Bihar Ration Card 2024: Registration, Login, Apply Online, Status & Complain
Bihar Ration Card 2024: अगर आप भारत के निवासी है तो आपने कभी ना कभी राशन कार्ड का नाम जरुर सुना होगा। भारत में राशन कार्ड को एक बहुमूल्य दस्तावेज माना जाता है। राशन कार्ड के मदद से लोग कम दामों पर सरकार द्वारा दी जा रही राशन को प्राप्त करते हैं। राशन कार्ड गरीब लोगों के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि जिनके पास दो वक्त का अनाज नहीं है वह काफी कम दाम पर राशन कार्ड के जरिए सरकार के द्वारा राशन खरीद सकते हैं।
बिहार में गरीबी का स्तर काफी ज्यादा है इसलिए राशन कार्ड का इस्तेमाल यहां काफी ज्यादा होता है और यह उपयोगी भी है। ऐसे में सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल भी चलाए जाते हैं जहां से लोग अपने राशन कार्ड सें जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसलिए इस लेख के द्वारा हम आपको Bihar Ration Card से जुड़ी सारी बातों को विस्तार से बताएंगे। इस लेख में हम Bihar Ration Card अप्लाई, Bihar Ration Card की पात्रता, Bihar Ration Card की लाभ और उद्देश्य, Ration Card Bihar का डिटेल्स, Ration Card Bihar स्टेटस चेक जैसी सभी जानकारी के बारे में बताएंगे। तो आइये इस लेख को शुरू करते हैं और Bihar Ration Card 2024 से जुड़ी हर बात को विस्तार से जानते हैं।
Bihar Ration Card 2024 Overview
योजना का नाम | Bihar Ration Card 2024 |
किसकी योजना है | बिहार सरकार की। |
उदेश्य | एक स्थान पर राज्य के सभी निवासियों के राशन कार्ड उपलब्ध करवाना। |
आधिकारिक वेबसाइट | http://epds.bihar.gov.in/ |
योजना की स्थिति | एक्टिव |
योजना का प्रकार | ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों। |
वर्ष | 2024 |
Bihar Ration Card 2024 Details
राज्य के इच्छुक लोग खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अगर उन्हें नया राशन कार्ड बनवाना हो या पुराने कार्ड को नवीनीकरण करना हो। बिहार सरकार की तरफ से APL/BPL राशन कार्ड लाभार्थी की आर्थिक स्थिति के अनुसार बनाए जाते हैं। लोग जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है, वे Bihar Ration Card Application Form 2024 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Bihar Ration Card बनवाना हुआ बहुत आसान।
बिहार सरकार ने Bihar Ration Card के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब बिहार के लोग साल भर में किसी भी दिन अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। यह प्रक्रिया अब पूरी तरह से ओपन है। नए प्रक्रिया के अनुसार राशन कार्ड वोटर आईडी कार्ड की तरह बनेगा। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार, बिहार देश का पहला राज्य है जिसने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बहुत सरल बना दिया है।
पिछले वर्ष कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान बिहार सरकार ने 23.5 लाख नए राशन कार्ड बनवाए। जून के बाद दिसंबर तक और एक लाख नए राशन कार्ड बनवाए गए। बिहार में 1 करोड़ 76 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें सरकार हर महीने राशन प्रदान करती है। बिहार में प्रतिमाह 4.25 लाख मैट्रिक टन चावल और गेहूं की आवश्यकता होती है, जो हर गरीब नागरिक तक पहुंचाया जाता है। अब राशन कार्ड की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। पिछले महीने बिहार सरकार ने 5 लाख 19 हजार मैट्रिक टन अनाज का वितरण किया था।
Bihar Ration Card 2024 का उदेस्य।
पहले लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे उनका समय बर्बाद होता था। लेकिन अब बिहार के नागरिकों को राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों या ग्राम पंचायत के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
इस ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों का समय भी बचेगा। Bihar Ration Card के माध्यम से लोगों को रियायती दरों पर चीनी, चावल, गेहूं जैसे खाद्य पदार्थ मिलेंगे, जिससे उनका जीवन सुधारेगा। राशन कार्ड सबसे ज्यादा लाभदायक गरीब लोगों के लिए होता है जिनके घर में खाने के लिए अनाज की कमी होती है।
Bihar Ration Card 2024 के लाभ।
अगर कोई व्यक्ति बिहार में राशन कार्ड बनावत है तो उसके एक नहीं बल्कि अनेक फायदे हैं, आई अब हम आपको Bihar Ration Card के लाभ के बारे में बताते हैं।
- राशन कार्ड का उपयोग एक पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है।
