pradesh e-district Portal क्या है?
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां राज्य के निवासी बिना किसी झंझट के संपूर्ण सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं ।
✔️ उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध करवाई गई है?
उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र ,राशन कार्ड ,निवास प्रमाण पत्र ,पेंशन सुविधा जैसे विभिन्न दस्तावेजीकरण प्रक्रियाएं की सेवा प्रदान की जाती है।
✔️ उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर क्या कोई शुल्क का भुगतान करना पड़ता है?
जी नहीं यहां पर सारी सुविधा निशुल्क है हालांकि प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए न्यूनतम शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
✔️ उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल पर न्यूनतम शुल्क का भुगतान किस प्रकार करना पड़ता है?
Uttar Pradesh E district portal इस पोर्टल पर न्यूनतम शुल्क का भुगतान नागरिकों को ऑनलाइन यूपीआई डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होता है।
✔️ इस पोर्टल पर कौन-कौन सी भाषा में सुविधा उपलब्ध है ?
इस पोर्टल पर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में सुविधा उपलब्ध हैं।