Meri Yojana

UP Ration Card List 2024: उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की पात्रता सूची में अपना नाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

UP Ration Card List

भारत में राशन कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है, खासकर ऐसे लोगों के लिए जो लोग गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग में आते हैं। सभी राज्य सरकारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड की मदद से कम मूल्य वाले राशन के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी देती है।

इसीलिए यह जरूरी हो जाता है कि समय-समय पर UP Ration Card List 2024 को अपडेट किया जाता रहे। क्योंकि सरकार इस सूची से अपात्र लोगों को हटाती है, और नए आवेदको का नाम लिस्ट में शामिल कर नयी लिस्ट जारी करती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Ration Card List को जारी किया है। यदि आप इस लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को अंत तक पढ़ें।

 Ration Card List 2024

 Ration Card Download

 Digital Ration Card

Ration Card Aadhaar Link

UP Ration Card List क्या है? (UP Ration Card List Kya Hai?)

भारत सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के गरीब और वंचित लोगों को 35 किलो ग्राम मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है। कोरोना महामारी के पश्चात सभी राज्यों की सरकार अपने यहां के गरीब लोगों को फ्री में राशन भी उपलब्ध करा रही है। इन सभी सुविधाओं को लेने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।

राशन कार्ड न केवल खाद्यान्न संबंधी वस्तु लेने के लिए जरूरी है बल्कि पीएम आवास योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, मनरेगा, एलपीजी सब्सिडी, जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए राशन कार्ड आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए नई eKYC प्रणाली को भी लागू किया है। इस तरह जो भी पुराने राशन कार्ड धारक हैं वह eKYC के माध्यम से अपने राशन कार्ड को अपडेट कर रहे हैं। इन सभी लोगों के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि वह UP Ration Card List में अपना नाम चेक कर ले।

इसके साथ ही नए आवेदक जिन्होंने हाल ही में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उनका नाम भी यूपी राशन कार्ड लिस्ट में मिल जाएगा। लिस्ट में नाम शामिल होने का अर्थ होगा कि आपको सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

UP Ration Card List 2024: Overview

आर्टिकल का नाम  UP Ration Card List 2024
जारीकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार
वर्ष 2024
योजना का उद्देश्य राज्य के वंचित वर्ग, अल्प आय वर्ग, तथा सभी गरीब नागरिकों को कम मूल्य वाला खाद्यान्न उपलब्ध करना।
लाभार्थी BPL तथा APL परिवार
सूची देखने का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/

https://fcs.up.gov.in/

यूपी राशन कार्ड के लाभ (UP Ration Card List Benefits)

  • राशन कार्ड देश में भुखमरी काम करने का एक महत्वपूर्ण साधन है
  • इसके तहत हर महीने 35 किलोग्राम गेहूं चावल जैसे खाद्यान्नों के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं
  • राशन कार्ड के प्रकार के हिसाब से मिलने वाले खाद्यान्न की मात्रा अलग-अलग रहती है
  • यह गरीब तथा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी नागरिकों के लिए एक जरूरी पहचान दस्तावेज है।

यूपी राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता (FCS UP Ration Card List Ke liye Eligibility)

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी हो
  • आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
  • परिवार की सालाना आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • यदि आवेदनकर्ता का नाम पर किसी अन्य राशन कार्ड में शामिल है तो वह नए राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होगा ।

आवश्यक दस्तावेज (UP Ration Card List Aane Ke liye Document List)

  • आवेदनकर्ता तथा परिवार में शामिल अन्य सदस्यों के आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल यदि हो तो
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

UP Ration Card List में अपना नाम कैसे देखें?

कोई भी व्यक्ति UP Ration Card List 2023 – 24 में अपना नाम दो तरह से देख सकता है। दोनों प्रक्रियाएं ऑनलाइन है। पहले तरह से लिस्ट देखने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें –

  • UP Ration Card List 2023 में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Ration Card का एक विकल्प मिलेगा इस विकल्प पर CLICK कर दें।

up ration card list

  • अब राशन कार्ड के ड्रॉप डाउन मेनू में Ration Card Details On State Portal के विकल्प पर CLICK कर दें।
  • अगले पेज पर आपको सभी राज्यों की सूची मिल जाएगी इनमें से उत्तर प्रदेश को खोज कर उसे पर CLICK कर दें।
  • जैसे भी आप उत्तर प्रदेश के लिंक पर CLICK करेंगे वैसे ही आपको उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाएगा।
  • यदि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का पोर्टल किसी कारणवश नहीं खुल पा रहा है तो आप इस लिंक पर (https://fcs.up.gov.in/) CLICK करके उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर डायरेक्ट पहुंच सकते हैं।
  • यहां होम पेज पर दाएं तरफ “राशन कार्ड की पात्रता सूची” नाम से एक लिंक मिलेगा इस लिंक पर CLICK कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जिले के अनुसार एक सूची आ जाएगी।

up ration card list 2024

  • इस सूची में से आप जिस जिले से संबंधित है उसको खोज कर उसे पर CLICK कर दें।
  • अब आपके जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित जितने भी ब्लॉक हैं उनकी लिस्ट आ जाएगी।
  • इसमें से आपका संबंध जी भी ब्लॉक से है उसे लिंक पर CLICK कर दें।

up ration card list 2023

  • अब यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपने किसी टाउन पर CLICK किया है तो तुरंत आपके यहां कोटा डीलर अर्थात राशन डीलर की लिस्ट आ जाएगी। और यदि किसी ब्लॉक का चयन किया है तो सभी ग्राम पंचायत की सूची खुल जाएगी।
  • ग्राम पंचायत की सूची आने पर अपनी ग्राम पंचायत का चयन करें और उसे पर CLICK कर दें।
  • जब आपके सामने कोटा डीलर अर्थात राशन कार्ड डीलर की लिस्ट आ जाए तो आपको अपने डीलर के सामने दी गई राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आपकी स्क्रीन पर आपकी ग्राम पंचायत या टाउन से संबंधित जितने भी राशन कार्ड धारक हैं उनकी सूची आ जाएगी।
  • यह सूची पूरी तरह से अपडेटेड है आप इसमें अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।
  • लिस्ट ज्यादा लंबी होने की स्थिति में आप चाहे तो सर्च बॉक्स में राशन कार्ड धारक का नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं ।

UP Ration Card List में दूसरी तरह से नाम कैसे देखें?

यह प्रक्रिया उन्हीं लोगों के लिए है जिनके पास पहले से राशन कार्ड है और उन्होंने eKYC या फिर अन्य कोई संशोधन कराया है –

  • सबसे पहले UP Ration Card की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर CLICK करें।
  • अब होम पेज पर दाएं तरफ “राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें” का विकल्प दिखाई देगा जिस पर CLICK कर दें।
  • इस तरह आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा, जहां आपको राशन कार्ड संख्या दर्ज करनी है।
  • राशन कार्ड संख्या दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को ध्यान से दर्ज करें।
  • अंत में पात्रता सूची में खोजने हेतु ओटीपी प्राप्त करें पर CLICK कर दें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करें।
  • अंत में सबमिट पर CLICK कर दें।
  • इस तरह आप पात्रता सूची में डायरेक्ट अपना नाम देख सकेंगे।