CFMS E Nidhi Bihar 2024: Login, Employee Service, E Nidhi Bihar Salary Slip PDF & FeedBack

नमस्कार दोस्तों Meriyojana.com में आप सभी का स्वागत है। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना के बारे में ,यह है CFMS E Nidhi Bihar, सीएफएमएस अर्थात कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम।
यह भारत सरकार के सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के आधार पर ही बिहार सरकार द्वारा तैयार की गई है। जिसके माध्यम से संपूर्ण बिहार राज्य के कर्मचारियों के वित्त प्रबंधन का लेखा जोखा रखा जाता है।
आज हम इसी CFMS के बारे में विस्तारित रूप से चर्चा करने वाले हैं। जहां हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार इस प्रणाली के माध्यम से डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर विद प्रबंध किया जा रहा है तो चलिए शुरू करते हैं।
Mukhyamantri Medhavriti Yojana
Quick Point of CFMS E Nidhi Bihar
योजना | CFMS Bihar |
पोर्टल | CFMS E NIDHI Bihar Portal |
वर्ष | 2024 |
राज्य | बिहार राज्य |
विभाग | राज्य कर्मचारी विभाग और बिहार शिक्षा विभाग |
उद्देश्य | सेलेरी स्लिप और सम्पूर्ण वित्त सम्बंधित दस्तावेज़ |
लाभ | ऑनलाइन ई निधि पोर्टल की सुविधा |
लाभार्थी | राज्य कर्मचारी और शिक्षा विभाग कर्मचारी |
वेबसाइट | Bihar.gov.in
enidhibihar.gov.in |
सीएफएमएस बिहार ई निधि क्या है? ( CFMS E NIDHI Bihar Kya Hai? )
CFMS एक वित्तीय प्रबंधन का तरीका है, जिसके माध्यम से संपूर्ण बिहार में वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता लाने का प्रयत्न किया जा रहा है। कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम, जैसा कि हम सब जानते हैं प्रत्येक राज्य सरकार को सभी कर्मचारी के वेतन उनके आए हुए उनकी बैंकिंग अकाउंट उनके दस्तावेज अपडेट की सुविधा उनके टैक्स के कागजात इत्यादि बातों का ध्यान रखते हुए प्रत्येक कर्मचारी के अकाउंट को मेंटेन करना पड़ता है।
ऐसे में कई बार कर्मचारियों को इन सभी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है ।कई बार बैंक को भी इन सारे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में हर बार कर्मचारियों को दस्तावेजों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाना अथवा कई बार सरकार को किसी कर्मचारी के किसी दस्तावेज की आवश्यकता हो तो कर्मचारी को बार-बार दफ्तर में बुलाना इसी झंझट से छुटकारा पाने हेतु इस वित्त प्रबंधन प्रणाली को संपूर्ण राज्य में लागू किया गया है।
CFMS E NIDHI Portal विवरण
CFMS के माध्यम से एक सॉफ्टवेयर की सहायता से सभी विभाग और संगठन अपने-अपने कर्मचारियों की आय व्यय संपत्ति की संपूर्ण जानकारी और प्रबंधन का लेखा-जोखा रखते हैं। इस नई व्यवस्था के लागू होने की वजह से सभी विभागों की सारी जानकारी वित्त विभाग तक उपलब्ध हो जाती है।
वही इसी के साथ इस सॉफ्टवेयर को राज्य के महालेखाकार और रिजर्व बैंक से जोड़ दिया गया है जहां ई बिलिंग भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है । वही बैंक के पास में सारे कर्मचारियों का पूरा लेखा-जोखा होता है जिससे प्रत्येक आय व्यय को ट्रैक करना आसान हो गया है । ऐसे में प्रत्येक विभाग द्वारा कर्मचारियों पर खर्च की गई राशि का पूरा का पूरा लेखा जोखा इस सॉफ्टवेयर द्वारा मेंटेन किया जाता है।
पाठकों की जानकारी के लिए बता दे अब से पहले प्रत्येक कर्मचारी को पैसे निकालने के पश्चात ट्रेजरी में जाकर बिल जमा करना पड़ता था, ऐसे में अब यह सारे काम भी बिना किसी झंझट के हो जाया करेंगे। अब कर्मचारियों को दस्तावेजों के लिए भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी बल्कि ऑनलाइन माध्यम से ही सारे काम निपटाने होंगे।
