MP Bhulekh Land Record 2024: Khasra, Naksha, ekyc, Registration & Login
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Bhulekh पोर्टल की शुरुआत की गई। जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश के नागरिक अपने भूमि से संबंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन सपोर्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से MP Bhulekh Khasra , खतौनी, नामांतरण, MP Bhulekh Naksha आदि जानकारी को ऑनलाइन कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं।
इस पोर्टल के जरिए नागरिक अपने भूमि के रिकॉर्ड को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें किसी भी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। MP Bhulekh पोर्टल के जरिए आप MP Bhulekh Land Record के साथ-साथ अन्य राज्यों के Land Record को जैसे कि भूलेख और Patta Chitta भी आप आसानी से देख सकते हैं।
MP Bhulekh पर उपलब्ध लैंड रिकॉर्ड सेवाएँ (MP Bhulekh Land Record Services Available)
Free Services: फ्री सेवा के लिए आपको MP Bhulekh पोर्टल पर Registration करने और Login करने की आवश्यकता नहीं होती है कुछ फ्री सेवाएं भी हैं जो कि निम्नलिखित हैं-
- साधारण भू अभिलेख
- साधारण भू नक्शा
- अधिकार अभिलेख नगरीय
- आबादी अधिकार अभिलेख
- व्यवहार न्यायालय प्रकरण (Civil Court Case)
- रिकॉर्ड रूम कॉपी (Record Room Copy)
- ट्रांजैक्शन विवरण (Transaction Details)
- आरसीएमएस आधार
- जमानत विवरण (Bail Detail)
- सी ए आर एस ए आई
- अन्य सेवाएं
Paid Services: Paid Services के लिए आपको MP Bhulekh Portal लेने के लिए पोर्टल पर Registration और Login करने की आवश्यकता होती है। MP Bhulekh Portal की कुछ Paid Services निम्नलिखित है-
- प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि खोजें
- प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड करें
- अनापत्ति प्रमाण पत्र (Encumbrance Certificate)
- राजस्व न्यायालय आदेश प्रचलित (Revenue Court Order Copy)
- अधिकार अभिलेख प्रतिलिपि (Adhikar Abhilekh Copy)
- भू अधिकार पुस्तिका (Bhu-Adhikar Pustika)
- डायवर्जेंट सूचना (Diversion Intimation)
- अभिलेखागार के अभिलेख की प्रतिलिपि
- राजस्व भुगतान (Revenue Payment)
- वॉलेट रिचार्ज (Wallet Recharge)
- अन्य सेवाएं
MP Bhulekh Khasra Khatauni कैसे खोजें?
Khasra Khatauni MP Bhulekh: अगर आप भी MP Bhulekh Portal के माध्यम से साधारण और प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि खोजना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करते हुए आप आसानी से अपने भूमि की भू अभिलेख प्रतिलिपि खोज सकते हैं जो की निम्नलिखित है-
साधारण भू अभिलेख प्रतिलिपि (Sadharan Bhu Abhilekh Pratilipi)
साधारण भू अभिलेख की प्रतिलिपि एमपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसे प्राप्त करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक जानकारी को इस्तेमाल करना पड़ेगा।
- सबसे पहले आपको एमपी भूलेख पोर्टल के Official Website mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
- पोर्टल पर आने के बाद Home Page पर भू अभिलेख का विकल्प दिखेगा। जिस पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपसे साधारण और प्रमाणित भू अभिलेख की प्रतिलिपि के लिए पूछा जाएगा। जिसमें साधारण प्रतिलिपि के आगे दिए गए “YES ” बटन पर क्लिक करना है।
- भूमि का विवरण देखने के लिए आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा। जिसमें भू भाग की यूनिक आईडी, ULPIN नंबर, भूमि स्वामी आईडी, जिला, तहसील, गांव चुनने के बाद भूमि स्वामी खसरा संख्या या प्लाट संख्या के विकल्प को चुनने के बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके विवरण देखें के बटन पर क्लिक करें।
- आपके भूमि से संबंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। जिसमें आपको खसरा देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपकी भूमिका खसरा आ जाएगा। जिसे आप देख सकते हैं और नीचे दिए गए प्रिंट बटन पर क्लिक करके आप इसे प्रिंट कर सकते हैं।
प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि (Pramanit Bhu Abhilekh Pratilipi)
प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि को शुल्क का भुगतान करते हैं जिसे आप पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका इस्तेमाल आप किसी भी सरकारी कार्य के लिए कर सकते हैं।
- प्रमाणित खसरा खतौनी प्राप्त करने के लिए MP Bhulekh के Official Website https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा।
- अगर आप नहीं पंजीकृत है तो आपको MP Bhulekh Online पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आप पुराने यूजर हैं तो अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से लोगिन कर लें।
- Login करने के बाद भू अभिलेख प्रतिलिपि के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपसे साधारण और प्रमाणित खसरा खतौनी के लिए पूछा जाएगा। इसके लिए आपको प्रमाणित प्रतिलिपि के नीचे दिए गए एस के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक स्क्रीन खुलकर आ जाएगी जिसमें आपको भू-भाग यूनिक आईडी, ULPIN संख्या और भूमि स्वामी आईडी, जिला, तहसील और गांव के बाद भूमि स्वामी खसरा, संख्या प्लॉट संख्या, निष्क्रिय खसरा संख्या इनमें से कोई एक विकल्प चुनकर संख्या और कैप्चा कोड को दर्ज करके विवरण देखें के बटन पर क्लिक करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको भूमि स्वामी और खसरा का वास्तविक विवरण चयन करना है।
