Ayushman Bharat Yojana 2024: Registration, Apply Online & Services

नमस्कार दोस्तों Sarkari Yojana की No. 1 वेबसाइट Meriyojana.com में आपका स्वागत है। आज इस आर्टिकल के माध्यम Ayushman Bharat Yojana 2024 के बारे में सारी जानकारी देने वाले है अगर आपको हमारा लेख पसंद आता है तो सब्सक्राइब जरूर करे। सरकार द्वारा गरीब और वंचित लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक योजना आयुष्मान भारत योजना है, इसे साल 2018 में शुरू किया गया था।
Ayushman Bharat Yojana के अलावा इस प्रधानमंत्री जन आयोग योजना भी कहा जाता है। इस Ayushman Bharat Yojana के तहत, सरकार पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है, जिसकी सहायता से वे पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
आप सबके मन में यह क्वेश्चन होगा की what is ayushman bharat yojana कार्ड? यह कार्ड दिखाकर उन्हें 13,000 से भी अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज मिलता है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है। इसके जरिए करीब 1500 बीमारियों की इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जैसे कि कैंसर और हृदय रोग। इस योजना में पुरानी और नई सभी बीमारियाँ शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं या इसमें अप्लाई करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पूरा पढ़े।
Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator
Chief Minister Ladli Behna Yojana
Ayushman Bharat Yojana के बारे में मुख्य जानकारी।
योजना का नाम। | Ayushman Bharat Yojana |
लांच कब हुआ। | 14 अप्रैल 2018 |
लॉन्च कहां हुआ। | भारत में। |
लॉन्च किसके द्वारा हुआ। | नरेंद्र मोदी द्वारा। |
किसके निगरानी में लागू हुआ। | मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर। |
कौन-कौन लाभ उठा सकता है। | भारत के निवासी। |
ऑफिसियल वेबसाइट। | https://setu.pmjay.gov.in |
Ayushman Bharat Yojana क्या है? (Ayushman Bharat Yojana Kya Hai?)
आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 2018 की गई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और मजबूर लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतरीन हेल्प सुविधाएं मिलती हैं अभी इन सुविधाओं का फायदा हेल्थ कार्ड बनवा कर उठा सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवार पर मजबूर लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सभी प्रकार के स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रदान किया जाएगा जैसे कि मुफ्त इलाज, दवा, परीक्षण, इत्यादि।
Ayushman Bharat Yojana का फायदा और सुविधा क्या है?
- आर्थिक रुप से गरीब परिवार को पूरे परिवार के लिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज का सुविधा मिलता है।
- भारत में बहुत ऐसे परिवार हैं जो कि बीपीएल कार्ड धारक नहीं है लेकिन फिर भी उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभ देने की योजना है।
- देश भर में 13000 से ज्यादा अस्पताल इस योजना में शामिल किए गए हैं जिससे राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी।
किसे मिल सकता है Ayushman Bharat Yojana का फायदा?
- अगर आप भूमिहीन हैं।
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है।
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आप इस लाभ का फायदा उठा सकता है।
- अगर आप अनुसूचित जाति जन जाति से आते है।
- अगर आपके पास कच्चा मकान हो।
- अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं।
- यदि आप आदिवासी या ट्रांसजेंडर हैं।
Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana के लाभ क्या क्या हैं?
इस Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana के तहत परिवार को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्राप्त होता है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड लोग देश के किसी भी कोने में उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं जो इस योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड हैं। वर्तमान में कुल 28215 अस्पताल रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 15374 सरकारी और 12841 निजी हैं।
इस योजना के तहत, प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन की सुविधा होती है। अर्थात, अगर किसी को किसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, तो उसके इलाज से पहले और बाद में आने वाले मेडिकल खर्च इस योजना के अंतर्गत कवर होते हैं। अगर उसके बाद 15 दिन के भीतर पुरी तरह से ठीक हो जाता है, तो भी इस योजना के अंतर्गत उसके मेडिकल खर्च कवर होते हैं।
Ayushman Bharat Yojana Registration कैसे करें?
Ayushman Bharat Yojana Registration करने के लिए आपको निम्नलिखित चरण का पालन करे:
- आयुष्मान भारत योजना को अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “Am I Eligible” का ऑप्शन मिलेगा यहां पर आप क्लिक करें।
- सबसे पहले अपना राज्य चुने और फिर दूसरे में आपको राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर से सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने Eligibility की जानकारी मिल जाएगी।
आयुष्मान योजना के तहत किस किस बीमारियों का इलाज हो सकता?