- व्यक्ति को वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वक्त भी राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
- Bihar Ration Card के मदद से बिहार मैं रहने वाले लोग काफी सस्ते दाम पर अनाज जैसे गेहूं, चना, चावल, केरोसिन चीनी आदि प्राप्त कर सकते हैं।
- राशन कार्ड के मदद से जो लोग बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं वह भी आसानी से ले सकते हैं।
- इस Ration Card Bihar के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
Bihar Ration Card 2024 आवेदन हेतु पात्रता।
Bihar Ration Card के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित मापदंडों को पूरा करना जरूरी है:
- आवेदक को बिहार का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का किसी अन्य राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के नाम पर किसी और राज्य में पहले से राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
Bihar Ration Card 2024 के लिए जरुरी दस्तावेज़।
अगर कोई भी आवेदक Bihar Ration Card 2024 के लिए अप्लाई करना चाहते है तो उनके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना जरुरी है, जो की निम्न है:-
- आधार कार्ड
- पत्र व्यवहार का पता
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
बिहार में राशन कार्ड के प्रकार।
बिहार में चार प्रकार के राशन कार्ड होते हैं:
- अंत्योदय राशन कार्ड (AYY): यह Ration Card Bihar में सबसे गरीब लोगों को दिया जाता है। इसके लिए आवेदक की वार्षिक आय 50,000 रुपये से कम होनी चाहिए। इस कार्ड के तहत, विकलांग और बेसहारा लोगों को प्रतिमाह 35 किलो राशन प्रदान किया जाता है।
- बीपीएल राशन कार्ड (BPL): यह Ration Card Bihar गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वालों को दिया जाता है। इसके लिए आवेदक की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इस कार्ड के अंतर्गत, प्रतिमाह 25 किलो राशन प्रदान किया जाता है।
- एपीएल राशन कार्ड (APL): इस राशन कार्ड का उपयोग गरीबी रेखा से ऊपर जीवन-यापन करने वाले लोगों या सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए होता है। इसके तहत, प्रतिमाह 15 किलो राशन प्रदान किया जाता है।
- अन्नपूर्णा राशन कार्ड: यह राशन कार्ड 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए होता है। इसके तहत, उन्हें सब्सिडी के रूप में राशन उपलब्ध करवाया जाता है।
Bihar Ration Card Online Apply हेतु रजिस्ट्रेशन कैसे करें।
बिहार में रहने वाला कोई व्यक्ति अगर Bihar Ration Card 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहता है तो उन्हें सबसे पहले खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा उसके बाद ही वह राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स में हमने आपको बताया है कि आप इसके लिए Bihar Ration Card Online Registration कैसे कर सकते हैं।
- Bihar Ration Card ऑनलाइन अप्लाई 2024 के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ के होम पेज पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाने के बाद आपको इंपॉर्टेंस लिंक का क्षेत्र मिलेगा जिसमें से आरसी ऑनलाइन के तहत Apply for Online RC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- Login पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको New User? Sign up For Meri Pehchan का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा, जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना है और सही-सही जानकारी को दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है, और अब आपके लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा जिससे आप अपना नया राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
Bihar Ration Card Online Apply करने की प्रक्रिया।
अगर आपने Bihar Ration Card 2024 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हमने इसके ऊपर ही बताया है जिसे पढ़कर आप बहुत ही आसानी के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो कि हमने नीचे बताया है।
- रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा।
- Login करने के बाद आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको न्यू अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नया आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस आवेदन फार्म को ध्यान से पढ़ना है, और आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करना है।