वही किसी विभाग कार्यालय के द्वारा अगर किसी प्रकार का बजट आंबटन किया जाता है तो इसकी सूचना भी सभी विभागों को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें बार-बार ट्रेजरी को बिल दिखाने का झंझट नहीं सामने आएगा।
इस प्रकार CFMS के माध्यम से बिहार सरकार पूरे वित्तीय प्रबंधन में दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को समाप्त कर चुकी है। अब सभी काम सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता है जिसमें सारा लेखा जोखा ऑनलाइन अपडेट हो जाता है। इस नई प्रक्रिया के माध्यम से संपूर्ण बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर कमी देखी जा रही है। वहीं सभी कर्मचारियों के वेतन में किसी प्रकार का ना ही कोई विलंब हो रहा है और ना ही किसी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा फर्जीवाड़ा हो रहा है।
Bihar CFMS: कार्यप्रणाली/ work procedure
बिहार सरकार द्वारा लांच किए गए इस CFMS पोर्टल के माध्यम से संपूर्ण कर्मचारियों की सैलरी स्लिप, बिलिंग ,ट्रेजरी दस्तावेज ,टैक्स संबंधित सारे दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध करवा दिए जाते हैं । पोर्टल पर प्रत्येक कर्मचारी को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जाता है जिसके माध्यम से कर्मचारी पोर्टल पर लॉगिन कर अपने डेटा को देख सकते हैं। वही जरूरत से संबंधित दस्तावेज डाउनलोड कर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपने फोन पर सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज देख सकते हैं ।वही कर्मचारी हर महीने मिलने वाली वेतन स्लिप भी फोन पर ही प्राप्त कर सकते हैं।
CFMS E Nidhi Bihar पर उपलब्ध सुविधाएं/ available facilities
CFMS बिहार पर कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है यह सारी सुविधाएं कर्मचारियों के वित्त प्रबंधन से जुड़ी हुई है जिसके माध्यम से निम्नलिखित सुविधा कर्मचारी को CFMS पोर्टल पर प्राप्त होती है।
कर्मचारी की वेतन स्लिप
इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपनी वेतन स्लिप आसानी से देख सकते हैं । पोर्टल पर लोगिन करने के पश्चात कर्मचारी जिस वर्ष की वेतन से देखना चाहते हैं उन्हें उस एसेसमेंट ईयर को दर्ज करने के पश्चात पोर्टल के माध्यम से वह वेतन से प्राप्त हो जाती है।
वेतन में वृद्धि की जानकारी
इस पोर्टल पर प्रत्येक कर्मचारी के वेतन वृद्धि के बारे में भी संपूर्ण विवरण उपलब्ध करा दिया जाता है। कर्मचारियों को इस पोर्टल पर वेतन में कितनी प्रतिशत वृद्धि हुई है और कर्मचारियों का कितना वेतन उपलब्ध कराया गया है इस बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
कर्मचारियों के प्रमोशन की जानकारी
इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को उसके प्रमोशन का संपूर्ण विवरण भी उपलब्ध कराया जाता है। कर्मचारी का पुराना डेजिग्नेशन और नया प्रमोशन डेजिग्नेशन तथा दोनों डेजिग्नेशन में वेतन का कितना अंतर है इस बारे में संपूर्ण विवरण या उपलब्ध करवाया जाता है।
वेतन से वसूली और आंबटन
इस पोर्टल पर कर्मचारियों के वेतन से कितना टैक्स काटा गया और कुल कितना वेतन कर्मचारी को उपलब्ध कराया गया इसका संपूर्ण लेखा जोखा भी पोर्टल पर उपलब्ध होता है।
E Nidhi Bihar CFMS
बिहार CFMS पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी ई निधि की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। जैसे कि यहां कर्मचारी अपनी टेक्स डिडक्शन , यदि कर्मचारियों को पेंशन मिल रही है तो उसकी जानकारी ,GIS कंट्रीब्यूशन की जानकारी इत्यादि का विवरण भी यहां से प्राप्त कर सकता है।
बिहार शिक्षा विभाग की जानकारी
इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी संपूर्ण बिहार के शिक्षा विभागों के कर्मचारी की जानकारी भी हासिल कर सकता है। वहीं शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी अपनी वेतन पर्ची, छुट्टी के लिए आवेदन ,टैक्स डिडक्शन, सैलरी स्लिप इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
CFMS Bihar के लाभ ( benefits of CFMS E Nidhi Bihar Portal )
- कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम ( Comprehensive Financial Management System ) यह संपूर्ण बिहार के राज्य के कर्मचारियों के वित्त प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण पोर्टल सिद्ध हो रहा है।
- इस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य के सभी कर्मचारियों को वेतन से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा दी जाती है।
- इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को वेतन पर्ची से लेकर कल अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
- यह पोर्टल संपूर्ण बिहार राज्य के राज्य कर्मचारी और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से ही सैलरी स्लिप ,एसपी कंट्रीब्यूशन ,टैक्स डिडक्शन ,GIS कंट्रीब्यूशन, सर्विस डिटेल इत्यादि की महत्वपूर्ण जानकारी घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवा देता है।
- इस पोर्टल के माध्यम से विभागों में आंबटन किए गए संपूर्ण वित्त की सारी जरूरी जानकारी कर्मचारी तक पहुंच जाती है ।
- वहीं विभागों में कितने वित्त का आंबटन हुआ है और कितना वित्त कर्मचारियों में बांटा गया है इस बारे में भी सारी जानकारी कर्मचारियों को यहां से मिल जाती है।
- इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को वेतन में होने वाले इजाफे तथा टैक्स डिडक्शन के बारे में भी संपूर्ण विवरण ऑनलाइन माध्यम से ही मिल जाता है।
- पोर्टल के माध्यम से सारे दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होने की वजह से कर्मचारियों को बार-बार सरकारी दफ्तर में चक्कर नहीं लगाने पड़ते जिससे उनके समय और मेहनत की बचत होती है ।
- इस पोर्टल की वजह से वेतन वित्त विभाग और कर्मचारियों में पारदर्शिता बनी रहती है जिससे धोखाधड़ी होने की संभावना कम हो जाती है।
E Nidhi Bihar Salary Slip पात्रता मापदण्ड | E Nidhi Bihar Salary Slip Pdf Eligibility
Bihar CFMS ENidhi Portal का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार को कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड पूरे करने होते हैं।
- यह पोर्टल बिहार के कर्मचारियों को ही संपूर्ण लाभ उपलब्ध कराता है।
- इस पोर्टल का लाभ केवल बिहार सरकार के राज्य कर्मचारी और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को ही उपलब्ध कराया जाता है।
- इस पोर्टल को एक्सेस करने के लिए आवेदक के पास में बिहार राज्य कर्मचारी डेजिग्नेशन नंबर पासवर्ड और ईमेल आईडी होना जरूरी है।
- पोर्टल के माध्यम से सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कर्मचारियों के पास में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा किया होना आवश्यक है।
Bihar CFMS E Nidhi Portal एक्सेस करने के अयोग्य पात्र | Non Eligible Candidates
- Bihar CFMS University Portal पर बिहार का कोई भी नागरिक लॉगिन नहीं कर सकता।
- इस पोर्टल पर राज्य कर्मचारी अथवा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को लोगिन करने की अनुमति नहीं है।
- इस पोर्टल का लाभ केवल बिहार राज्य के राज्य कर्मचारी और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को ही उपलब्ध कराया जाता है।
- पोर्टल के माध्यम से अन्य किसी भी रोजगार से संबंधित व्यक्ति को उसकी सैलरी स्लिप अथवा अन्य किसी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते।