- इसके बाद अभिलेख प्रकार शब्द चुनकर प्रतिलिपि शुल्क के बटन पर क्लिक करना है।
- प्रमाणिक प्रतिलिपि डाउनलोड करने के लिए आपको भुगतान करना होगा।
- भुगतान करने के बाद आपका प्रमाणित भू अभिलेख यानी की खसरा खतौनी डाउनलोड हो जाएगी। जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं।
MP Bhulekh Registration कैसे करें? (MP Bhulekh Online Registration Step by Step)
MP Bhulekh Portal पर निशुल्क सेवाएं लेने के लिए आपको पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होती है परंतु कुछ ऐसी सेवाएं हैं। जिनको लेने के लिए आपको भुगतान करना पड़ता है। इसके लिए आपको इस पोर्टल पर पंजीकरण करने की आवश्यकता होती है। पंजीकरण करने की प्रक्रिया को हमने विस्तार पूर्वक बताया है। जिसका पालन करके आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
- अगर आप नए उपयोगकर्ता है तो आपको Registration करने के लिए MP Bhulekh पोर्टल के Official Website https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा।
- Website पर जाने के बाद “Register as Public User” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए General Information और Comminucation Information को दर्ज करके Registration कर लें।
MP Bhulekh Login कैसे करें?
अगर आप पुराने यूजर हैं तो आपको Paid Services के लिए Login करने की आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको अपना Login Information दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। MP Bhulekh Login करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-
- MP Bhulekh Login करने के लिए सबसे पहले MP Bhulekh Portal की Official Website https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा।
- Website पर जाने के बाद “Login” के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद Login ID और पासवर्ड दर्ज करें और Department को सेलेक्ट करें। इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके “Submit” के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपका पोर्टल Login हो गया है। जिसकी सेवाएं आप ले सकते हैं।
MP Bhulekh EKYC Process
अगर आप मध्य प्रदेश की नागरिक हैं और आपको अपनी जमीन के साथ अपना आधार कार्ड लिंक करना है तो उसके लिए अब आपको किसी भी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। आप इसे घर बैठे MP Bhulekh Portal के माध्यम से MP Bhulekh EKYC कर सकते हैं।
- MP Bhulekh EKYC करने के लिए आपको MP Bhulekh की Official Website mp bhulekh gov.in mp पर जाना होगा।
- अगर आप नहीं उपयोगकर्ता है तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर अगर आप पुराने उपयोगकर्ता है तो अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को डाल करके Login कर लेना है।
- Login करने के बाद आपके सामने दिख रहे Dashboard में कई प्रकार की सेवाएं दिखेंगी MP Bhulekh EKYC करने के लिए “भूमिस्वामी आधार E-KYC” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। जिसमें आपको अपना जिला, तहसील, गांव का चयन करना है और भूमि स्वामी, खसरा संख्या, प्लाट संख्या इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना है और अपना नाम या फिर प्लाट संख्या दर्ज करके “विवरण देखें” के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने भूमि स्वामी और खसरा का विवरण आ जाएगा। जिसमें आप अपना नाम खोज कर चुने और E-KYC के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके “Generate OTP” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपका आधार वेरीफाई होने के लिए आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा गया है। जिसे दर्ज करके “जमा करें” बटन पर क्लिक करें।
- ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आपका E-KYC हो जाएगा।
MP Bhulekh Naksha कैसे देखें?
अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं और आपको अपने राज्य के किसी भी जमीन का नक्शा देखना है तो आप MP Bhulekh Portal के माध्यम से घर बैठे कहीं भी कभी भी देख सकते हैं। MP Bhulekh Map देखने के लिए कुछ चरण का पालन करना होगा। जो की निम्नलिखित है-
- MP Bhulekh Map देखने के लिए आपको MP Bhulekh Portal https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा जहां आपको “भू भाग नक्शा (Land Parcel Map)” का विकल्प दिखेगा। जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पॉप अप खुलकर आ जाएगा। जिसमें दो विकल्प दिए रहेंगे
- क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं।
- क्या आप भूखंड का प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं।
- अगर आप मुफ्त में नक्शा देखना चाहते हैं तो आपको पहले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके गांव का नक्शा आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। जिसे आप देख सकते हैं।