- साथ ही आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भी दर्ज करनी होगी और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
- अब आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को ध्यान पूर्वक स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अपलोड करने के बाद आपको एक बार फिर से सभी दस्तावेजों को जांच करना है और सही पाए जाने पर आपको फाइनल सबमिशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपको आवेदन की स्लिप प्राप्त हो जाएगी, जिसे आपको प्रिंट आउट निकलवा कर सुरक्षित अपने पास रख लेना है।
इस प्रकार से आप Bihar Ration Card 2024 Online Apply आसानी से कर सकते हैं और राशन कार्ड का लाभ उठा सकते हैं।
Bihar Ration Card 2024 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार में रहने वाले स्थानीय निवासी जिन्होंने अभी तक राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है वह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से Bihar Ration Card 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऊपर दिए गए स्टेप्स में हमने आपको ऑनलाइन तरीके से Bihar Ration Card 2024 में आवेदन करने के लिए बताया है लेकिन अब हम आपको ऑफलाइन तरीके से बताएंगे कि कैसे आप Bihar Ration Card में आवेदन कर सकते हैं।
- बिहार में ऑफलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होता है जिसे आप अपने नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय / S.D.O से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदन फार्म में आपसे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी जिसे आपको सही-सही दर्ज करना है।
- इसके अलावा आपको आवेदन फार्म में कुछ जरूरी दस्तावेज भी अटैच करने होंगे और साथ ही अपना एक पासवर्ड साइज भी लगाना होगा।
- आवश्यक दस्तावेजों में आपको अपना निवास प्रमाण पत्र व पुराना राशन कार्ड साथ में लेकर जाना होगा।
- इसके बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म को ऑफिस में ही जमा कर देना है।
- इसके बाद विभाग के द्वारा आपके एप्लीकेशन फॉर्म को और सभी अपलोडेड दस्तावेजों को जांच किया जाएगा, अगर आपका एप्लीकेशन फॉर्म सही रहता है तो 15 से 20 दिन के अंदर आपको नया राशन कार्ड मिल जाएगा।
Bihar Ration Card Status Check कैसे करें?
यदि आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और नए राशन कार्ड का स्टेटस जानना है तो इसे आप बहुत ही आसानी से पता कर सकते हैं, Ration Card Bihar Online Check के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है जिसे हमने नीचे बताया है।
- Bihar Ration Card Status Check करने के लिए आपको सबसे पहले बिहार जन वितरण अन्न की ऑफिशल वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर जाने के बाद आपको एप्लीकेशन स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना है और उसके बाद सब डिवीजन को भी चूज करना है।
- इसके बाद आपको अपना RTPS नंबर डालना होगा और सो बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने सामने Ration Card Status आ जाएगा।
- Ration Card Bihar Status देखने के बाद आप उसका स्क्रीनशॉट और प्रिंट ले सकते है आने वाले समय में काम आएगा।
बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें?
अगर आप Bihar Ration Card में अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें, इसके बाद आप आसानी से अपना नाम Ration Card Bihar List में देख सकते हैं:-
- EPDS Bihar Ration Card List में नाम देखने के लिए आपको बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम की ऑफिशल वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर जानी होगी।
- Bihar Ration Card Online Check के लिए वेबसाइट पर जाने के बाद आपको बाय ओर RCMS का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ही आपके स्क्रीन पर एक नया होम पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको अपने जिले का चयन करना है।
- अब आपको तहसील का चयन करना होगा, इसके बाद आपको सभी जन सेवा केंद्र की सूची मिलेगी जिसमें से अपने जन सेवा केंद्र का चयन करना होगा।
- अब आपके परिवार के मुखिया का चयन करना होगा और नाम पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड का पेज खुलकर आ जाएगा।
- अगर आप चाहे तो Bihar Ration Card Download कर सकते है।
Bihar Ration Card NEW List 2024 डाउनलोड कैसे करे?