- कोई भी राज्य कर्मचारी तथा शिक्षा विभाग के कर्मचारी इस पोर्टल की संवेदनशील जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं कर सकता।
Bihar CFMS ENIDHI LOGIN
Bihar CFMS ENidhi Portal पर लोगिन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया से गुजरना होगा
- सबसे पहले आवेदक को CFMS Bihar के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा ।
- इस आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर आवेदक को कर्मचारी ई निधि लॉगिन का फॉर्म दिखाई देता है ।
- आवेदक को यहां अपना यूजर नेम और पासवर्ड भरना होगा ।
- यूजर नेम और पासवर्ड भरने के पश्चात आवेदक लोगों के बटन पर क्लिक कर इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकता है।
बिहार सीएफएमएस ई निधि पोर्टल सैलेरी स्लिप डाउनलोड ( E Nidhi Bihar Salary Slip PDF Download )
बिहार सीएफएमएस ई निधि पोर्टल पर लोगिन करने के बाद में आवेदक कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप बिना किसी झंझट के डाउनलोड कर सकता है इसके लिए आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- सबसे पहले आवेदक को Cfms E Nidhi Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अधिकारी वेबसाइट के होम पेज पर आवेदक को लॉगिन क्रैडेंशियल्स का पेज दिखाई देगा।
- आवेदक को यहां पासवर्ड और यूजर नेम दर्ज कर लॉगिन कर लेना होगा।
- पोर्टल पर लोगिन करने के पश्चात आवेदक के सामने एम्पलाई/ पेई/ पेंशनर का एप्लीकेशन पेज सामने आ जाता है।
- आवेदक को इस एप्लीकेशन पेज पर एंप्लॉय के विकल्प का चयन करना होगा।
- एंप्लॉई के विकल्प का चयन करने की बाद आवेदक को सेलेक्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- सिलेक्ट के विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदक के सामने एम्पलाई की सेल्फ सर्विस का फॉर्म खुलकर आ जाता है।
- यहाँ आवेदक को अपना पैन नंबर, जीपीएफ नंबर और PRAN नंबर दर्ज कर आधार नंबर भरना होगा।
- इसके पश्चात आवेदक को यह जानकारी सबमिट कर देनी होगी।
- जानकारी सबमिट करने के बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आ जाता है।
- आवेदक को इस ओटीपी का वेरिफिकेशन करवाना होगा।
- ओटीपी वेरीफाई होते ही आवेदक के सामने गेट मी इन का ऑप्शन आता है।
- आवेदक को इस ऑप्शन पर क्लिक करना होता है ।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आवेदक के सामने एक नया पेज खुल जाता है ।
- इस नए पेज पर आवेदक को सैलरी से संबंधित सारी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे आवेदक जिस एसेसमेंट ईयर की सैलरी स्लिप देख देखना चाहता है उसे एसेसमेंट ईयर को क्लिक करना होगा ,जिस महीने की सैलरी स्लिप देखना चाहता है उस महीने की सैलरी स्लिप को क्लिक करना होगा ।
- आवेदक चाहे तो अपने लास्ट सैलरी स्टेटमेंट पर भी क्लिक कर सकता है, इस प्रकार अपनी जरूरत के अनुसार विभिन्न विकल्प में से आवेदक चयन कर सकता है ।
- और पिछले 3 महीने या 6 महीने की सैलरी स्लिप डाउनलोड कर अपने पास इसका प्रिंटआउट निकलवा सकता है।
Bihar E Nidhi Bihar कर्मचारी सर्विस डीटेल्स
CFMS Bihar Portal पर कर्मचारी अपनी विभिन्न सर्विस डीटेल्स भी देख सकते हैं इस डिटेल्स को देखने के लिए कर्मचारियों को निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करनी होगी
- सबसे पहले आवेदक को CFMS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारीक वेबसाइट के होम पेज पर आवेदक को लॉगिन क्रैडेंशियल्स अर्थात यूजर नेम और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर लॉगिन कर लेना होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन करते ही आवेदक के सामने एम्पलाई मेंटेनेंस मेकर का विकल्प आ जाता है।
- आवेदक को इस विकल्प पर क्लिक कर देना होगा ।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदक को विभिन्न विकल्पों में से रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