- दिल के छेद का ऑपरेशन।
- डेंगू और दूसरी तरह के बुखार का इलाज।
- ब्लैक फंगस का सर्जरी।
- अपेंडिक्स का ऑपरेशन।
- कैंसर रेडिएशन इत्यादि।
- Toll Free No. 14555
आयुष्मान भारत योजना में नाम कैसे चेक करें?
- अपनी योग्यता जांचने के लिए सबसे पहले आपको pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज के ऊपर दाहिने तरफ आपको ‘एमआई एलिजिबल’ विकल्प दिखाई देगा, इसे क्लिक करें।
- फिर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ओटीपी प्राप्त करें।
- अब आपसे कुछ जानकारियाँ मांगी जाएंगी, जैसे राज्य का नाम, राशन कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर।
- अब अगर आप योग्य होंगे तो आपका नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अगर नहीं, तो रिजल्ट नॉट एलिजिबल होगा।
- आप आसानी से 14555 या 1800111565 पर सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी अपनी योग्यता का पता लगा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड कैसे और कहां बनवाएं?
आप अपना आयुष्मान कार्ड ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं, जिसके लिए नजदीकी आयुष्मान रजिस्टर्ड सरकारी या प्राइवेट अस्पताल जाएं या कॉमन सर्विस सेंटर में जाएं। यहाँ पर आपको एक पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं और Ayushman Bharat Yojana Card Download करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- यहाँ तीन ऑप्शन मिलेंगे: रजिस्टर यू सेल्स एंड सर्च बेनिफिशियरी, योर ई केवाईसी, वेट फॉर अप्रूवल डाउनलोड और आयुष्मान कार्ड।
- पहले ऑप्शन पर आपको मोबाइल नंबर और आधार के जरिए रजिस्टर करना होगा।
- आधार से आपका डेटा ऑटो फेज होकर आ जाएगा, जिसे भरकर आपको सबमिट करना होगा।
- रजिस्टर हो जाने के बाद आपको दूसरे ऑप्शन ई केवाईसी पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल के जरिए लोगों करके केवाईसी पूरा करना है।
- डेटा सबमिट करने के बाद सरकार डेटा वेरिफाई करेगी।
- डेटा वेरीफाई हो जाने के बाद आप आसानी के साथ Ayushman Bharat Yojana Card Download कर सकते हैं।
Conclusion of Ayushman Bharat Yojana
दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताया है। केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना का शुरुआत साल 2018 में किया गया था। इसके अंतर्गत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा के रूप में आर्थिक मदद किया जाता है। आप भी आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करना चाहते हैं या इससे जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ध्यान से अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद करता हूं कि इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी और यह लेख भी आपको पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
FAQ of Ayushman Bharat Yojana
✔️ Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत गरीब परिवारों को कितनी आर्थिक मदद दी जाती है?
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को ₹5,00,000 तक का स्वास्थ बीमा की आर्थिक मदद दी जाती है।
✔️ Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत कितने परिवारों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान किया जाएगा?
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान किया जाएगा।
✔️ Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत कितने अस्पताल रजिस्टर्ड है?
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत वर्तमान में कुल 28215 अस्पताल रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 15374 सरकारी और 12841 निजी हैं।
✔️ Ayushman Bharat Yojana Eligibility क्या है?
भारत का निवासी और BPL श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कमजोर वर्ग के नागरिकों ही फॉर्म भर फॉर्म भर सकता है जो सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के अंतर्गत शामिल है और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले नागरिक ही Ayushman Bharat Yojana Eligibility दाखिल हो सकते हैं।
✔️ Ayushman Bharat Yojana List कैसे देख सकते है?
Ayushman Bharat Yojana List के beneficiary.nha.gov.in/ पर जाये, इसके बाद आपको Beneficiary विकल्प को चुनें इस पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP की मदद से लॉग इन करे, अब आपको जिस Location की लिस्ट देखनी है, वह लोकेशन दर्ज करें, इसके बाद आपके सामने उस लोकेशन की Ayushman Card List खुल जाएगी, अगर आप इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकते है।
✔️ Ayushman Bharat Yojana Maharashtra क्या है?
Ayushman Bharat Yojana Maharashtra यानि की महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना। महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 1 अप्रैल, 2020 को राज्य में शुरू की गई थी। राज्य स्वास्थ्य बीमा निगम रुपये की राशि प्रदान करता है। त्रैमासिक बीमा प्रीमियम के रूप में 797/- का भुगतान किया जाता है। इसका लाभ काफी सारे महाराष्ट्र के नागरिक ले चुके है। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।