Bihar Ration Card List डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर जाना होगा और RCMS के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप अपने स्क्रीन को थोड़ा सा नीचे करके जिले का चयन करें और सो बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड की संख्या दिखाई देगी, जिसमें से आपको अपने हिसाब से शहरी और ग्रामीण राशन कार्डों की संख्या को चुनना होगा।
- उदाहरण के लिए बताएं तो अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं तो Rural का चयन करें और अगर शहरी क्षेत्र से आते हैं तो Urban का चयन करें।
- इसके बाद आपके सामने कैटेगरी के हिसाब से नंबर ऑफ राशन कार्ड इन ब्लॉक की सूची खुलेगी जिसमें से आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है।
- इसके बाद आपको पंचायत का चुनाव करना होगा और पंचायत चुनाव करने के बाद आपको अपने ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपके गांव की राशन कार्ड की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको इस सूची में अपना नाम खोजना है और नाम मिल जाने के बाद उसे पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपका राशन कार्ड खुलकर आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
ध्यान दे: अगर आप चाहे तो Bihar Ration Card list के लिए nfsa.gov.in ration card bihar पर जाकर भी लिस्ट को देख सकते है। nfsa.gov.in ration card bihar भी सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट है।
बिहार में मौजूद वह सभी जिले जिनका राशन कार्ड में ऑनलाइन विवरण है। (Bihar Ration Card List)
बिहार में मौजूद उन सभी जिलों की सूची (Bihar Ration Card List) हमने नीचे बताया है जिन जिलों का विवरण हम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आप जिस जिले उस हिसाब से Ration Card Bihar Download कर सकते है।
Arwal (अरवल) | Madhubani (मधुबनी) |
Aurangabad (औरंगाबाद) | Kishanganj (किशनगंज) |
Araria (अररिया) | Patna (पटना) |
Banka (बाँका) | Nawada (नवादा) |
Bhojpur (भोजपुर) | Muzaffarpur (मुजफ्फरपुर) |
Begusarai (बेगूसराय) | Monghyr (मुंगेर) |
Bhagalpur (भागलपुर) | Saharsa (सहरसा) |
Buxar (बक्सर) | Rohtas (रोहतास) |
East Champaran (पूर्वी चम्पारण) | Purnea (पूर्णिया) |
Darbhanga (दरभंगा) | Sheikhpura (शेखपुरा) |
Gopalganj (गोपालगंज) | Saran (सारन) |
Gaya (गया) | Samastipur (समस्तीपुर) |
Jehanabad (जहानाबाद) | Siwan (सीवान) |
Jamui (जमुई) | Sitamarhi (सीतामढ़ी) |
Kaimur (कैमूर) | Sheohar (शिवहर) |
Khagaria (खगड़िया) | West Champaran (पश्चिमी चम्पारण) |
Katihar (कटिहार) | Vaishali (वैशाली) |
Bihar Ration Card से जुड़ी शिकायत पंजीकरण कैसे करे?
अगर आपको Bihar Ration Card से संबंधित कोई समस्या है, तो आप इसे ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं:
- सबसे पहले, आपको Bihar Ration Card की आधिकारिक वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। वहां पर आपको “Consumer Info” विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद, “Submit Grievance” विकल्प पर क्लिक करें।
- “Submit Grievance” पर क्लिक करने के बाद, आपको एक नए पेज पर फॉर्म भरने का ऑप्शन मिलेगा। इस फॉर्म में आपको अपनी शिकायत का प्रकार, केटेगरी, नाम, जिला, ब्लॉक, पंचायत, गाँव, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और अपनी शिकायत का विस्तार लिखने के लिए एक बॉक्स मिलेगा। फॉर्म भरने के बाद, “register” बटन पर क्लिक करें।
- शिकायत को दर्ज करने के बाद, आपको एक शिकायत संख्या मिलेगी। इस संख्या को नोट कर लें। इसके बाद, आप कुछ दिनों के बाद अपनी शिकायत की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
इस तरह, आप Bihar Ration Card से संबंधित किसी भी समस्या को ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
Bihar Ration Card शिकायत स्टेटस कैसे चेक करें?