- इस रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदक के सामने सर्विस डीटेल्स का पूरा पेज खुल जाता है ।
- इस सर्विस डिटेल के पेज पर आवेदक को अपने कंपनी का नाम एम्पलाई आईडी और सारा विवरण दर्ज करना होगा और सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा ।
- सर्च के बटन पर क्लिक करते ही आवेदन के सामने उसके सर्विस की सारी डिटेल पीडीएफ फॉर्मेट में आ जाती है।
- आवेदक चाहे तो इस पीडीएफ फॉर्मेट को डाउनलोड कर सकता है और अपने डिवाइस में से भी कर सकता है।
Bihar CFMS Portal Password reset
CFMS E Nidhi Bihar पर यदि कर्मचारी अपने पासवर्ड को रिसेट करना चाहता है या पासवर्ड भूल गया है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से पासवर्ड को रिसेट कर सकता है।
पासवर्ड रिसेट करने के लिए कर्मचारियों को निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- सबसे पहले कर्मचारियों को सीएफएमएस बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जैसे ही कर्मचारी लोगों के क्षेत्र में इंटर होगा तो कर्मचारी को फॉरगेट पासवर्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा ।
- फ़ॉरगोट पासवर्ड के विकल्प पर क्लिक करते ही कर्मचारियों के सामने नया पेज आ जाता है ।
- यहां कर्मचारी को अपने यूजर नाम का विवरण दर्ज करना होगा ।
- यूजरनेम का विवरण दर्ज करते ही कर्मचारी को मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से सत्यापन पूरा करना होता है और उसके पश्चात रिसेट के विकल्प पर क्लिक कर देना होता है।
- रिसेट के विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार नया पासवर्ड बना सकता है और अगली बार इसी नए पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन भी कर सकता है।
CFMS E Nidhi Bihar बजट आंबटन विवरण
बिहार सीएफएमएस पर कर्मचारी बजट आंबटन विवरण भी देख सकते हैं ।प्रत्येक विभाग को सरकार द्वारा कितना बजट आंबटित हुआ है और अलॉटमेंट डिटेल्स की सारी जानकारी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं ।जिसके लिए उन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी होगी
- सबसे पहले कर्मचारियों को बिहार सीएफएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर कर्मचारियों को ई निधि लॉगिन क्षेत्र में यूजरनेम पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन कर लेना होगा ।
- पोर्टल पर लॉगिन करते ही कर्मचारियों को बजट एलॉटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- बजट एलॉटमेंट के विकल्प पर क्लिक करने के बाद कर्मचारियों को रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
- रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात कर्मचारियों को रिसीवड अलॉटमेंट डिटेल्स के विकल्प को क्लिक करना होगा ।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही कर्मचारियों के सामने एक नया पेज आ जाता है ।
- इस पेज पर कर्मचारियों को उसे फाइनेंशियल ईयर की सारी जरूरी विवरण दिखाई देते हैं जैसे की फाइनेंसियल ईयर , बजट टाइप इत्यादि विवरण दिखाई देता है ।
- यदि कर्मचारी इसकी रिपोर्ट जनरेट करना चाहता है तो कर्मचारी को जनरेट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाती है।
E Nidhi Bihar CFMS फीडबैक
Bihar CFMS E Nidhi Portal पर कर्मचारी फीडबैक और सुझाव भी दे सकते हैं फीडबैक देने के लिए कर्मचारियों को निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी होगी ।
- सबसे पहले कर्मचारियों को Bihar cfms की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना होगा।