अपनी शिकायत का स्टेटस जानने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट Epds Bihar Ration Card पर जाना होगा। वहां पर “Consumer info” सेक्शन में “Know Grievance Status” विकल्प पर क्लिक करें। फिर आपको अपने शिकायत के समय जो नंबर मिला था, उसे लिखकर “get status” बटन को दबाएं। इससे आपको आपकी शिकायत की स्तिथि दिखाई जाएगी। इस तरह आप अपनी शिकायत की स्थिति आसानी से जांच सकते हैं।
Bihar Ration Card (epds bihar) में अपना मोबाइल नंबर (sms alert Activate) कैसे जोड़े?
अब आप अपने Ration Card Bihar में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं। इससे आपको मासिक आधार पर मिलने वाले राशन का विवरण sms के माध्यम से प्राप्त होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना: Bihar Ration Card की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- Services ऑप्शन पर क्लिक: होम पेज पर ऊपर की ओर देखें, वहां “Services” ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- Register your mobile पर क्लिक: Services में, “Register your mobile” ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें: अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। जिले का नाम, अपने ब्लॉक का नाम, और pfshop का नाम भरें। फिर “add citizen” वाले भाग में अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखें।
- Register बटन पर क्लिक: सभी जानकारी भरने के बाद, “Register” बटन पर क्लिक करें।
इस प्रकार आपका मोबाइल नंबर epds bihar पर दर्ज हो जाएगा। आपके मोबाइल नंबर पर राशन संबधी जानकारी मेसेज के माध्यम से प्राप्त होगी।
Conclusion of Bihar Ration Card
दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको Bihar Ration Card से जुड़ी सारी बातों को विस्तार से बताया है। दोस्तों बिहार में राशन कार्ड का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है क्योंकि बिहार में गरीबी काफी ज्यादा है। ऐसे में बिहार सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया गया है जिसके जरिए आप अपने घर बैठे ही Bihar Ration Card से जुड़ी कोई भी काम आसानी से कर सकते हैं।
ऐसे में अगर आप Bihar Ration Card Portal से क्या-क्या काम किया जा सकता है इसके बारे में भी जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ध्यान से पढ़ें। उम्मीद करता हूं कि इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी और यह लेख आपको पसंद भी आया होगा, इसे पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
FAQs of Bihar Ration Card
✔️ बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए कितना समय लगता है?
बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको 15 से 20 दोनों का समय लगेगा।
✔️ बिहार में कुल कितने प्रकार के राशन कार्ड होते हैं?
बिहार में कुल चार प्रकार के राशन कार्ड पाए जाते हैं जो कि व्यक्ति के कैटिगरी के अनुसार दिया जाता है।
✔️ बिहार में कितने लोगों के पास राशन कार्ड मौजूद है?
बिहार में कुल 1 करोड़ 76 लाख लोगों के पास राशन कार्ड मौजूद है जिन्हें हर महीने सरकार द्वारा राशन दिया जाता है।
✔️ बिहार में अंत्योदय राशन कार्ड किन कैटेगरी के लोगों को दिया जाता है?
उत्तर: बिहार में अंत्योदय राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनकी वार्षिक आय ₹50000 से कम होती है, साथ ही इसके तहत विकलांग और बेसहारा लोगों को हर महीने 35 किलो राशन दिया जाता है।
✔️ अन्नपूर्णा राशन कार्ड किन कैटेगरी के लोगों के लिए बनाया गया है?
अन्नपूर्णा राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो गया है।
✔️ बिहार में राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए किस वेबसाइट पर जानी होगी?
बिहार में राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए आपको खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर जानी होगी, जिसका लिंक हमने यहां पर भी दिया है।
✔️ Bihar Ration Card 2024 के द्वारा किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होता है?
Bihar Ration Card के द्वारा गरीबी स्तर के नीचे रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होता है।