- लॉगिन करने के पश्चात होम पेज पर फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदक को अपना संपूर्ण विवरण दर्ज करना होगा और फीडबैक का प्रकार दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात कर्मचारी जिस विभाग के लिए फीडबैक देना चाहता है उसका पूरा विवरण कर्मचारियों को यहां लिखना होगा और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा ।
- इस प्रकार कर्मचारी इस पोर्टल पर उपलब्ध सर्विसेज को लेकर फीडबैक भी दर्ज करवा सकता है।
E Nidhi Bihar Portal सुझाव/ प्रतिक्रिया
Bihar CFMS Portal पर यदि कर्मचारियों को किसी प्रकार का कोई सुझाव या किसी विभाग को लेकर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया भी दर्ज करवानी है तो कर्मचारी वह भी आसानी से कर सकता है।
- इसके लिए कर्मचारियों को सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर इंर्पोटेंट लिंक्स के विकल्प पर कांटेक्ट US में क्लिक करना होगा ।
- कांटेक्ट अस के पेज पर क्लिक करते ही कर्मचारियों के सामने सजेशन का विकल्प आ जाता है ।
- इस सजेशन के विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात कर्मचारियों को सारा जरूरी विवरण दर्ज करना होगा और सुझाव और प्रतिक्रिया के विकल्प पर क्लिक कर अपने सारे सुझाव और प्रतिक्रिया वहां लिखनी होगी।
- इसके पश्चात कर्मचारियों को इस विकल्प पर सबमिट कर देना होगा।
CFMS Bihar E Nidhi Portal संपर्क
Bihar cfms Portal पर यदि कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा हो रही है या पोर्टल पर किसी प्रकार की कोई परेशानी देखने को मिल रही है तो कर्मचारी हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर भी संपर्क कर सकता है।
बिहार सीएफएमएस पोर्टल का हेल्पलाइन 0612211355 8540048477 8987247585
ईमेल आईडी: helpdesk@nidhi.bihar.gov.in
Conclusion of CFMS E Nidhi Bihar
इस प्रकार संपूर्ण बिहार राज्य में सीएफएमएस के माध्यम से राज्य सरकार के और शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के वित्त प्रेषण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसके माध्यम से कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप से लेकर सभी सर्विस डीटेल्स इस निधि पोर्टल पर ही देख सकते हैं । जहां उन्हें विभिन्न दफ्तर में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होती जिससे उनके समय और मेहनत की बचत होती है। इसके साथ इस सीएफएमएस के माध्यम से कर्मचारी अपना वेतन विवरण वेतन वृद्धि बजट सेवा विवरण वेतन पर्ची डाउनलोड जैसी विभिन्न सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं
FAQs of CFMS E Nidhi Bihar
✔️ CFMS E Nidhi Bihar क्या है?
Bihar cfms, Bihar e -nidhi Portal पर उपलब्ध एक सुविधा है जिसके माध्य्म से राज्य कर्मचारियों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिये उनके कार्यालय की सम्पूर्ण वित्त सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।
✔️ CFMS E Nidhi Bihar किस वेबसाइट पोर्टल का हिस्सा है?
बिहार cfms बिहार enidhi पोर्टल का हिस्सा है जो राज्य सरकार के कर्मचारियों का पूरा वित्तीय लेखा जोखा रखता है।
✔️ Bihar E Nidhi CFMS Portal पर क्या सैलेरी स्लिप उपलब्ध करवाई जाती है?
जी हां,यहां से कर्मचारी किसी भी वर्ष के किसी भी माह को सैलेरी स्लिप डाऊनलोड कर सकता है।
✔️ क्या CFMS पर बिहार के शिक्षा विभाग के कमर्चारियों को भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है?
जी हाँ, इस पोर्टल पर बिहार शिक्षा विभाग के सारे कर्मचारियों को भी सम्मिलित किया गया है।
✔️ CFMS Bihar Portal का मुख्य उद्देश्य क्या है?
CFMS Bihar Portal के माध्यम से कर्मचारी राज्य सरकार के सारे विभागों को आंबटित किये गए बजट , वितरित किये गए वेतन, काटे गए टैक्स और पेंशन सम्बधित सारी जानकरी उपलब्ध करवाई जाती है।